NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी
    अगली खबर
    'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी
    कैटरीना के साथ बन सकती है विक्की की जोड़ी

    'जी ले जरा' में विक्की कौशल की एंट्री, कैटरीना के साथ बन सकती है जोड़ी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 10, 2022
    08:11 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'जी ले जरा' पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। यह फिल्म इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसमें एक शानदार स्टारकास्ट नजर आने वाली है।

    फिल्म में एक या दो नहीं, बल्कि तीन हसीनाएं नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट को फिल्म के लिए कास्ट किया गया है। अब इससे अभिनेता विक्की कौशल का नाम भी जुड़ गया है। वह फिल्म में कैटरीना के अपोजिट नजर आ सकते हैं।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    रिपोर्ट

    विक्की को कैटरीना के साथ कास्ट करने की तैयारी

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'जी ले जरा से अब एक अभिनेता का नाम भी जुड़ गया है और वह हैं विक्की कौशल।

    खास बात है कि फिल्म के निर्माता विक्की को उनकी पत्नी बन चुकीं कैटरीना कैफ के अपोजिट कास्ट करने वाले हैं।

    यह विक्की और कैटरीना की साथ में पहली फिल्म हो सकती है। सूत्रों ने कहा है कि विक्की हर हाल में इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे और निर्माता जल्द ही फिल्म में उनके नाम की पुष्टि करेंगे।

    फिल्म

    जानिए फिल्म 'जी ले जरा' के बारे में

    इस फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल अगस्त में फिल्म की घोषणा की थी। यह एक रोड ट्रिप पर आधारित होगी। ऐसा पहला मौका होगा, जब प्रियंका, कैटरीना और आलिया किसी फिल्म में साथ नजर आएंगी।

    'जी ले जरा' के जरिए फरहान निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। आखिरी बार उन्होंने 2011 में फिल्म 'डॉन 2' के निर्देशन की कमान संभाली थी। फिल्म की कहानी फरहान की बहन जोया अख्तर ने लिखी है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    फरहान और विक्की ने पहले कभी साथ काम नहीं किया। विक्की, फरहान की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में उनके दोस्त बनते, लेकिन वह ऑडिशन में फेल हो गए। यह खुलासा खुद विक्की ने किया था। पहली बार उन्होंने इसी फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था।

    चर्चा

    पहले भी उड़ीं विक्की-कैटरीना के साथ फिल्म करने की खबरें

    शादी से पहले भी विक्की-कैटरीना के साथ काम करने की खबरें आई थीं। खुद कैटरीना ने यह इच्छा जाहिर की थी कि वह विक्की के साथ फिल्म करना चाहती थीं, वहीं विक्की भी उनके साथ काम करने के लिए उतावले हो रहे हैं।

    शादी के बाद भी यह चर्चा तेज हो गई कि दोनों अपने किसी खास दोस्त के बड़े प्रोडक्शन हाउस की फिल्म में साथ काम करने वाले हैं। हालांकि, इससे जुड़ा कोई नया अपडेट सामने नहीं आया है।

    फिल्में

    ये हैं विक्की-कैटरीना की आने वालीं फिल्में

    विक्की भारतीय क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की बायोपिक में नजर आएंगे। वह निर्देशक शशांक खैतान की फिल्म 'मिस्टर लेले' में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    विक्की भारत के महान युद्ध नायकों में से एक सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सैम बहादुर' और फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' का भी हिस्सा हैं।

    दूसरी तरफ कैटरीना फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगी। वह फिल्म 'फोन भूत' में दिखेंगी। इसके अलावा फिल्म 'मैरी क्रिसमस' भी उनके खाते से जुड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    फरहान अख़्तर
    कैटरीना कैफ
    विक्की कौशल

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या अपनी पहली एक्शन फिल्म के लिए करण ने ऋतिक रोशन से मिलाया हाथ? करण जौहर
    गोविंदा के साथ होता अर्जुन कपूर का बॉलीवुड डेब्यू, अभिनेता ने किया खुलासा अर्जुन कपूर
    टाइगर श्रॉफ ने किया फिल्म 'हीरोपंती 2' की रिलीज डेट का ऐलान टाइगर श्रॉफ
    सनी लियोनी ने सुनाई अपनी सरोगेसी की दास्तां, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी सरोगेसी

    फरहान अख़्तर

    अधूरी रहने के बावजूद रिलीज होगी ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म 'शर्माजी नमकीन' बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? बॉलीवुड की ये मशहूर हस्तियां हैं भाई-बहन बॉलीवुड समाचार
    असल जिंदगी में बहुत अच्छे दोस्त हैं ये बॉलीवुड सितारे बॉलीवुड समाचार
    इन मशहूर फिल्मों में की गई हैं बड़ी गलतियां; क्या आपने ध्यान दिया? भारत की खबरें

    कैटरीना कैफ

    सलमान की 'टाइगर 3' में पाकिस्तानी एजेंट के किरदार में नजर आ सकते हैं इमरान हाशमी मुंबई
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में हो सकती है रिलीज अक्षय कुमार
    अली अब्बास जफर की फिल्म 'सुपर सोल्जर' में नजर आ सकती हैं कैटरीना कैफ बॉलीवुड समाचार
    'टाइगर 3' में सहायक निर्देशक के तौर पर जुड़े सलमान के भतीजे निर्वाण खान बॉलीवुड समाचार

    विक्की कौशल

    विक्की कौशल अभिनीत 'मिस्टर लेले' के एक खास गाने में दिखेंगे रणबीर कपूर करण जौहर
    विक्की कौशल ने शेयर किया 'सरदार उधम सिंह' का नया पोस्टर, OTT पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    रोहित शेट्टी की पहली वेब सीरीज में कौन सा अभिनेता दिखेगा? बॉलीवुड समाचार
    रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दिख सकती है सारा अली खान और विक्की कौशल की जोड़ी बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025