NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / बिज़नेस की खबरें / इंग्लैंड: कम वेतन को लेकर अमेजन कर्मचारियों की हड़ताल, बताई अपनी पीड़ा
    अगली खबर
    इंग्लैंड: कम वेतन को लेकर अमेजन कर्मचारियों की हड़ताल, बताई अपनी पीड़ा
    कम वेतन को लेकर अमेजन कर्मचारियों की हड़ताल

    इंग्लैंड: कम वेतन को लेकर अमेजन कर्मचारियों की हड़ताल, बताई अपनी पीड़ा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jan 27, 2023
    03:24 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड में ऑनलाइन रिटेल की दिग्गज कंपनी अमेजन के कर्मचारी कम वेतन को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।

    बुधवार को करीब 300 कर्मचारी अमेजन के कॉवेंट्री वेयरहाउस से बाहर निकल आए और हड़ताल शुरू कर दी।

    इनमें से कुछ ने कंपनी में कर्मचारियों से होने वाले बर्ताव को लेकर अपनी पीड़ा बताई है। उनका कहना है कि उन पर लगातार नजर रखी जाती है और थोड़ी देर खाली बैठने पर फटकार लगाई जाती है।

    मुद्दा

    शौचालय जाने पर देना पड़ता है जवाब- कर्मचारी

    BBC से बात करते हुए हड़ताल पर बैठे GMB यूनियन के कर्मचारियों ने बताया कि वेयरहाउस के रोबोट्स से भी उनसे बेहतर बर्ताव किया जाता है।

    डेरेन वेस्टवुड और गारफील्ड हिल्टन ने कहा कि अगर वो शौचालय भी जाते हैं तो मैनेजरों के कई सवालों का जवाब देना पड़ता है।

    हिल्टन ने कहा कि अगर थोड़ी देर काम थम जाता है तो वो इसका कारण पूछते हैं। कुछ मिनट ज्यादा गुजर जाए तो वो सिस्टम पर यह देखने लगते हैं।

    मुश्किल

    कर्मचारियों ने बताई अपनी पीड़ा

    मधुमेह से पीड़ित हिल्टन ने बताया कि बिल्डिंग के आसपास शौचालय का मिलना मुश्किल है। ऐसे में शौचालय ढूंढने में और वहां से वापस आने में 15 मिनट लग सकते हैं। इस पर भी सवाल पूछे जाते हैं कि आप क्या कर रहे थे।

    बता दें कि कॉवेंट्री वेयरहाउस के कर्मचारी अमेजन फुलफिलमेंट सेंटर पर सामान भेजने से पहले उसे स्कैन करते हैं। फुलफिलमेंट सेंटर से उस सामान की ग्राहकों तक डिलीवरी की जाती है।

    परेशानी

    अतिरिक्त काम करने पर मजबूर हैं कर्मचारी

    वेस्टवुड ने बताया कि कई बार कर्मचारियों को स्कैनिंग की जगह पैलेट हैंडल करने के लिए बोल दिया जाता है। ऐसे में कई बार जब पैलेट या बॉक्स के साथ कोई परेशानी आती है तो उसमें समय लग जाता है। कई बार इसमें आधा घंटा भी लग जाता है। ऐसे में मैनेजर आएगा और बोलेगा कि आपने आज 30 मिनट तक कोई काम नहीं किया। आप क्या कर रहे थे?

    उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को अतिरिक्त काम करना पड़ता है।

    नाराजगी

    कर्मचारियों को रास नहीं आई वेतन में बढ़ोतरी 

    पिछले साल अगस्त में अमेजन ने इंग्लैंड में काम करने वाले कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत का इजाफा किया था।

    हालांकि, कर्मचारियों को यह रास नहीं आ रहा। इस वक्त इंग्लैंड में महंगाई दर 40 सालों के सर्वोच्च स्तर पर बनी हुई है। कंपनी में पिछले आठ सालों से काम कर रहे एक और कर्मचारी बॉगडेन ने बताया कि महामारी के दौरान जान जोखिम पर डालकर काम करने वाले लोगों के लिए वेतन में बढ़ोतरी अपमान के समान है।

    जानकारी

    अब हड़ताल के पीछे क्या कारण?

    हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने बताया कि लोगों को यह जानने की जरूरत है कि उनके हर ऑर्डर के लिए पर्दे के पीछे क्या चल रहा होता है। कंपनी कहती है कि सब ठीक है, लेकिन यह सच्चाई नहीं है।

    प्रतिक्रिया

    कंपनी ने इसे लेकर क्या कहा है?

    कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि लंदन और साउथ ईस्ट में कर्मचारियों को प्रति घंटे 11.45 पाउंड (लगभग 1,155 रुपये) और बाकी जगह 10.50 पाउंड (लगभग 1,050 रुपये) दिए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि 2018 के बाद से अमेजन के कर्मचारियों के प्रति घंटे के न्यूनतम वेतन में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का कहना है कि कर्मचारियों का प्रदर्शन केवल तभी देखा जाता है, जब वो काम शुरू करने के बाद अपने स्टेशन पर होते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड
    हड़ताल
    ई-कॉमर्स
    अमेजन

    ताज़ा खबरें

    सिंधु जल संधि रद्द होने से पाकिस्तान में जलसंकट, बांधों में पानी घटा, क्या हुआ असर? पाकिस्तान समाचार
    सोनाक्षी सिन्हा की अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म में एंट्री, इस अभिनेत्री से होगी जबरदस्त टक्कर सोनाक्षी सिन्हा
    हुंडई बेयोन समेत 26 गाड़ियां भारत में होगी लॉन्च, जानिए कंपनी की योजना  हुंडई मोटर कंपनी
    लॉस एंजिल्स में ICE की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज, 2,000 सैनिकों की तैनाती अमेरिका

    इंग्लैंड

    दुनियाभर में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट्स क्यों सामने आ रहे हैं? ब्राजील
    भगोड़े नीरव मोदी के लिए तैयार है मुंबई की आर्थर रोड जेल की स्पेशल सेल भारत की खबरें
    कोरोना महामारी के चलते ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का भारत दौरा रद्द भारत की खबरें
    कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच किस देश ने भारत से यात्रा पर क्या-क्या प्रतिबंध लगाए? भारत की खबरें

    हड़ताल

    अगले छह में से पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही निपटा लें अपने जरुरी काम बैंकिंग
    बंगाल के डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दिल्ली पर भी असर, जानें क्या है पूरा मामला मुंबई
    पश्चिम बंगाल डॉक्टर हड़ताल: 700 सरकारी डॉक्टरों के इस्तीफे से संकट और गहराया मुंबई
    देशभर में फैली डॉक्टरों की हड़ताल, जानें अब तक क्या-क्या हुआ दिल्ली

    ई-कॉमर्स

    फेसबुक पर वीडियो देखते-देखते कर सकेंगे शॉपिंग, जल्द आएगा नया फीचर फेसबुक
    बदलने वाले हैं ऑनलाइन शॉपिंग के नियम, अब नहीं मिलेंगे बड़े ऑफर और कैशबैक फ्लिपकार्ट
    ई-कॉमर्स वेबसाइट पर नहीं चलेंगे फर्जी रिव्यू, सरकार ला रही नया फ्रेमवर्क फ्लिपकार्ट
    ट्विटर की मदद से शॉपिंग करना होगा आसान, नए प्रोडक्ट्स के रिमाइंडर्स दिखाएगी ऐप ट्विटर

    अमेजन

    जल्द आ रही है अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल, ऑफर के साथ मिलेंगी बेहतर डील लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    सैमसंग का फोन गैलेक्सी S22 अल्ट्रा सस्ते में खरीदें, मिल रही 11,000 रुपये की छूट सैमसंग
    सैमसंग गैलेक्सी S22 को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रहा 23,000 रुपये तक का डिस्काउंट सैमसंग
    ड्रोन से सामान डिलीवर करेगी अमेजन, इस साल होगी शुरुआत ड्रोन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025