गोटाबाया राजपक्षे: खबरें
श्रीलंका वापस लौटे पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, सरकार को विरोध शुरू होने का डर
राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर भागे श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे शुक्रवार को वापस लौट आए हैं।
भारत की आपत्तियों को नजरअंदाज कर श्रीलंका ने दी चीनी जासूसी जहाज को यात्रा की अनुमति
भारत की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए श्रीलंका ने चीन के जासूसी जहाज यूआन वांग 5 को हंबनटोटा बंदरगाह पर आने की अनुमति दे दी है।
रानिल विक्रमसिंघे होंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति
रानिल विक्रमसिंघे आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं। राष्ट्रपति पद की रेस में उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री दलस अलापेरुमा और वामपंथी पार्टी पीपल्स लिब्रेशन फ्रंट के नेता अनुरा दिसानायके को मात दी।
कौन बनेगा श्रीलंका का अगला राष्ट्रपति? ये हैं रेस में शामिल उम्मीदवार
श्रीलंका में आज नए राष्ट्रपति के लिए चुनाव होने जा रहा है। यह चुनाव ऐसे वक्त पर हो रहा है, जब वह भयंकर आर्थिक संकट की चपेट में है।
केंद्र सरकार ने श्रीलंका संकट पर बुलाई सर्वदलीय बैठक, सीतारमण और जयशंकर देंगे जानकारी
केंद्र सरकार ने श्रीलंका में चल रहे आर्थिक और राजनीतिक संकट पर सर्वदलीय बैठक बुलाई है। ये बैठक 19 जुलाई यानि मंगलवार को होगी।
श्रीलंका: गोटाबाया ने इस्तीफा पत्र में किया खुद का बचाव, कही ये बातें
आर्थिक संकट को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच देश छोड़कर भागने वाले श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने खुद का बचाव किया है।
श्रीलंका: प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की सेना और पुलिस को खुली छूट, हर जरूरी कदम उठाने को कहा
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के मालदीव भागने के बाद प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया है।
राजपक्षे के भागने के बाद श्रीलंका में आपातकाल, कार्यवाहक राष्ट्रपति बने प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे
आर्थिक संकट के साथ राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
देश छोड़ने में श्रीलंकाई राष्ट्रपति राजपक्षे की मदद के आरोपों का भारत ने किया खंडन
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं। श्रीलंकाई वायुसेना के एक विमान ने उन्हें, उनकी पत्नी और बॉडीगार्ड समेत चार लोगों को कोलंबो से मालदीव की राजधानी माले पहुंचाया था।
देश छोड़कर भागे श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे, आज दे सकते हैं इस्तीफा
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे देश छोड़कर मालदीव भाग गए हैं।
समुद्री रास्ते से दुबई भागने की फिराक में है श्रीलंका के राष्ट्रपति राजपक्षे- रिपोर्ट
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने मंगलवार को देश से भागने के लिए समुद्री रास्ते के इस्तेमाल पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों का सहयोग न मिलने के बाद राजपक्षे नौसेना की पेट्रोलिंग नाव के जरिये देश से निकलने की योजना बना रहे हैं।
श्रीलंका: सेना प्रमुख की शांति बनाए रखने की अपील, विपक्षी पार्टियों ने बुलाई अहम बैठक
आर्थिक बदहाली को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच श्रीलंका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शनिवार को अपने-अपने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
श्रीलंका: 13 जुलाई को इस्तीफा देंगे राष्ट्रपति, भीड़ ने फूंका प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे का आवास
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अगले सप्ताह इस्तीफा देने को तैयार हो गए हैं।
श्रीलंका: घर छोड़कर गए राष्ट्रपति राजपक्षे, प्रदर्शनकारियों ने घेरा आवास
आर्थिक संकट से घिरे श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अपना आवास छोड़कर चले गए हैं। रक्षा सूत्रों और स्थानीय मीडिया के हवाले से यह खबर आ रही है।
श्रीलंका: बिगड़ती स्थिति के बीच हिंसक प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी
श्रीलंका में खराब होते हालात के बीच रक्षा मंत्रालय ने हिंसक प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए हैं।
श्रीलंका: कोलंबो में राष्ट्रपति आवास के पास हिंसक प्रदर्शन, कर्फ्यू लगाया गया
भयंकर आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका में स्थितियां लगातार बिगड़ती जा रही हैं।