भारतीय खाद्य निगम में 5,000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
क्या है खबर?
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।
भारतीय खाद्य निगम (FCI) ने असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर से शुरू होगी और इसके आवेदन का आखिरी तारीख 5 अक्टूबर है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार FCI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती
किस पद पर कितनी भर्ती होंगी?
नोटिफिकेशन के अनुसार, FCI 5,043 पदों पर भर्ती करेगा।
इसमें JE (सिविल इंजीनियर) के 48 पद, JE (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर) के 15 पद, स्टेनो ग्रेड-II के 73 पद, AG-III (जनरल) के 948 पद, AG-III (अकाउंट्स) के 406 पद, AG-III (टेक्निकल) के 1,406 पद, AG-III (डिपो) के 2,054 पद, AG-III के (हिन्दी) 85 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये भर्तियां उत्तर क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, पूर्व क्षेत्र और उत्तर-पूर्व क्षेत्र के अनुसार बांटी गई हैं।
योग्यता
शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
AG-III (जनरल) और AG-III (डिपो) के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का ज्ञान का भी होना चाहिए।
AG-III (अकाउंट्स) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का BCom पास होना अनिवार्य है।
AG-III (टेक्निकल) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का BSc (एग्रीकल्चर साइंस) के साथ पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा फूड साइंस में इंजीनियरिंग कर चुके उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
इंजीनियर
इंजीनियर और स्टेनो के पदों के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
AG-III (हिन्दी) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का हिंदी विषय के साथ ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य है।
JE (सिविल इंजीनियर) और (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल इंजीनियर) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का संबंधित स्ट्रीम में BTech डिप्लोमा किया होना अनिवार्य है।
स्टेनो ग्रेड-II के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का ग्रजेुएशन पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास DOEACC 'O' लेवल का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।
चयन
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), स्किल टेस्ट और शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज के आधार पर किया जाएगा।
बता दें कि CBT का आयोजन दो चरण में होगा और पहला चरण पास करने वाले उम्मीदवारों को ही दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
FCI के नोटिफिकेशन के अनुसार, पहले चरण की परीक्षा जनवरी, 2023 में आयोजित की जाएगी।
आयु
आयु क्या होनी चाहिए?
जूनियर इंजीनियर (सिविल इंजीनियरिंग)- 21 से 28 वर्ष
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल)- 21 से 28 वर्ष
स्टेनो ग्रेड- II- 21 से 25 वर्ष
AG-III (हिंदी)- 21 से 28 वर्ष
AG-III (सामान्य)- 21 से 27 वर्ष
AG-III (लेखा)- 21 से 27 वर्ष
AG- III (तकनीकी)- 21 से 27 वर्ष
AG-III (डिपो)- 21 से 27 वर्ष
बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
जानकारी
आवेदन शुल्क कितना जमा करना होगा?
FCI में भर्ती के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
आवेदन
आवेदन कैसे करें?
भारतीय खाद्य निगम में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.fci.gov.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर दिखाई दे रहे 'Recruitment' सेक्शन में जाएं और फिर इस भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया साइन-इन पेज खुलेगा जहां आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद आवेदन पत्र में सभी जानकारी दर्ज करके अपलोड करें।
अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।