NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान? हॉलीवुड अभिनेत्री ने बताई सच्चाई
    अगली खबर
    क्या सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान? हॉलीवुड अभिनेत्री ने बताई सच्चाई
    क्या सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान?

    क्या सामंथा लॉकवुड को डेट कर रहे सलमान? हॉलीवुड अभिनेत्री ने बताई सच्चाई

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 10, 2022
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    सलमान खान बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जिनकी लव लाइफ खबरों में छाई रहती है। उनकी प्रेम कहानियों में फैंस भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं।

    हाल में इस अभिनेता का नाम हॉलीवुड अभिनेत्री सामंथा लॉकवुड के साथ जुड़ चुका है। ऐसी खबरें आई थीं कि सलमान सामंथा को डेट कर रहे हैं।

    अब एक इंटरव्यू में सलमान के साथ अपने रिलेशनशिप पर सामंथा ने चुप्पी तोड़ी है।

    आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

    रिपोर्ट

    कुछ ना होने पर भी लोग बहुत कुछ बोलते हैं- सामंथा

    बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सामंथा ने सलमान के साथ अपने अफेयर को खारिज किया है।

    उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि लोग बहुत ज्यादा बात करते हैं। मुझे यह भी लगता है कि कुछ ना होने पर भी लोग बहुत कुछ बोलते हैं। मैं सलमान से मिली हूं और वह बहुत अच्छे इंसान हैं। इस बारे में कहने के लिए सिर्फ इतना ही है। मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को इतने आइडियाज मिलते कहां से हैं।"

    शिरकत

    हाल में सलमान की जन्मदिन पार्टी में शामिल हुई थीं सामंथा

    हाल में सलमान ने अपना 56वां जन्मदिन मनाया था। सामंथा ने सलमान के जन्मदिन पार्टी में शिरकत की थी। सलमान की जन्मदिन पार्टी का आयोजन उनके पनवेल स्थित फार्म हाउस में हुआ था।

    सलमान की पार्टी में शामिल होने के बाद सामंथा का लिंकअप सलमान से किया जाने लगा। लोग कयास लगाने लगे कि सलमान इस अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं।

    सामंथा ने बताया कि इस पार्टी से पहले भी वह सलमान के साथ दो-तीन बार मिल चुकी हैं।

    मुलाकात

    पिछले महीने सामंथा ने ऋतिक से की थी मुलाकात

    पिछले महीने ही दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी सामंथा ने मुलाकात की थी। दोनों कलाकारों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

    दरअसल, सामंथा ने इंस्टाग्राम पर ऋतिक के साथ अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक तस्वीर में दोनों एक-दूसरे से बातें करते नजर आए थे।

    इसके बाद चर्चा तेज हो गई थी कि सामंथा ऋतिक के साथ एक फिल्म में काम करने वाली हैं। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    परिचय

    कौन हैं सामंथा लॉकवुड?

    सामंथा एक अमेरिकी अभिनेत्री और मॉडल हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के लिए लोकप्रिय हैं। सामंथा के माता-पिता भी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं।

    सामंथा फिल्म 'शूट द हीरो' को लेकर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा रहा है।

    अमेरिकी हिट टीवी सीरीज 'हवाई फाइव ओ' के छठे एपिसोड में भी उनके काम को खूब सराहा गया था। इसमें सामंथा ने नकारात्मक भूमिका निभाई थी।

    अफेयर

    इन अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम

    यह पहला मौका नहीं है, जब सलमान का किसी अभिनेत्री के साथ नाम जुड़ा है। खबरों की मानें तो सलमान दिग्गज अभिनेत्री संगीता बिजलानी के प्यार में पड़े थे।

    इसके बाद अभिनेत्री सोमी अली और सलमान की प्रेम कहानी चर्चा में रही। ऐश्वर्या राय के साथ सलमान की लव लाइफ को भला कौन भूल सकता है।

    इसके बाद कैटरीना कैफ के साथ भी सलमान का नाम जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी दिखेंगे सलमान

    सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'टाइगर 3' में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इस फिल्म में एक बार फिर कैटरीना के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी।

    वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाले हैं। 'कभी ईद कभी दिवाली' से भी सलमान का नाम जुड़ा है।

    इसके अलावा वह 'बिग बॉस 15' को होस्ट कर रहे हैं। सलमान के कारण ही यह शो काफी समय से दर्शकों को लुभाता रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: RCB बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े IPL 2025
    अथिया शेट्टी ने छोड़ा बॉलीवुड, पिता सुनील शेट्टी ने किया ये बड़ा खुलासा अथिया शेट्टी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के नाल एयरबेस पहुंचे, करणी माता मंदिर में भी किए दर्शन नरेंद्र मोदी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और राज शांडिल्य की फिल्म से जुड़े आमिर खान, सामने आएगा अनदेखा अवतार  आमिर खान

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    सुंदरलाल के बाद 'तारक मेहता....' के 'भिड़े' भी मिले कोरोना वायरस से संक्रमित टीवी शो
    क्या दिसंबर तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ? बॉलीवुड समाचार
    क्या नवंबर में शादी करेंगे राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा? बॉलीवुड समाचार
    बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर में शादी कर सकती हैं अंकिता लोखंडे- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    टाइगर श्रॉफ ने किया फिल्म 'हीरोपंती 2' की रिलीज डेट का ऐलान टाइगर श्रॉफ
    सनी लियोनी ने सुनाई अपनी सरोगेसी की दास्तां, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी सरोगेसी
    जल्द ही इन फिल्मों में नजर आने वाली हैं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    राजकुमार राव के नाम पर की गई ठगी की कोशिश, अभिनेता ने किया आगाह इंस्टाग्राम

    सलमान खान

    क्या भांजी अलीजेह को अगले महीने बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान? बॉलीवुड समाचार
    सलमान ने 'अंतिम' के प्रमोशन के लिए 'टाइगर 3' की शूटिंग से लिया ब्रेक बॉलीवुड समाचार
    बहन और बहनोई की फिल्म में जासूस रविंद्र कौशिक की भूमिका निभाएंगे सलमान बॉलीवुड समाचार
    यूलिया वंतूर ने दिया डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनाने का आइडिया- सलमान खान बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    केराटोसिस पिलारिस से जूझ रहीं यामी बोलीं- सेट पर होती थीं बीमारी छिपाने की बातें बॉलीवुड समाचार
    14 साल बाद रिलीज हो रही इरफान की फिल्म 'मर्डर ऐट तीसरी मंजिल 302' बॉलीवुड समाचार
    सूरज पंचोली की अगली फिल्म पेश करेंगे सलमान, जैकलीन हो सकती हैं हीरोइन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पंजाबी फिल्म 'कला शाह कला' की हिन्दी रीमेक में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025