LOADING...
NTA कर रही है कई भाषाओं में JEE मेन का आयोजन करने पर विचार

NTA कर रही है कई भाषाओं में JEE मेन का आयोजन करने पर विचार

Nov 09, 2019
12:16 pm

क्या है खबर?

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। नेशनल टेस्ट एजेंसी (NTA) सभी 22 रीजनल भाषाओं में JEE मेन का आयोजन करने पर विचार कर रही है। जी हां अब आगे आने वाले समय में छात्र सभी रीजनल भाषाओं में परीक्षा दे सकते हैं। मानव संसधान विकास मंत्रालय (MHRD) परीक्षा का आयोजन करने वाली NTA के साथ बात करके JEE मेन को 22 रीजनल भाषाओं में आयोजित करने पर विचार कर रहा है।

बयान

रीजनल भाषाओं में परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में लगेगा समय

HRD के सेक्रेटरी आर सुब्रह्मण्यम का कहना है कि JEE मेन का आयोजन CBT मोड में किया जाता है। CBT मोड में परीक्षा का आयोजन करने पर कई टेक्निकल लिमिटेशन होती हैं। उनके बारे में विचार करना पहले जरुरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि JEE मेन का आयोजन रीजनल भाषाओं में कराने के लिए वे तैयार है, लेकिन इसकी प्रक्रिया में थोडा समय लगेगा।

गुजराती भाषा

गुजरात के अनुरोध पर किया जा रहा है प्रश्न पत्र का अनुवाद

इस बीच NTA ने 07 नवंबर, 2019 को स्पष्ट किया कि गुजरात के अनुरोध करने पर गुजराती भाषा में JEE मेन प्रश्न पत्र का अनुवाद जारी रहा है। अन्य राज्यों में से किसी ने भी किसी अन्य राष्ट्रीय भाषा में JEE मेन प्रश्न पत्र के लिए NTA से संपर्क नहीं किया है। इसके साथ ही हाल ही में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी JEE मेन का आयोजन बंगाली भाषा में कराने की मांग कर रही है।

Advertisement

परीक्षा

कब है परीक्षा?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि NTA साल में दो बार JEE मेन का आयोजन करती है। साल साल के लिए परीक्षा का आयोजन 06-11 जनवरी, 2020 के बीच किया जाएगा। जिसके लिए सितंबर, 2019 में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। परीक्षा का रजल्ट 31 जनवरी, 2020 तक जारी कर दिया जाएगा। JEE मेन में पास होने वाले उम्मीदवारों को JEE एडवांस्ड में शामिल होना होगा।

Advertisement