NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / बार-बार भूल जाते हैं गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले? इन तकनीकों से करें याद
    अगली खबर
    बार-बार भूल जाते हैं गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले? इन तकनीकों से करें याद
    गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले याद करने की तकनीक (तस्वीरः पिक्साबे)

    बार-बार भूल जाते हैं गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले? इन तकनीकों से करें याद

    लेखन राशि
    Mar 01, 2023
    05:51 pm

    क्या है खबर?

    अलग अलग राज्यों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। बोर्ड की परीक्षा में छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले याद करने में आती है।

    इन दोनों ही विषयों को सीखना चुनौतीपूर्ण है। इन विषयों में अच्छे अंक प्रात करने के लिए छात्र फॉर्मूले याद करते हैं, लेकिन सही तकनीक का पता नहीं होने के चलते भ्रमित हो जाते हैं।

    आइए गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले याद करने की सही तकनीक जानते हैं।

    ध्यान

    एकाग्र होकर पढ़ाई करें

    नए फॉर्मूले जल्दी से सीखने का सर्वोत्तम तरीका यह है कि आप केवल उस पर ध्यान केंद्रित करें जो आप सीखना चाहते हैं।

    गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले याद करने के लिए ध्यान और एकाग्रता की जरूरत होती है। छात्र जब भी पढ़ने बैठें तो पूरी तरह से एकाग्र रहने की कोशिश करें।

    पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से आप विचलित हो सकते हैं। छात्र शांतिपूर्ण वातावरण में पढ़ाई करें।

    अभ्यास

    अभ्यास है जरूरी

    कई छात्र एक बार किसी फॉर्मूले पर नजर डालते हैं तो उन्हें ये तुरंत याद हो जाते हैं, लेकिन अगली सुबह जब वे उस फॉर्मूले को याद करने की कोशिश करते हैं तो भूल जाते हैं।

    इस परेशानी से बचने के लिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे हर फॉर्मूले को याद करने के बाद उससे संबंधित प्रश्नों को हल करके जरूर देखें।

    सवालों का अभ्यास करने से आप लंबे समय तक फॉर्मूले याद रख पाएंगे।

    फ्लैशकार्ड

    दीवारों पर फ्लैशकार्ड चिपकाएं

    नए फॉर्मूलों को याद करने और याददाश्त को बढ़ाने का सबसे शानदार तरीका है दीवारों पर फ्लैशकार्ड चिपकाना।

    आप गणित और फिजिक्स के सभी महत्वपूर्ण फॉर्मूलों और चित्रों को एक पेज पर लिख कर फ्लैशकार्ड बना लें।

    इसके बाद फ्लैशकार्ड को उस दीवार पर लगाएं, जहां आपकी नजरें सबसे ज्यादा जाती हैं।

    आप फ्लैशकार्ड को स्टडी टेबल की दीवार पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आप जब भी पढ़ने बैठेंगे, सबसे पहले फॉर्मूलों का रिवीजन कर पाएंगे।

    ब्रेक

    लगातार पढ़ाई के बीच ब्रेक जरूर लें

    गणित और फिजिक्स को पढ़ते समय निर्धारित ब्रेक लेना जरूरी है। दोनों ही एक कठिन विषय है, जो आसानी से समझ नहीं आते हैं।

    छात्र थके होने पर कभी भी इन विषयों का अध्ययन नहीं करें। लगातार पढ़ने के बजाय छोटे-छोटे ब्रेक लें ताकि दिमाग को आराम मिल सके।

    पढ़ाई के समय को कठिन-सरल-कठिन के चरणों में बांटे। यदि आप कठिन विषय का चयन कर रहे है तो उसके बाद सरल विषय पढ़े और वापस कठिन विषय की पढ़ाई करें।

    जानकारी

    सोने से पहले दोहराएं

    गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले को याद रखने का एक तरीका है फॉर्मूले को सोने से पहले दोहराना। छात्र सोने से पहले उन फॉर्मूलों पर विचार करें, जिन्हें वे याद करना चाहते हैं। इससे फॉर्मूले याद रखने की बेहतर संभावना होती हैं।

    निमॉनिक्स

    रटें नहीं, समझने के लिए निमॉनिक्स का इस्तेमाल करें

    यदि आप फॉर्मूलों को रटकर याद करने की कोशिश कर रहे हैं तो इस बात की बहुत संभावनाएं हैं कि आप फॉर्मूले भूल जाएंगे।

    रटने की बजाय फॉर्मूले के बेसिक कॉन्सेप्ट को समझने की कोशिश करें। गणित और फिजिक्स के फॉर्मूले याद रखने के लिए निमॉनिक्स का प्रयोग करें।

    निमॉनिक्स ऐसी तकनीक है, जिसमें फॉर्मूले को आसान भाषा में याद किया जाता है। यूट्यूब पर फॉर्मूले के निमॉनिक्स से जुड़ी कई सारी विडियो उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बोर्ड परीक्षाएं
    परीक्षा तैयारी
    परीक्षा

    ताज़ा खबरें

    विदेश मंत्री जयशंकर 19 मई से करेंगे यूरोप के 6 दिवसीय दौरे की शुरुआत विदेश मंत्रालय
    कार स्टार्ट करने में आ रही है दिक्कत? इन तरीकों से दूर होगी परेशानी  कार
    मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय समन्वयक बहुजन समाज पार्टी
    #NewsBytesExplainer: भारत ने बांग्लादेश की किन-किन वस्तुओं पर लगाया आयात प्रतिबंध, क्या होगा असर? #NewsBytesExplainer

    बोर्ड परीक्षाएं

    CISCE: ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)
    मध्य प्रदेश: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें बदलीं, जानिए अब कब होंगी परीक्षाएं मध्य प्रदेश
    IIT में प्रवेश के लिए फिर से अहम होंगे कक्षा 12 के नंबर JEE एडवांस्ड
    बिहार: नालंदा में परीक्षा में देर से पहुंचने पर रोका तो छात्राओं ने फांदा गेट, हंगामा बिहार

    परीक्षा तैयारी

    CBSE: बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स CBSE
    CBSE: बोर्ड परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री करेंगे 'परीक्षा पे चर्चा', आप भी हो सकते हैं शामिल CBSE
    प्रधानमंत्री मोदी के 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम पर अब तक खर्च हुए कुल 28 करोड़ रुपये नरेंद्र मोदी
    परीक्षा के तनाव को नियंत्रित रखने के लिए इन 5 खाद्य पदार्थों का करें सेवन  तनाव

    परीक्षा

    UPSC: कौन हैं नमृता जैन जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी के लिए बताई अचूक रणनीति? भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS)
    तमिलनाडु: NEET-SS में 50 प्रतिशत कोटा लागू करने के मामले में सरकार को मिली राहत तमिलनाडु
    राजस्थान में शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक, पुलिस हिरासत में 40 से ज्यादा लोग राजस्थान
    बिहार: परीक्षा केंद्र में 500 लड़कियां देखकर बेहोश हुआ छात्र, अस्पताल पहुंचा  बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025