NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    रोजगार समाचार
    सरकारी नौकरी
    लेटेस्ट भर्ती
    अग्निपथ योजना
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / करियर की खबरें / CBSE 12th Board Exam: जियोग्राफी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पढ़ना नहीं भूलें
    करियर

    CBSE 12th Board Exam: जियोग्राफी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पढ़ना नहीं भूलें

    CBSE 12th Board Exam: जियोग्राफी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पढ़ना नहीं भूलें
    लेखन मोना दीक्षित
    Jan 24, 2020, 03:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    CBSE 12th Board Exam: जियोग्राफी के लिए इन महत्वपूर्ण टॉपिक्स को पढ़ना नहीं भूलें

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 15 फरवरी, 2020 से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करने जा रहा है और सभी छात्र पूरे मन से अपनी परीक्षा की तैयारी करने में लगे हैं। परीक्षा के लिए अब काफी कम समय रह गया है और ये समय परीक्षा की तैयारी के बहुत महत्वपूर्ण होता है। जियोग्राफी एक अच्छा विषय है और आप इसमें अच्छा स्कोर कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको जियोग्राफी के कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक बताएंगे।

    कितने नंबर की होती है परीक्षा और पूछे जाते हैं किस प्रकार के प्रश्न?

    CBSE 12वीं जियोग्राफी परीक्षा का आयोजन 23 मार्च, 2020 को करने जा रहा है। जियोग्राफी में 70 नंबर की थ्योरी परीक्षा और 30 नंबर की प्रैक्टिकल परीक्षा होती है। 70 नंबर की थ्योरी परीक्षा में MCQs, शॉर्ट आंसर टाइप क्वेश्चन, लॉंग आंसर टाइप क्वेश्चन और मानचित्र (मैप) से संबंधित प्रश्न आते हैं। किसी भी परीक्षा में अच्छा स्कोर करने के लिए पूरे सिलेबस को कवर करना जरुरी है। वहीं कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना भी जरुरी है।

    किस टॉपिक से कितने नंबर का आता है?

    जियोग्राफी में मानव गतिविधियों से 10 नंबर का, संचार और व्यापार से 10 नंबर का, संसाधन और सतत विकास से 12 नंबर का और परिवहन, संचार और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से 07 नंबर का आता है। इसलिए आपको इन टॉपिक्स पर अधिक ध्यान देना चाहिए।

    ऐसे करें तैयारी

    छात्रों को NCERT किताबों के सारे अध्याय पढ़ने चाहिए। वे एक या दो रेफरेंस किताबों से पढ़ सकते हैं, लेकिन पहले उन्हें पहले NCERT किताबों को कवर करना चाहिए। महत्वपूर्ण तिथियां और लोकेशन आदि के लिए छात्र क्यू कार्ड बना सकते हैं। इससे आपको रिवीजन करने में भी आसानी रहेगी। सभी टॉपिक्स का कम से कम एक से दो बार रिवीजन करना चाहिए। रिवीजन करने के लिए आप पिछले साल के पेपर और सैंपल पेपर आदि हल कर सकते हैं।

    मैप से संबंधित प्रश्नों के लिए ऐसे पढ़ें

    आमतौर पर परिवहन, संचार, व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार जैसे विषयों से मैप के प्रश्न आते हैं। इनके लिए मैप की अच्छी समझ होनी चाहिए। आपको मैप में दी गई सभी जगहों आदि के बारे में पता होना चाहिए। इसके लिए रिवीजन करना जरुरी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    CBSE
    शिक्षा
    बोर्ड परीक्षाएं

    CBSE

    बोर्ड परीक्षा में फेल होने से जीवन खत्म नहीं होता, सफलता के लिए ऐसे हों तैयार परीक्षा परिणाम
    CBSE ने जारी किया 10वीं का परीक्षा परिणाम, ऐसे करें चेक बोर्ड परीक्षाएं
    CBSE ने जारी किया 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, 87.33 फीसदी छात्र हुए पास परीक्षा परिणाम
    CBSE: 10वीं-12वीं के परिणामों को लेकर फर्जी नोटिस वायरल, सीनियर अधिकारी ने स्पष्ट की स्थिति बोर्ड परीक्षाएं

    शिक्षा

    TMC सांसद महुआ मोइत्रा का भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की डिग्री पर सवाल, शेयर किए दस्तावेज तृणमूल कांग्रेस
    #NewsBytesExplainer: बिहार के लोग बड़ी संख्या में अन्य राज्यों में काम करने क्यों जाते हैं? बिहार
    RSS प्रमुख मोहन भागवत बोले- ब्रिटिश काल से पहले भारत की 70 प्रतिशत आबादी थी शिक्षित हरियाणा
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से उठवाई गईं ईंटें, वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश

    बोर्ड परीक्षाएं

    गुजरात: पिता ने 25 साल बाद बेटे संग दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, दोनों को मिली सफलता गुजरात
    पंजाब बोर्ड: 10वीं की टॉपर गगनदीप ने हासिल किए 100 फीसदी अंक, ऐसे करती थीं पढ़ाई पंजाब
    मध्य प्रदेश: जानिए कैसे पढ़ाई करते थे 12वीं के टॉपर विकास और मौली  मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: 10वीं के टॉपर मृदुल ने नहीं की कोचिंग, 1 कमरे में रहता है परिवार मध्य प्रदेश

    करियर की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Career Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023