NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / भारत में 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
    अगली खबर
    भारत में 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
    भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है

    भारत में 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

    लेखन तौसीफ
    Sep 04, 2022
    10:00 pm

    क्या है खबर?

    भारत में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस दिन शिक्षकों के सम्मान में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और अन्य जगहों पर कई कार्यक्रम होते हैं।

    यह जानकारी आपको भी होगी, लेकिन इस तारीख को ही शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके बारे में कम लोगों को पता होगा।

    इसलिए आज हम आपको शिक्षक दिवस मनाए जाने के पीछे के इतिहास के बारे में जानकारी देंगे।

    5 सितंबर

    इसलिए 5 सितंबर को मनाया जाता है शिक्षक दिवस

    5 सितंबर, 1888 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जन्मे डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन 1962 में देश के दूसरे राष्ट्रपति बने।

    उस साल उनके जन्मदिन को उनके दोस्त और कुछ पूर्व छात्र धूमधाम से मनाना चाहते थे, लेकिन जब यह बात राधाकृष्णन को पता चली तो उन्होंने अपने दोस्तों से जन्मदिन न मनाने का अनुरोध किया।

    हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि अगर इस दिन को मनाना ही है तो शिक्षकों का सम्मान करें। तभी से शिक्षक दिवस की शुरुआत हुई।

    जीवन

    राधाकृष्णन ने अपने जीवन के 40 से ज्यादा साल शिक्षक के तौर पर गुजारे

    राधाकृष्णन विद्वान, दार्शनिक और भारत रत्न से सम्मानित भी थे।

    उन्होंने 1908 में मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से फिलॉसफी में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) किया। इसके बाद 1909 में उन्होंने इसी कॉलेज से शिक्षक के तौर पर अपना करियर शुरू किया और फिर 40 साल तक विभिन्न महाविद्यालयों में पढ़ाया।

    वे बचपन से ही प्रतिभा के धनी थी और पढ़ाई-लिखाई में उनका बहुत मन लगता था। ऐसा कहा जाता है कि उन्हें विवेकानंद से भी आशीर्वाद प्राप्त था।

    गुण

    राधाकृष्णन की कौन-सी बातें उनको महान बनाती हैं?

    40 साल तक शिक्षा देने वाले राधाकृष्णन का छात्रों के लिए समर्पण, सिखाने का तरीका और जोश ही उन्हें सभी से अलग और महान बनाता है।

    उनका हमेशा से यह मानना था कि शिक्षा के प्रति सभी को समर्पित रहना चाहिए, निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनी रहनी चाहिए क्योंकि जिस व्यक्ति के पास ज्ञान और कौशल दोनों होता है, उसके सामने हमेशा कोई न कोई मार्ग खुला रहता है।

    विश्‍व शिक्षक दिवस

    विश्‍व शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

    बता दें कि पूरे विश्‍व में लगभग 100 देश 5 अक्टूबर को विश्‍व शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं।

    5 अक्टूबर, 1966 को संयुक्त राष्ट्र (UN) में पहली बार शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा की गई थी। इस दौरान शिक्षकों के अधिकार और कर्तव्यों को निर्धारित किया गया।

    इसके बाद 1994 में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) ने 5 अक्टूबर को शिक्षक दिवस मनाने का ऐलान किया।

    शिक्षक दिवस

    अन्य देशों में कब-कब मनाया जाता है शिक्षक दिवस?

    भारत की तरह ही अलग-अलग देशों में भी राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है, लेकिन इन देशों में शिक्षक दिवस अलग-अलग समय पर मनाया जाता है।

    अमेरिका में मई के पहले हफ्ते के मंगलवार को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, वहीं चीन में 10 सितंबर और स्पेन में 27 नवंबर को यह दिवस मनाता है।

    इसके अलावा ईरान में 2 मई, ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर के अंतिम शुक्रवार और ब्राजील में 15 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    तमिलनाडु
    यूनेस्को
    टीचर्स डे

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    तमिलनाडु

    तमिलनाडु: MBBS छात्रों ने हिप्पोक्रेटिक शपथ के बदले ली महर्षि चरक शपथ, डीन का हुआ तबादला मनसुख मांडविया
    पंजाब और तमिलनाडु के छात्रों ने बनाया स्पेस रोवर का डिजाइन, NASA ने किया सम्मानित नासा
    तमिलनाडु: अमेरिका से लौटे दंपति की नौकर ने की हत्या, 5 करोड़ के गहने चुराए अमेरिका
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन उत्तराखंड

    यूनेस्को

    UNESCO ने दुर्गा पूजा उत्सव को दिया 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' का दर्जा, प्रधानमंत्री ने दी बधाई पश्चिम बंगाल
    हिमाचल प्रदेश के पांच प्रमुख नेशनल पार्क, एक बार जरूर करें इनका रुख हिमाचल प्रदेश
    डेनमार्क घुमने जाएं तो इन पांच नेशनल पार्क में जरूर घूमें अमेरिका
    हैदराबाद के वेदांत को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 1.3 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप अमेरिका

    टीचर्स डे

    CBSE शिक्षक और प्रधानाचार्य पुरस्कार 2019 के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, मिलेंगे 50,000 रुपये CBSE
    शिक्षक दिवस के मौके पर अपने अध्यापक या अध्यापिका को दें ये गिफ्ट लाइफस्टाइल
    शिक्षक दिवस विशेष: अपने गुरु बिरजू महाराज की ताल पर थिरक कर 'कथक क्वीन' बनीं माधुरी मनोरंजन
    भारत के अलावा ये देश भी मनाते हैं शिक्षक दिवस, जानिए कब और कैसे लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025