Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / महान कथक डांसर बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन
मनोरंजन

महान कथक डांसर बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन

महान कथक डांसर बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jan 17, 2022, 10:04 am 4 मिनट में पढ़ें
महान कथक डांसर बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन
बिरजू महाराज का 83 साल की उम्र में निधन

मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने नृत्य से दुनियाभर में नाम कमाया था। अब उनके प्रशंसकों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। कथक सम्राट के नाम से लोकप्रिय बिरजू ने 83 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन के बाद देश में शोक की लहर उमड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

रिपोर्ट
बिरजू को बीती रात सांस लेने में हुई थी तकलीफ

बिरजू की पोती रागिनी महाराज ने ANI को उनके निधन की पुष्टि की है। रागिनी ने अपने बयान में कहा, "उनका पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था। बीती रात करीब 12:15-12:30 बजे उन्हें अचानक सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद हम उन्हें 10 मिनट के भीतर अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई।" रागिनी ने कहा कि उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर हमेशा उनके मन-मस्तिष्क में छाई रहेगी।

फेसबुक पोस्ट
बिरजू के पोते स्वरांश मिश्रा ने फेसबुक पर दी जानकारी

बिरजू के पोते स्वरांश मिश्रा ने भी फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने दादा के दिवंगत होने की जानकारी दी है। स्वरांश ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'बहुत ही गहरे दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि आज हमने अपने परिवार के सबसे प्रिय सदस्य पंडित बिरजू जी को खो दिया। 17 जनवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली। मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।' सेलिब्रिटीज से लेकर आम लोग भी बिरजू को नमन कर रहे हैं।

संवेदना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरजू के निधन पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिरजू के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर बिरजू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।'

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रधानमंत्री का ट्विटर पोस्ट

भारतीय नृत्य कला को विश्वभर में विशिष्ट पहचान दिलाने वाले पंडित बिरजू महाराज जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनका जाना संपूर्ण कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति! pic.twitter.com/PtqDkoe8kd

— Narendra Modi (@narendramodi) January 17, 2022
प्रतिक्रिया
आज भारतीय संगीत की लय थम गई- लोक गायिका मालिनी अवस्थी

लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने भी बिरजू की स्मृति को नमन किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई।' गायक अदनान सामी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महान कथक नर्तक पंडित बिरजू जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। हमने कला के क्षेत्र में एक अद्वितीय संस्थान खो दिया है।'

ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए मालिनी अवस्थी का पोस्ट

आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कत्थक के सरताज पंडित बिरजू महाराज जी नही रहे। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध विश्व भर में प्रसरित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए।
आह!अपूर्णीय क्षति है यह
ॐ शांति🙏 pic.twitter.com/dLBEy5aPqR

— मालिनी अवस्थी Malini Awasthi (@maliniawasthi) January 17, 2022
परिचय
जानिए कौन थे बिरजू महाराज

जब भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य के बारे में बात की जाती है, तो सबसे पहले बिरजू का नाम लिया जाता है। वह माधुरी के कथक गुरु भी माने जाते हैं। पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए। उनके पिता अच्छन महाराज और चाचा शम्भू महाराज देश के प्रसिद्ध कलाकार थे। बिरजू के पूर्वज इलाहाबाद की हंडिया तहसील के रहने वाले थे, जहां सन 1800 में कथक कलाकारों के 989 परिवार रहते थे।

कोरियोग्राफी
'देवदास' में माधुरी के मुजरा दृश्यों को बिरजू ने किया था कोरियोग्राफ

बिरजू ने संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' में काम किया है। 'देवदास' में माधुरी दीक्षित के मुजरा दृश्यों को बिरजू ने ही कोरियोग्राफ किया था। 'देवदास' 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। दिलचस्प बात यह है कि भंसाली की आगामी सीरीज 'हीरा मंडी' के साथ भी उनका नाम जुड़ा था। अभी इस सीरीज की कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही थी।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
सोशल मीडिया
सेलिब्रिटी की मौत
बिरजू महाराज
ताज़ा खबरें
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज
विमेंस टी-20 चैलेंज: वेलोसिटी को हराते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार चैंपियन बनी सुपरनोवाज खेलकूद
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक
इंस्टाग्राम प्रोफाइल कस्टमाइज कर पाएंगे यूजर्स, तय कर पाएंगे पेज का लुक टेक्नोलॉजी
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज
जून में OTT पर आएंगी ये फिल्में और वेब सीरीज मनोरंजन
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके
घर पर बहुत आसानी से तैयार किए जा सकते हैं बॉडी वॉश, जानिए कुछ तरीके लाइफस्टाइल
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स
पानी भरे इलाके से ऐसे निकालें अपनी कार, मानसून में काम आएंगी ये टिप्स ऑटो
बॉलीवुड समाचार
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे
न्यूजरूम ड्रामा 'द ब्रोकन न्यूज' से OTT पर डेब्यू करेंगी सोनाली बेंद्रे मनोरंजन
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं?
भारत की पहली के-पॉप स्टार बनने वाली श्रिया लेंका कौन हैं? मनोरंजन
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट
कानूनी विवादों में फंसकर निकले ये बॉलीवुड सितारे, मिली क्लीन चिट मनोरंजन
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक
वीर सावरकर की भूमिका में रणदीप हुडा, शेयर किया 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का पहला लुक मनोरंजन
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान
क्लीन चिट मिलने के बाद प्रोजेक्ट के लिए विदेश जाएंगे आर्यन खान मनोरंजन
और खबरें
सोशल मीडिया
टेलीग्राम में जल्द मिल सकती हैं प्रीमियम सेवाएं, फ्री मेसेजिंग ऐप का टैग हटा रही कंपनी
टेलीग्राम में जल्द मिल सकती हैं प्रीमियम सेवाएं, फ्री मेसेजिंग ऐप का टैग हटा रही कंपनी टेक्नोलॉजी
फेसबुक यूजर्स को उनकी ऑडियंस पर मिलेगा बेहतर कंट्रोल, हुआ नया बदलाव
फेसबुक यूजर्स को उनकी ऑडियंस पर मिलेगा बेहतर कंट्रोल, हुआ नया बदलाव टेक्नोलॉजी
दिल्ली दंगे: 4 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचे आरोपी का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल
दिल्ली दंगे: 4 घंटे की पैरोल पर घर पहुंचे आरोपी का जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल देश
व्हाट्सऐप पर मिलने वाला है नया फीचर, सेव कर पाएंगे डिसअपियरिंग मेसेज
व्हाट्सऐप पर मिलने वाला है नया फीचर, सेव कर पाएंगे डिसअपियरिंग मेसेज टेक्नोलॉजी
ट्विटर को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने छोड़ा कंपनी बोर्ड, मस्क डील क्लोज होने से पहले किया फैसला
ट्विटर को-फाउंडर जैक डॉर्सी ने छोड़ा कंपनी बोर्ड, मस्क डील क्लोज होने से पहले किया फैसला बिज़नेस
और खबरें
सेलिब्रिटी की मौत
प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन
प्लास्टिक सर्जरी के बाद 21 वर्षीय कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज का निधन मनोरंजन
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत मनोरंजन
मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का निधन, प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि मनोरंजन
'KGF: 2' के अभिनेता मोहन जुनेजा का 54 साल की उम्र में निधन
'KGF: 2' के अभिनेता मोहन जुनेजा का 54 साल की उम्र में निधन मनोरंजन
73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन
73 साल की उम्र में 'गोलमाल' फेम अभिनेत्री मंजू सिंह का निधन मनोरंजन
और खबरें
बिरजू महाराज
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा
इस साल इन बॉलीवुड कलाकारों ने दुनिया को कहा अलविदा मनोरंजन
कथक की दुनिया के बेताज बादशाह बिरजू महाराज से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप
कथक की दुनिया के बेताज बादशाह बिरजू महाराज से जुड़ीं ये बातें नहीं जानते होंगे आप मनोरंजन
'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ
'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ मनोरंजन
शिक्षक दिवस विशेष: अपने गुरु बिरजू महाराज की ताल पर थिरक कर 'कथक क्वीन' बनीं माधुरी
शिक्षक दिवस विशेष: अपने गुरु बिरजू महाराज की ताल पर थिरक कर 'कथक क्वीन' बनीं माधुरी मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive
कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022