NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / सितंबर में होंगे ये बड़े बदलाव, 2,000 के नोट बदलवाने के लिए भी कम समय बाकी
    अगली खबर
    सितंबर में होंगे ये बड़े बदलाव, 2,000 के नोट बदलवाने के लिए भी कम समय बाकी
    1 सितंबर से आधार, KYC और 2,000 के नोटों से जुड़े कई अहम बदलाव होंगे

    सितंबर में होंगे ये बड़े बदलाव, 2,000 के नोट बदलवाने के लिए भी कम समय बाकी

    लेखन आबिद खान
    Aug 31, 2023
    04:10 pm

    क्या है खबर?

    1 सितंबर से कई बड़े बदलाव लागू हो जाएंगे। इनमें बैंक, आधार कार्ड और शेयर बाजार से जुड़े कुछ अहम बदलाव शामिल हैं।

    कुछ ऐसे काम भी हैं, जिन्हें पूरा करने के लिए सितंबर की समयसीमा निर्धारित की गई है। इनमें 2,000 रुपये के नोट को बदलने से लेकर KYC और डीमैट खातों में नामांकन जैसे काम शामिल हैं।

    आइए समझते हैं कि सितंबर में किन जरूरी कामों को करने का आखिरी मौका है।

    #1

    नहीं बदले जाएंगे 2,000 के नोट

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई को एक सर्कुलर जारी कर 2,000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था। तब देशवासियों को इन नोटों को बदलने के लिए 4 महीने का वक्त दिया गया था, जिसकी समयसीमा 30 सितंबर को समाप्त हो रही है।

    यानी 30 सितंबर से पहले आपको 2,000 के नोट बैंकों से बदलाने होंगे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा है कि नोट बदली की समयसीमा बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है।

    #2

    KYC नहीं करने वाले लघु बचत योजना खाते होंगे बंद

    वित्त मंत्रालय ने PPF और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले ग्राहकों को नो योर कस्टमर (KYC) अपडेट करने और आधार नंबर जमा करने के लिए 30 सितंबर तक की तारीख दी गई है।

    अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो 1 अक्टूबर से इन योजनाओं के तहत संचालित होने वाले खाते बंद कर दिए जाएंगे। अगर आपने अभी तक ये दस्तावेज जमा नहीं किए हैं तो इसी महीने ये काम जरूर करें।

    #3

    डीमैट खातों में नामांकन की आखिरी तारीख 

    भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों के लिए खातों में एक लाभार्थी को नामांकित करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर निर्धारित कर रखी है।

    पहले ऐसा करने के लिए 31 मार्च, 2022 की तारीख निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 मार्च, 2023 कर दिया था। बाद में इस तारीख को 6 महीने के लिए और बढ़ाया गया, जो अब 30 सितंबर को समाप्त हो रही है।

    #4

    14 सितंबर तक मुफ्त में अपडेट करें आधार

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट करने की समय सीमा 14 सितंबर तक बढ़ा दी है। पहले ये 14 जून थी।

    एक सर्कुलर में UIDAI ने कहा, "जनसांख्यिकीय जानकारी की सटीकता के लिए कृपया आधार को अपडेट करें।"

    आप पहचान और पते के वैध दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं। वैध दस्तावेजों की जानकारी आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं।

    #5

    बैंकों से जुड़े ये बदलाव भी होंगे

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सावधि जमा योजना SBI वीकेयर के लिए समयसीमा बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। इसके तहत बुजुर्गों को 5 साल से 10 साल के बीच की सावधि जमा योजना पर ज्यादा ब्याज दर दी जाती है।

    इसके अलावा IDBI बैंक ने अपनी विशेष सावधि जमा योजना 'अमृत महोत्सव' की समयसीमा भी बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। इसमें भी वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज दर का फायदा दिया जाता है।

    #6

    पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो सकता है बदलाव

    1 सितंबर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा व्यावसायिक गैस सिलेंडर, CNG और PNG की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। उम्मीद है कि इनकी कीमतों में कमी आ सकती है।

    सितंबर महीने में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी जैसे त्योहारों की वजह से कुल 16 दिन अलग-अलग मौकों पर बैंक भी बंद रहेंगे। आप RBI की वेबसाइट पर जाकर बैंक की छुट्टियों की आधिकारिक सूची देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय रिजर्व बैंक
    वित्त मंत्रालय
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    ताज़ा खबरें

    दीपिका कक्कड़ की 14 घंटे चली कैंसर की सर्जरी, शोएब ने बताई अब कैसी है हालत टीवी जगत की खबरें
    निसान मैग्नाइट की बिक्री 2 लाख के पार, जानिए कब हुई थी लॉन्च  निसान
    हिना खान ने रचाई बॉयफ्रेंड रॉकी जैसवाल से शादी, किया दिल छू लेने वाला पोस्ट हिना खान
    IPL 2025: रिटेन किए गए इन खिलाड़ियों ने इस सीजन में किया निराश IPL 2025

    भारतीय रिजर्व बैंक

    शिरडी साईं मंदिर ट्रस्ट चढ़ावे के सिक्कों से परेशान, बैंकों ने भी लेने से किया इनकार महाराष्ट्र
    वीजा ने भारतीय ई-कॉमर्स लेन-देन के लिए रोका सिंगल-क्लिक चेकआउट वीजा
    रुपे कार्ड और मीर कार्ड को स्वीकार करने की संभावना तलाशेंगे भारत और रूस  रूस समाचार
    RBI ने ग्रेड B अधिकारियों के कई पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी

    वित्त मंत्रालय

    एक साल तक हर महीने PM केयर्स फंड में 50,000 रुपये दान करेंगे CDS जनरल रावत नरेंद्र मोदी
    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, चालू वित्तीय वर्ष में लागू नहीं होगी कोई नई योजना नरेंद्र मोदी
    सरकार की राडार पर भारत में मौजूद चीनी कंपनियां, PLA से संबंधों को लेकर शक चीन समाचार
    प्रधानमंत्री मोदी ने किया नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन का ऐलान, जानिये कैसे काम करेगी योजना स्वतंत्रता दिवस

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    कांग्रेस ने की सरकार को घेरने की तैयारी, 31 मार्च से चलाएगी 'महंगाई मुक्त भारत अभियान' कांग्रेस समाचार
    पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि जारी, छह दिन में पांचवीं बार बढ़े दाम ईंधन की कीमतें
    12 साल पहले भी इतनी थी कच्चे तेल की कीमत, लेकिन दोगुने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम भारत की खबरें
    8 दिनों में 7वीं बार बढ़े तेल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 115 रुपये से पार मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025