NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ
    मनोरंजन

    'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ

    'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 21, 2021, 01:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ
    बिरजू महाराज के साथ काम करेंगे भंसाली

    संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के जाने माने फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई यादगार फिल्मों की सौगात दी है। वह काफी समय से अपनी महत्वाकांक्षी वेब सीरीज 'हीरा मंडी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिलहाल इस सीरीज के लिए कास्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। अब जानकारी सामने आ रही है कि भंसाली ने 'हीरा मंडी' के लिए मशहूर कथक डांसर पंडित बिरजू महाराज के साथ हाथ मिलाया है।

    सीरीज में प्रामाणिक कथक नृत्य शामिल करना चाहते हैं भंसाली

    द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर भंसाली ने अपनी ड्रीम प्रोजेक्ट 'हीरा मंडी' की टीम में बिरजू महाराज को शामिल किया है। एक सूत्र ने कहा, "भंसाली 'हीरा मंडी' में सामान्य फिल्मों की शैली का नृत्य नहीं चाहते थे। वह इस प्रोजेक्ट में प्रामाणिक कथक नृत्य शामिल करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने अपने पुराने सहयोगी बिरजू महाराज को अप्रोच किया है।" खबरों की मानें तो डांस सीक्वेंस के लिए भंसाली ने बिरजू महाराज को चुना है।

    'देवदास' में माधुरी के मुजरा दृश्यों को बिरजू महाराज ने किया था कोरियोग्राफ

    इससे पहले बिरजू महाराज ने भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' में काम किया है। 'देवदास' में माधुरी दीक्षित के मुजरा दृश्यों को बिरजू महाराज ने ही कोरियोग्राफ किया था। 'देवदास' 2002 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। 'देवदास' आज भी प्रेम पर आधारित कालजयी फिल्मों में शुमार की जाती है। फिल्म में प्रेम और उसके विरह को खूबसूरती से उकेरा गया था।

    जानिए कौन हैं बिरजू महाराज

    जब भी भारतीय शास्त्रीय नृत्य के बारे में बात की जाती है, तो सबसे पहले बिरजू महाराज का नाम लिया जाता है। वह माधुरी के कथक गुरु भी माने जाते हैं। पद्म विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज लखनऊ के कथक घराने में पैदा हुए। उनके पिता अच्छन महाराज और चाचा शम्भू महाराज देश के प्रसिद्ध कलाकार थे। बिरजू महाराज के पूर्वज इलाहाबाद की हंडिया तहसील के रहने वाले थे, जहां सन 1800 में कथक कलाकारों के 989 परिवार रहते थे।

    सेक्स वर्कर की भूमिका में दिखेंगी सोनाक्षी और हुमा

    'हीरा मंडी' में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा सेक्स वर्कर की भूमिका में दिखेंगी। सीरीज के लिए कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ चुके हैं। यह सीरीज भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान वेश्याओं और उनके अमीर ग्राहकों के जीवन के इर्दगिर्द घूमती है। कई पुरुष अभिनेता भी इसमें मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। हाल में 'हीरा मंडी' के पहले सीजन के लिए नेटफ्लिक्स ने 35 करोड़ रुपये चुकाए हैं। इस सीरीज में म्यूजिक की कमान इस्माइल दरबार संभाल रहे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    नेटफ्लिक्स
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    लेटेस्ट वेब सीरीज

    नेटफ्लिक्स

    एमी अवॉर्ड्स 2021: 'द क्राउन' और 'टेड लेस्सो' का जलवा, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार
    विशाल भारद्वाज की फिल्म 'खुफिया' में नजर आएंगे अली फजल और तब्बू बॉलीवुड समाचार
    राज और डीके की अगली वेब सीरीज के लिए साथ आए राजकुमार राव और दिलजीत दोसांझ बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी के पिता की हालत गंभीर, शूटिंग छोड़ केरल से दिल्ली रवाना हुए अभिनेता बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'बिग बास 15' के जरिए पहली बार सामने आएंगे राखी सावंत के पति? मनोरंजन
    'इंडियाज गॉट टैलेंट' के आगामी सीजन को जज करेंगी शिल्पा, जारी हुआ शो का प्रोमो शिल्पा शेट्टी
    अजय कपूर बनाएंगे विजय सेतुपति की फिल्म '96' का हिन्दी रीमेक सोशल मीडिया
    'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम आदित्य सील 21 नवंबर को अनुष्का रंजन से करेंगे शादी मुंबई

    मनोरंजन

    बप्पी लहरी ने बीमार होने की खबरों पर जताया दुख, बताया निराशाजनक बॉलीवुड समाचार
    अश्लील फिल्म मामला: मुंबई कोर्ट ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को दी जमानत मुंबई
    जावेद अख्तर मानहानि मामला: कोर्ट में पेश हुईं कंगना, कहा- अदालत से विश्वास उठ गया बॉलीवुड समाचार
    आयकर विभाग की कार्रवाई के बाद सोनू सूद ने जारी किया बयान, जानिए क्या कहा बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट वेब सीरीज

    मनीषा कोइराला अभिनीत वेब सीरीज को प्रोड्यूस करेंगे अली फजल और ऋचा चड्ढा बॉलीवुड समाचार
    अक्षय की डेब्यू वेब सीरीज 'द एंड' अगस्त, 2022 में अमेजन प्राइम पर होगी रिलीज अक्षय कुमार
    भगोड़े नीरव मोदी के जीवन पर आधारित वेब सीरीज बनाएगी अबुदंतिया एंटरटेनमेंट बॉलीवुड समाचार
    लिएंडर और महेश की 'ब्रेक पॉइंट' का ट्रेलर जारी, ZEE5 पर रिलीज होगी सीरीज बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023