
दर्शकों को भायी भारत के इन गुमनाम नायक-नायिकाओं की कहानी, अब 'केसरी चैप्टर 2' की बारी
क्या है खबर?
भगत सिंह-महात्मा गांधी जैसी हस्तियों के जज्बे के किस्से तो हमने किताबों में खूब पढ़े, लेकिन आज हम आपको उन नायकों और नायिकाओं के बारे में बता रहे हैं, जिनके बारे में फिल्मों से पता चला और उन फिल्मों ने खूब तारीफें लूटीं।
अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' ऐसे ही एक गुमनाम नायक सी शंकरन नायक की अनकही कहानी पर्दे पर लाएगी।
आइए जानें उन गुमनाम नायकों के बारे में, जिनकी कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया।
#1
सैम मानेकशॉ
सैम मानेकशॉ ने 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत का नेतृत्व किया था। वो युद्ध जिसमें पकिस्तान बुरी तरह हारा और बांग्लादेश का जन्म हुआ। वह भारतीय सेना के पहले 5-स्टार जनरल थे। साथ ही वे पहले ऑफिसर थे, जिन्हें सेना में फील्ड मार्शल की रैंक पर प्रमोट किया गया था।
हालांकि, उनकी बहादुरी के बारे में देश ने तब जाना, जब उन पर फिल्म 'सैम बहादुर' बनी।
बॉक्स ऑफिस पर सफल रही यह फिल्म ZEE5 पर मौजूद है।
#2 और #3
ऊषा मेहता और नीरजा
सारा अली खान ने फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' में उषा मेहता का किरदार निभाया था, जिन्होंने बिना लड़े अहिंसा के पथ पर चलकर देश को आजाद करवाने में बड़ा योगदान था, ये लोगों को तब पता चला जब फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई।
उधर अशोक चक्र से सम्मानित पहली महिला नीरजा भनोट की साहस की कहानी के बारे में हमें तब पता चला, जब उन पर फिल्म 'नीरजा' बनी, जिसमें अभिनेत्री सोनम कपूर थीं।
#4 और #5
विक्रम बत्रा और नांबी नारायण
कारगिल युद्ध के शेरशाह विक्रम बत्रा की बलिदानी और साहस को देश ने तब देखा, जब अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म 'शेरशाह' आई, जिसके हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा थे। उनके अदम्य साहस और नेतृत्व प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से भी नवाजा गया था।
दूसरी ओर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन की हिला देने वाली कहानी के बारे में तब लोगों को पता चला, जब आर माधवन अभिनीत 'रॉकेट्री: द नंबी अफेक्ट' आई।
#6 और #7
जसवंत सिंह गिल और सरदार उधम सिंह
अक्षय कुमार 'मिशन रानीगंज' लाए, जिसमें उन्होंने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया। जसवंत वो हीरो थे, जिन्होंने कोयला खदान में फंसे 65 मजदूरों की जान बचाई थी। उन्हें भारत सरकार ने साल 1991 में सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक से सम्मानित किया था। 'मिशन रानीगंज' नेटफ्लिक्स पर है।
उधर अमेजन प्राइम वीडियो पर आई 'सरदार उधम' में जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह की अनकही कहानी दिखाई गई, जिस पर दर्शकों ने खूब प्यार लुटाया।