
सबसे लंबे वेडिंग गाउन से लेकर सबसे लंबे फैशन-शो तक, फैशन से जुड़े अनोखे विश्व रिकॉर्ड
क्या है खबर?
हर व्यक्ति चाहता है कि उसका फैशन और स्टाइल सबसे अलग और खास हो। इसके लिए कुछ लोग इंटरनेट का सहारा लेते हैं तो कुछ खुद ही अपने स्टाइल को रूप देते हैं।
कई बार यही फैशन उन्हें ऐसी ऊंचाइयों पर ले जाता है कि वे पूरी दुनिया में नाम कमा लेते हैं।
आज हम आपको फैशन से जुड़े कुछ अनोखे विश्व रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
#1
सबसे लंबे वेडिंग गाउन का रिकॉर्ड
9 दिसंबर, 2017 को फ्रांस में दुनिया का सबसे लंबा वेडिंग गाउन बनाया गया था, जिसका नाम गिनीज बुक में शामिल किया गया है।
इस गाउन की टेल यानि घेर की लंबाई करीब 8,095.40 मीटर है और इसे डायनामिक प्रोजेक्ट्स नामक दुकान ने बनाया था।
15 लोगों ने दान में मिले कपड़ों को एक साथ जोड़कर टेल बनाने में 2 महीने का समय लगाया था। इसके बाद इसे बेल्ट में लगाकर ड्रेस के साथ जोड़ दिया गया था।
#2
सबसे लंबे फैशन शो का रिकॉर्ड
फैशन शो आम तौर पर कुछ घंटों तक चलते हैं, जिसके दौरान अलग-अलग डिजाइनर अपने बनाए हुए कपड़ों को दिखाते हैं।
पेशेवर मॉडल्स ये कपड़े पहनती हैं और दर्शकों के बीच रैंप वाक करती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे लंबा फैशन शो 30 घंटे तक चला था।
इसे यूनाइटेड किंगडम (UK) की ब्लॉसम चैरिटी ने इप्सविच में आयोजित किया था, जो 13 से 14 अक्टूबर, 2017 तक तक चला था।
#3
सबसे जल्दी कपड़े पहनने का रिकॉर्ड
आम तौर पर महिलाएं तैयार होने में घंटों लगा देती हैं। हालांकि, एक महिला ने कुछ सेकंड में कपड़े बदलकर अपना नाम गिनीज बुक में शामिल कर लिया है।
सबसे जल्दी राजकुमारी की तरह कपड़े पहनने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड 17.28 सेकंड का है। यह रिकॉर्ड शेरी शेफर्ड नामक महिला के नाम दर्ज है, जिसे उन्होंने 14 नवंबर, 2024 को बनाया था।
बता दें कि यह रिकॉर्ड न्यूयॉर्क में पूरा किया गया था।
#4
एक फैशन शो में सबसे ज्यादा मॉडल होने का रिकॉर्ड
औसतन एक फैशन शो में करीब 20 से 40 मॉडल्स शामिल की जाती हैं। शो की भव्यता और दायरे के आधार पर यह संख्या अलग-अलग हो सकती है।
हालांकि, न्यू ऑरलियन्स के लुइसियाना में एक ऐसा फैशन शो करवाया गया, जिसमें कुल 430 मॉडल शामिल हुई थीं।
यह शो 'यू नाईट इवेंट्स', 'पॉजिटिव इमेज मॉडलिंग' और 'शीक नॉवेल वर्ल्डवाइड मॉडल मैनेजमेंट' ने मिलकर आयोजित किया था।
इसे 'रिबन रॉक द रनवे' नाम दिया गया था।