Page Loader
बजट 2024: निर्मला सीतारमण ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए 1,000 करोड़ रुपये का ऐलान किया
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए 1,000 करोड़ रुपये का ऐलान

बजट 2024: निर्मला सीतारमण ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए 1,000 करोड़ रुपये का ऐलान किया

Jul 23, 2024
01:28 pm

क्या है खबर?

बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (23 जनवरी) अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये के फंड के आवंटन की घोषणा की। इस आवंटन से भारत में 180 से अधिक सरकारी मान्यता प्राप्त अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप को मदद मिलेगी। सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में कहा गया है कि अंतरिक्ष गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न गैर-सरकारी संस्थाओं के साथ 51 समझौता ज्ञापनों और 34 संयुक्त परियोजना पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

संपत्ति

भारत के पास हैं इतने सैटेलाइट

वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 में कहा गया है कि वर्तमान में भारत के पास 55 सक्रिय अंतरिक्ष संपत्तियां हैं। इसमें 18 संचार सैटेलाइट, 9 नेवीगेशन सैटेलाइट, 5 वैज्ञानिक सैटेलाइट, 3 मौसम विज्ञान सैटेलाइट और 30 पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट शामिल हैं। सरकार को अंतरिक्ष गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 1 जनवरी तक 300 से अधिक भारतीय संस्थाओं से प्राधिकरण, हैंडहोल्डिंग, सुविधा समर्थन और परामर्श, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और सुविधा उपयोग से संबंधित 440 आवेदन प्राप्त हुए।

मिशन

इतने सैटेलाइट को किया गया लॉन्च

सर्वे में कहा गया है कि न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने LVM3, M2 और M3 मिशनों के माध्यम से वनवेब के 72 सैटेलाइट को लो-अर्थ आर्बिट में लॉन्च करने के अपने अनुबंध को सफलतापूर्वक पूरा किया है। भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा। पिछले साल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर अपने चंद्रयान-3 को उतारा था, जिससे भारत चंद्रमा के इस हिस्से पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया था।