NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / व्यक्ति ने लाखों रुपये में बनाया अपना देश, घूमने के लिए कम पड़ गई थी दुनिया
    अगली खबर
    व्यक्ति ने लाखों रुपये में बनाया अपना देश, घूमने के लिए कम पड़ गई थी दुनिया
    इस व्यक्ति ने बनाया अपना खुद का देश

    व्यक्ति ने लाखों रुपये में बनाया अपना देश, घूमने के लिए कम पड़ गई थी दुनिया

    लेखन गौसिया
    Jun 09, 2023
    05:50 pm

    क्या है खबर?

    रैंडी "आर डब" विलियम्स यात्रा करने के इतने शौकीन हैं कि वह लगभग सभी देश घूम चुके हैं।

    अब उनके पास घूमने के लिए देश ही नहीं बचे थे, जिसके कारण उन्होंने अपना खुद का ही देश बना लिया है। उन्होंने अपने देश का नाम 'द रिपब्लिक ऑफ स्लोजामास्तान' रखा है।

    विलियम्स ने अमेरिका के कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में 15 लाख रुपये में 11.07 एकड़ जमीन खरीदकर उसे राष्ट्र घोषित किया है।

    आइए इसकी कुछ अनोखी बातों पर गौर फरमाएं।

    नाम

    विलियम्स ने रेडियो शो के नाम पर घोषित किया देश का नाम

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, विलियम्स ने मई में तुर्कमेनिस्तान की यात्रा की थी, जो संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त 193 देशों की उनकी सूची में आखिरी देश था।

    हालांकि, वह 193 देशों के बाद 194वां स्थान भी चाहते थे, इसलिए उन्होंने ज्यादा यात्रा करने के लिए स्लोजामास्तान नामक खुद का देश बनाया।

    इसके लिए उन्होंने कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में लगभग 15 लाख में 11.07 एकड़ जमीन खरीदी और उसे अपने रेडियो शो के नाम पर एक नया देश घोषित कर दिया।

    स्वतंत्रता

    विलियम्स ने 2021 में किया स्वतंत्रता का ऐलान

    विलियम्स को 'स्लोजामास्तान के सुल्तान' के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने 1 दिसंबर, 2021 को अमेरिका से स्वतंत्रता की घोषणा की।

    इतना ही नहीं, विलियम्स के इस नए देश का अपना खुद का पासपोर्ट, झंडा और ड्यूबल नामक मुद्रा भी है।

    इसके अलावा इस देश का अपना एक राष्ट्रगान है, जो कई अवसरों पर गाया जाता है।

    यहां 500 से अधिक पंजीकृत नागरिक हैं और 4,500 व्यक्ति नागरिकता मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

    सरकार

    तानाशाही के रूप में काम करती हैं नए देश की सरकार

    विलियम्स के मुताबिक, स्लोजामास्तान की सरकार मुख्य रूप से एक तानाशाही के रूप में काम करती है। हालांकि, मतदान समारोहों और जनमत संग्रहों के जरिये नागरिकों को कभी-कभार भागीदारी के अवसर मिल जाते हैं।

    हाल ही में वहां के नागरिकों को राष्ट्रीय फल, खेल और पशु के नाम जैसे पहलुओं पर मतदान करने का मौका मिला था।

    इसके अलावा विलियम्स जब भी स्लोजामास्तन में कार्यक्रम का आयोजन करते हैं तो वह खुद को सुरक्षा से घिरा हुआ रखते हैं।

    नियम

    देश में लागू हैं अजीबोगरीब कानून और नियम

    विलियम्स ने अपने देश में कुछ अजीबोगरीब कानून और नियम भी लागू किए हैं, जिसका पालन वहां के नागरिकों और पर्यटकों को करना जरूरी है।

    नियमों के मुताबिक, स्लोजामास्तान में क्रॉक्स पहनने पर रोक है और आप वहां मम्बल रैप संगीत भी नहीं बजा सकते हैं।

    दरअसल, विलियम्स अपने देश में एक खास और अलग माहौल बनाना चाहते हैं और सभी चीजों को क्रम में रखना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने ये नियम बनाएं हैं।

    परियोजनाएं

    देश में रोमांचक परियोजनाओं के लिए पैसे जुटाने में लगे हैं विलियम्स

    विलियम्स अब अपने देश में पर्यटकों को प्रवेश के लिए आमंत्रित कर रहे हैं, जिसके बाद अब उनका विचार रोमांचक परियोजनाओं के लिए पैसे जुटाने का है।

    विलियम्स की इन परियोजनाओं में एक आरामदायक नदी, एक आर्मडिलो फार्म, एक रेस्टोरेंट, जहां पर्यटक मंगोलियाई BBQ खा सकते हैं, और महान नेता (जो वह खुद है) का सम्मान करने के लिए एक विशाल मूर्ति या स्मारक का निर्माण करना शामिल है।

    अन्य मामले

    पहले भी लोग बना चुके हैं खुद का राष्ट्र

    विलियम्स अकेले नहीं हैं जिन्होंने अपना देश बनाया।

    2015 में चेक गणराज्य के विट जेडलिका नामक व्यक्ति ने सर्बिया और क्रोएशिया के बीच स्थित एक छोटे सी जमीन में 'फ्री रिपब्लिक ऑफ लिबरलैंड' राष्ट्र बनाने का दावा किया था।

    इसके अलावा खुद को भगवान नित्यानंद कहने वाले व्यक्ति ने 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा' (USK) नामक राष्ट्र स्थापित करके सुर्खियां बटोरीं थी।

    यहां तक ​​कि एरिक लिस नामक एक बच्चे ने 1987 में अपने देश, 'एरिकन साम्राज्य' की स्थापना की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट

    अमेरिका

    अमेरिका की समिति ने की भारत को NATO प्लस समूह में शमिल करने की सिफारिश अमेरिका में मोदी
    अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन ओहियो
    अमेरिका कर्ज संकट: ऋण सीमा 2 साल बढ़ाने पर सहमत हुए जो बाइडन और केविन मैक्कार्थी जो बाइडन
    रूस की अमेरिका को धमकी, अलास्का पर कर सकते हैं मिसाइल हमला रूस समाचार

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: 6 साल के कुत्ते को मिली मानद डिप्लोमा की उपाधि, जानिए पूरा मामला अमेरिका
    फूड कॉम्बिनेशन की सूची में गुलाब जामुन के साथ दही भी हुआ शामिल, देखिए वायरल वीडियो सोशल मीडिया
    चीन: 2,000 साल पुरानी ममी आज भी सुरक्षित, शारीरिक अंग भी बिल्कुल ठीक चीन समाचार
    राजस्थान: पत्नी ने शराब पीने देने से किया मना तो पति ने पीया टॉयलेट क्लीनर, मौत राजस्थान

    यात्रा

    ये हैं भारत के पांच सबसे लोकप्रिय जनजातीय स्थल, एक बार जरूर जाएं नागालैंड
    महिला यात्री ने की उड़ते विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश, कहा- जीजस ने दिया आदेश अमेरिका
    घूमने का प्लान आखिरी समय में बना रहे हैं तो याद रखें ये 5 टिप्स ट्रेवल टिप्स
    विदेश यात्रा को किफायती बनाने के लिए अपनाएं ये 5 महत्वपूर्ण तरीके पर्यटन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025