NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / लोक प्रशासन विषय से कर रहे UGC NET की तैयारी? सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स
    करियर

    लोक प्रशासन विषय से कर रहे UGC NET की तैयारी? सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स

    लोक प्रशासन विषय से कर रहे UGC NET की तैयारी? सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स
    लेखन राशि
    Mar 29, 2023, 01:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लोक प्रशासन विषय से कर रहे UGC NET की तैयारी? सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स
    UGC NET की तैयारी के टिप्स (तस्वीरः फ्रीपिक)

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का आयोजन कई विषयों के लिए होता है। इन्हीं में से एक विषय है लोक प्रशासन। कई छात्र इस विषय से परीक्षा देते हैं। लोक प्रशासन से परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भविष्य में बेहतर अवसर मिलते हैं। अगर आप भी परीक्षा में सफल होना चाहते हैं तो सही रणनीति के साथ तैयारी शुरू करनी होगी। आइए लोक प्रशासन विषय से UGC NET की तैयारी के टिप्स जानते हैं।

    लोक प्रशासन का पाठ्यक्रम क्या है?

    UGC NET के लिए लोक प्रशासन का पाठ्यक्रम 10 खंड़ों में बांटा गया है। खंड 1- लोक प्रशासन का परिचय खंड 2- प्रशासनिक चिंतन खंड 3- भारतीय प्रशासन खंड 4- राज्य और स्थानीय प्रशासन खंड 5- तुलनात्मक और विकास प्रशासन खंड 6- आर्थिक और वित्तीय प्रशासन खंड 7- सामाजिक कल्याण प्रशासन खंड 8- लोक नीति खंड 9- शासन और सुशासन खंड 10- शोध प्रविधि इन सभी खंडों में प्रशासनिक नियम, प्रशासनिक व्यवस्था, आर्थिक और विकास नीति जैसे टॉपिक पढ़ने होंगे।

    कौन-सी किताबें पढ़ें?

    लोक प्रशासन के लिए बाजार में कई किताबें उपलब्ध हैं। इनमें आर गुप्ता की 'NTA UGC NET लोक प्रशासन (पेपर 2) गाइड' और 'UGC NET लोक प्रशासन (पेपर 2) पिछले वर्षों के सॉल्वड प्रश्न', अरिहंत की 'लोक प्रशासन प्रतियोगिता पुस्तक', ट्रूमैन की 'UGC NET लोक प्रशासन' और दिवाकर पब्लिकेशन की 'UGC NET लोक प्रशासन अध्ययन नोट्स (अभ्यास प्रश्न उत्तर और नवीनतम पाठ्यक्रम के आधार पर)' प्रमुख है। विद्यार्थी इन किताबों का उपयोग कर बेहतर तैयारी कर सकते हैं।

    अवधारणाओं को समझें, नोट्स बनाएं

    लोक प्रशासन पर पकड़ मजबूत करने के लिए आपको नींव मजबूत करनी होगी। पाठ्यक्रम की सभी प्रमुख अवधारणाओं को अच्छे से तैयार कर लें। अवधारणाओं को याद करने के बजाय उसे समझने की कोशिश करें। अगर किताबों से कठिन अवधारणाएं समझ नहीं आ रही हैं तो यूट्यूब पर उपलब्ध शैक्षिक वीडियो का इस्तेमाल करें। प्रत्येक अवधारणा के लिए संक्षिप्त नोट्स बना लें। ये रिवीजन के लिए बहुत उपयोगी है। पिछले साल के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट को हल करें।

    सरल खंडों से शुरुआत करें

    लोक प्रशासन का पाठ्यक्रम अलग-अलग खंडों में बांटा गया है। प्रत्येक खंड को पढ़ने के लिए समय निर्धारित करें। किसी भी खंड को नजरअंदाज न करें। पढ़ाई के लिए एक अच्छी अध्ययन योजना बनाएं। सबसे पहले पाठ्यक्रम को पढ़ें और कठिनता के आधार पर खंड़ों की लिस्ट बना लें। सरल खंड़ों से पढ़ाई की शुरुआत करें, इन्हें कम समय में पढ़कर खत्म कर लें। इसके बाद कठिन खंड़ों को पढ़ें, इन्हें कवर करने में ज्यादा समय दें।

    लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें

    लोक प्रशासन का पाठ्यक्रम बड़ा है, इसे पूरा करने में काफी समय लगेगा। उम्मीदवारों के लिए जरूरी है कि वह प्रत्येक दिन, सप्ताह और महीने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करें। बिना लक्ष्य निर्धारित करें पढ़ाई करेंगे तो काफी समय तक पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर पाएंगे। हर दिन के लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करें। अगर किसी दिन कोई टॉपिक पूरा नहीं कर पाए तो अगले दिन के लक्ष्य में उन टॉपिकों को जरूर शामिल करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    UGC नेट
    परीक्षा तैयारी

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

    दर्शनशास्त्र विषय से कर रहे हैं UGC NET की तैयारी तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी सफलता UGC नेट
    UGC NET: साइकोलॉजी के छात्र ऐसे करें तैयारी, पहले प्रयास में ही मिलेगी सफलता UGC नेट
    UGC NET: राजनीति विज्ञान से परीक्षा दे रहे छात्र ऐसे करें तैयारी UGC नेट
    UGC NET: गृह विज्ञान की परीक्षा पहले प्रयास में पास करने के लिए अपनाएं ये रणनीति UGC नेट

    UGC नेट

    UGC NET: इतिहास विषय से इस परीक्षा की तैयारी कैसे करें? परीक्षा तैयारी
    UGC NET: समाजशास्त्र के विद्यार्थी कैसे करें परीक्षा की तैयारी? uUGC
    UGC NET: पेपर 1 के शिक्षण कौशल खंड की तैयारी के लिए टिप्स  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग
    UGC NET के पेपर 1 में रीजनिंग और गणित की तैयारी कैसे करें?  uUGC

    परीक्षा तैयारी

    UPSC की परीक्षा में पूछे जाते हैं विज्ञान और प्रौद्योगिकी से जुड़े सवाल, ऐसे करें तैयारी UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    RBI ग्रेड B प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कैसे करें? जानिए विषयवार तैयारी के टिप्स भारतीय रिजर्व बैंक
    UPSC IES क्या है? जानिए परीक्षा पैटर्न और तैयारी के टिप्स UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)
    UPSC: प्रारंभिक परीक्षा के लिए अर्थशास्त्र की तैयारी कैसे करें? UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023