NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / करियर की खबरें / पॉलिटिकल साइंस में बनाएं करियर, मिलेंगे नौकरी के ढेरों विकल्प
    अगली खबर
    पॉलिटिकल साइंस में बनाएं करियर, मिलेंगे नौकरी के ढेरों विकल्प
    पॉलिटिकल साइंस विषय में ग्रेजुएशन करके आप अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।

    पॉलिटिकल साइंस में बनाएं करियर, मिलेंगे नौकरी के ढेरों विकल्प

    लेखन तौसीफ
    Jul 27, 2022
    09:00 pm

    क्या है खबर?

    अगर आपको राजनीति में दिलचस्पी है यानी आपको इससे जुड़ी खबरें सुनना या इससे जुड़े लोगों से मिलना पसंद है तो आप इस क्षेत्र में एक बेहतर भविष्य बना सकते हैं।

    कक्षा 12 की पढ़ाई पूरी करने के बाद पॉलिटिकल साइंस विषय से ग्रेजुएशन करके आप अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।

    आइए जानते हैं कि पॉलिटिकल साइंस से पढ़ाई करने के बाद आपको किन-किन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

    पॉलिटिकल साइंटिस्ट

    MA करने के बाद बन सकते हैं पॉलिटिकल साइंटिस्ट

    पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद आप पॉलिटिकल साइंटिस्ट की भूमिका में सरकारी तंत्र के अलग-अलग पहलुओं और सरकारी नीतियों के प्रभाव का अध्ययन कर सकते हैं।

    इस क्षेत्र में बेहतर पकड़ के लिए आपका पॉलिटिकल साइंस में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) की डिग्री हासिल करना या PhD करना अधिक बेहतर होगा।

    पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको कई राजनीतिक अनुसंधानों या विश्लेषण संस्थानों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है।

    UPSC

    पॉलिटिकल साइंस विषय के साथ करें UPSC की तैयारी

    संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आप इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (IAS), इंडियन पुलिस सर्विसेज (IPS) या इंडियन फॉरेन सर्विसेज (IFS) के पद पर काम कर सकते हैं।

    इस परीक्षा को पास करने वाले बहुत छात्र पॉलिटिकल साइंस विषय लेते हैं, ऐसे में आप भी ग्रेजुएशन में इस विषय की अच्छे से पढ़ाई करने के बाद UPSC की परीक्षा दे सकते हैं।

    पॉलिटिकल कंसल्टेंट

    पॉलिटिकल कंसल्टेंट बनकर राजनीतिक दलों के साथ करें काम

    पॉलिटिकल कंसल्टेंट का मुख्य काम चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के लिए प्रचार की योजना तैयार करना और उन्हें सफलता के साथ लागू करना होता है।

    यह समझ जनता के साथ लंबे समय तक संपर्क में रहने के बाद विकसित होती है।

    प्रचार के दौरान पॉलिटिकल कंसल्टेंट की तरफ से करवाए गए विभिन्न तरह के स्थानीय सर्वे का डाटा भी प्रत्याशियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है।

    सोशल मीडिया मैनेजर

    सोशल मीडिया मैनेजर भी है करियर के लिए बेहतर विकल्प

    डिजिटलीकरण के दौर में सभी राजनीतिक दल और उनके नेता सोशल मीडिया पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं।

    आज के समय में एक नेता से लेकर उसके राजनीतिक दल तक, सभी का सोशल मीडिया अकाउंट होता है। इन अकाउंट के संचालन के लिए सोशल मीडिया मैनेजर की आवश्यकता होती है।

    अगर आप पॉलिटिकल साइंस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर काम करना समझ लेंगे तो आपको इस क्षेत्र में नौकरी के कई अवसर मिलेंगे।

    पढ़ाई

    देश के इन संस्थानों से करें पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई

    पॉलिटिकल साइंस में करियर बनाने के लिए आप इस विषय की पढ़ाई भारत के लगभग सभी राज्यों के विश्वविद्यालयों से कर सकते हैं। इनमें से कुछ प्रमुख शिक्षण संस्थानों के नाम आपको नीचे बताए गए हैं:

    जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली

    जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली

    गुरू गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, दिल्ली

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, दिल्ली

    लखनऊ विश्वविद्यालय

    पंजाब विश्वविद्यालय

    हैदराबाद विश्वविद्यालय

    कलकत्ता विश्वविद्यालय

    बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी

    सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई

    क्राइस्ट विश्वविद्यालय, कर्नाटक

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोजगार समाचार
    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में रोका विदेशी छात्रों का दाखिला, भारतीयों पर क्या होगा असर?  डोनाल्ड ट्रंप
    कान्स 2025 के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, पहली बार रेड कार्पेट पर दिखेंगी  कान्स फिल्म फेस्टिवल
    बांग्लादेश में फिर शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन? मुहम्मद यूनुस ने दी इस्तीफे की धमकी बांग्लादेश
    एंथ्रोपिक का नया AI मॉडल कर रहा कंपनी के इंजीनियर्स को ब्लैकमेल करने की कोशिश  एंथ्रोपिक

    रोजगार समाचार

    उत्तर प्रदेश: फर्जी दस्तावेज की मदद से हुई 2,494 शिक्षकों की भर्ती, STF ने किया खुलासा उत्तर प्रदेश
    MPSC: महाराष्ट्र सरकार में ग्रुप B के 800 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन महाराष्ट्र
    रोबोटिक्स के क्षेत्र में बनाना है करियर तो इन कंपनियों में इंटर्नशिप के लिए करें आवेदन नौकरियां
    हरियाणा में कृषि विकास अधिकारी के 700 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन हरियाणा

    UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचे UPSC उम्मीदवार, सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में मांगा एक और मौका सुप्रीम कोर्ट
    UPSC CDS: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड CDS परीक्षा
    UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड IAS अधिकारी
    UPSC CDS 2021: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड CDS परीक्षा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025