NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन
    अगली खबर
    अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन
    बच्चे ने निगल लिए 40 च्युइंग गम (तस्वीर: फ्रीपिक)

    अमेरिका: बच्चे ने निगली 40 च्युइंग गम, पेट से गांठ निकालने के लिए हुआ ऑपरेशन

    लेखन गौसिया
    May 28, 2023
    05:12 pm

    क्या है खबर?

    बहुत से लोग च्युइंग गम इसलिए चबाते हैं ताकि वह सांस की बदबू से छुटकारा पा सकें। इससे कई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी ठीक रहती हैं।

    हालांकि, बच्चों के लिए यह ठीक नहीं है क्योंकि अगर ध्यान न दिया जाए तो बच्चे इसे निगल सकते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका से सामने आया है।

    यहां एक 5 साल के बच्चे ने 40 च्युइंग गम निगल लिए, जिसके बाद उसे आपातकालीन चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

    समस्या

    च्युइंग गम निगल लेने से बच्चे के पेट में बन गई गांठ

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओहियो निवासी इस बच्चे ने लगभग 40 च्युइंग गम निगल लिए थे, जिसकी वजह से उसका गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट बंद हो गया था।

    इसकी वजह से बच्चे को पेट में ऐंठन और दस्त की समस्याएं भी होने लगी, जिसके बाद उसे आपातकालीन कक्ष में ले जाया गया।

    डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्चे के पेट में च्युइंग गम चिपक गए, जिसके कारण पेट में एक गांठ बन गई है।

    इलाज

    डॉक्टरों ने बच्चे के गले से निकाला च्युइंग गम का गुच्छा

    क्लीवलैंड क्लिनिक के डॉ चिजिते इहोनुनेक्वु के नेतृत्व में डॉक्टरों ने बच्चे के गले से च्युइंग गम के गुच्छे को बाहर निकाला। राहत की बात यह है कि इससे बच्चे को कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं हुआ।

    डॉक्टरों का कहना है कि बच्चा भाग्यशाली है क्योंकि अगर च्युइंग गम बच्चे की आंत को अवरुद्ध कर देता तो स्थिति घातक हो सकती थी।

    वहीं बच्चे के पेट में च्युइंग गम की गांठ की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

    धारणा

    च्युइंग गम निगल लेने की बनी थी यह धारणा

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ऐसा माना जाता था कि च्युइंग गम शरीर में केवल 7 दिनों तक रहता है, लेकिन साल भर में कई विशेषज्ञों ने इस धारणा को खारिज कर दिया है।

    2022 में डाइटिशियन बेथ सेजरवोनी ने कहा था, "अगर च्युइंग गम निगल लिया जाए तो यह मल के जरिए 40 घंटे बाद बाहर आ जाएगा क्योंकि यह पच नहीं सकता है। हालांकि, अगर आप ऐसा कई बार करते हैं तो यह आंतों को अवरुद्ध कर सकता है।"

    अन्य मामला

    आयरलैंड में एक बुजुर्ग महिला ने निगल ली थी 55 बैटरियां

    इससे पहले आयरलैंड के डबलिन में एक बुजुर्ग महिला के पेट से 55 बैटरियां निकाली गई थीं।

    महिला ने खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए ये बैटरी खाई थीं। डॉक्टरों का कहना था कि आमतौर पर ठोस चीजों से पाचन क्षेत्र अवरुद्ध हो जाता है, लेकिन पेट में 55 बैटरियों की वजह से ऐसा कुछ नहीं हुआ। पेट में मौजूद 55 बैटरियों का वजन ज्यादा होने के बावजूद भी महिला के पेट की संरचना बिल्कुल ठीक थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    ओहियो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट
    जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 3 कर्मचारियों को बर्खास्त किया, आतंकी संगठनों से थे संबंध जम्मू-कश्मीर
    पश्चिम बंगाल: महिला पर भतीजे को मारकर शव के टुकड़े करने का आरोप, सीमेंट से छिपाया पश्चिम बंगाल

    अमेरिका

    अमेरिका: डॉक्टरों ने की गर्भ में पल रहे बच्चे की ब्रेन सर्जरी, पहली बार हुआ ऐसा अजब-गजब खबरें
    अमेरिकी महिला को मिली 10 साल पहले खोई हुई पालतू बिल्ली, माइक्रोचिप से हुई पहचान  पालतू जानवर
    अमेरिका: रातोंरात चमकी सालों से बेघर युवती की किस्मत, जीते करोड़ों रुपये  पेंसिल्वेनिया
    अमेरिका: पोस्ट पर हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया देने पर युवक की हत्या, जानिए मामला हत्या

    ओहियो

    अमेरिका: 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की दूसरी घटना, ओहियो में 9 लोगों की मौत टेक्सास
    अमेरिका: महिला को था डर बड़े होकर बेटे करेंगे महिलाओं का शोषण, कर दी हत्या हत्या
    मिलिए दुनिया के सबसे बूढ़े कुत्ते 'स्पाइक' से, इतनी है उम्र अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    चेहरे पर अत्याधिक टैटू के कारण ट्रोलर्स ने की महिला की शिकायत, टिक-टॉक पर हुई प्रतिबंधित टिक-टॉक
    अमेरिका: प्रोफेसर ने सबसे लंबे समय तक समुद्र में रहने का बनाया रिकॉर्ड, बिताए 74 दिन अमेरिका
    इंग्लैंड: महिला ने एक साथ दिया तीन एक जैसे दिखने वालों बच्चों को जन्म  इंग्लैंड
    महाराष्ट्र: चलती स्कूटी पर लड़का-लड़की के नहाने का वीडियो वायरल, जानिए पूरा मामला महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025