भाषा और भाषाविज्ञान से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो काम आएंगे ये टिप्स
क्या है खबर?
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) में भाषा और भाषाविज्ञान विषय का विकल्प उपलब्ध कराया गया है।
भाषा क्षेत्र से स्नातकोत्तर करने वाले युवा इस विषय से UGC NET की तैयारी करते हैं।
इस विषय में भाषा के उद्गम, भाषा के विकास और अनुप्रयोग से संबंधित सभी जानकारियां पढ़नी होती है। कई छात्र इस विषय में कठिनाई महसूस करते हैं।
आइए जानते हैं इस विषय का पाठ्यक्रम और तैयारी की टिप्स।
पाठ्यक्रम
भाषा और भाषाविज्ञान का पाठ्यक्रम
खंड 1- भाषा और भाषाविज्ञान
खंड 2- स्वनविज्ञान और स्वनिम विज्ञान
खंड 3- रूप विज्ञान
खंड 4- वाक्य विज्ञान
खंड 5- अर्थविज्ञान और संकेत प्रयोग विज्ञान
खंड 6- ऐतिहासिक भाषाविज्ञान
खंड 7- समाज भाषाविज्ञान
खंड 8- क्षेत्रीय प्रारूप विज्ञान और दक्षिणी एशियाई भाषा परिवार
खंड 9- अंतर अनुशासनिक और अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान भाग 1 (मनोभाषाविज्ञान, भाषा अधिगम और भाषा शिक्षण)
खंड 10- अंतर अनुशासनिक और अनुप्रयुक्त भाषाविज्ञान भाग भाग 2 (अनुवाद, कोश निर्माण, शैली विज्ञान, भाषा)
किताबें
कौनसी किताबें पढ़ें?
भाषा और भाषाविज्ञान के पाठ्यक्रम को कवर करने के लिए कई किताबें बाजार में उपलब्ध है, लेकिन उम्मीदवार सही किताबों का चुनाव करें।
ऐसी किताब खरीदें, जिनमें सभी जानकारियां पाठ्यक्रम के अनुरूप सरल भाषा में समझायी गई हो।
UGC NET की तैयारी करने वाले कई उम्मीदवार पुष्पिंदर स्याल की भाषाविज्ञान का परिचय, भाषा, व्याकरण और शब्दार्थ किताब, आरपीएच एडिटोरियल की NTA UGC NET JRF पिछले साल के प्रश्नपत्र और डी ठाकुर की भाषाविज्ञान सरलीकृत किताब का इस्तेमाल करते हैं।
टॉपिक
किन टॉपिकों पर करें फोकस?
भाषा के मौखिक और लिखित रूप, भाषा अध्ययन के उपागम, भाषा विश्लेषण के स्तर, समाजशास्त्र, तांत्रिका विज्ञान में भाषा, रूप विज्ञान विषय, समास, परिवर्तन आदि के बारे में पढ़ें।
व्याकरणिक संबंध, अलग-अलग रचनाएं, स्वन परिवर्तन के नियम, भाषा का समाजशास्त्र, संप्रेषण की भाषा, संपर्क भाषा, भाषायी विकल्प के पैटर्न, भाषा नियोजन और आधुनिकीकरण के मुद्दों पर फोकस करें।
परीक्षा में भाषा प्रारूप, भाषा के प्रकार, शब्द क्रम, मनोभाषाविज्ञान से संबंधित सवाल भी पूछे जाते हैं, इन्हें भी गहराई से पढ़ें।
तैयारी
ऐसे करें तैयारी
उम्मीदवार भाषाविज्ञान विषय की तैयारी जल्दी शुरू करें ताकि पाठ्यक्रम के सभी भाग अच्छी तरह कवर हो सकें।
छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए अच्छी रणनीति बनानी चाहिए। उम्मीदवार सबसे पहले पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझ लें।
सही अध्ययन सामग्री का चुनाव करें। इसके बाद पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों का अवलोकन करें।
मूल अवधारणाओं को अच्छी तरह समझें। जानकारियों के रिवीजन के लिए नोट्स जरूर बनाएं।
समय-समय पर मॉक टेस्ट हल करें।