NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / एक इंसानी बच्चे जितना बुद्धिमान है यह तोता, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    एक इंसानी बच्चे जितना बुद्धिमान है यह तोता, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड
    इस तोते ने अपनी बुद्धिमानी से बनाया विश्व रिकॉर्ड

    एक इंसानी बच्चे जितना बुद्धिमान है यह तोता, बनाया गिनीज विश्व रिकॉर्ड

    लेखन अंजली
    Aug 07, 2024
    12:38 pm

    क्या है खबर?

    क्या आपने कभी किसी तोते को इंसानी बच्चे की तरह प्रतिक्रिया देते हुए देखा है? शायद नहीं।

    हालांकि, 4 साल के अफ्रीकी ग्रे तोते ने अपने अनोखे कौशल से गिनीज वर्ल्ड ऑफ रिकॉर्ड्स की बुक में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

    तोते का नाम अपोलो है और वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिक-टॉक पर बहुत लोकप्रिय है, जिसमें बुद्धि एक इंसानी बच्चे जितनी है।

    आइए जानते हैं कि तोते ने क्या रिकॉर्ड बनाया है।

    रिकॉर्ड

    अपोलो ने क्या रिकॉर्ड बनाया?

    अपोलो ने 3 मिनट के भीतर बग, किताब और मोजे समेत 12 चीजों की पहचान करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    यह रिकॉर्ड साल 2023 में फ्लोरिडा में बनाया गया था, जहां वह अपने मालिक डाल्टन और विक्टोरिया मेसन के साथ रहता है।

    डाल्टन का कहना है कि आमतौर पर जानवरों की भावनात्मक बुद्धिमत्ता को नजरअंदाज कर दिया जाता है और अपोलो की उपलब्धि इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है।

    टिकटॉक

    सोशल मीडिया स्टार है अपोलो

    अपोलो की बुद्धि एक इंसानी बच्चे जितनी मानी जाती है और वह वस्तुओं के अलावा रंगों और शब्दों को भी पहचानता है।

    इसके अतिरिक्त वह चीजों को गिन्ने, स्पष्ट रूप से संवाद करने और किसी भी प्रश्न का उत्तर देने में भी सक्षम है।

    यही नहीं, टिक-टॉक पर अपोलो की रोजाना कोई न कोई वीडियो पोस्ट होती है, जो कई लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

    बता दें कि टिक-टॉक पर अपोलो के 28 लाख फोलोअर्स हैं।

    जानकारी

    एक छोटे बच्चे की तरह अपोलो से व्यवहार करते हैं विक्टोरिया और डाल्टन

    टिक-टॉक के अलावा अपोलो के यूट्यूब चैनल अपोलो एंड फ्रेंस पर अब 13.8 लाख फोलेअर्स हो गए हैं।

    गिनीज बुक के मुताबिक, अपोलो को नई चीजें सीखना बहुत पसंद है। वह एक चतुर तोता है।

    विक्टोरिया और डाल्टन भी अपोलो के साथ ऐसे ही व्यवहार करते हैं, जैसे कि वह एक छोटा इंसानी बच्चा हो।

    विक्टोरिया ने बताया कि अपोलो को पढ़ना, धूप का आनंद लेना, अपनी बहनों के साथ खेलना और उनके साथ समय बिताना भी अच्छा लगता है।

    बयान

    अपोलो के प्रशिक्षण को बेहतर करने की कोशिश कर रहे डाल्टन

    विक्टोरिया और डाल्टन ने यह भी कहा, "हमारे दोस्तों ने कभी किसी दूसरे तोते को अपोलो जैसा करते नहीं देखा, इसलिए उन्हें पता था कि वह सबसे अधिक चीजों को पहचानने का रिकॉर्ड बना सकता है और उसे कोई अन्य पक्षी नहीं तोड़ सकता।"

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि भविष्य में उनका लक्ष्य अपोलो के प्रशिक्षण को और ज्यादा बेहतर करना है और वह यकीनन जल्द ही एक अन्य रिकॉर्ड भी बना लेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    गिनीज बुक

    दक्षिण कोरिया: रोबोट ने 19.87 सेकंड में 100 मीटर तक दौड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया
    2023 के 5 सबसे अजीब विश्व रिकॉर्ड, शरीर पर आग लगाकर भागने का रिकॉर्ड शामिल अजब-गजब खबरें
    तीखी मिर्च से लेकर पहनने योग्य केक तक, 2023 में इन गिनीज रिकॉर्ड्स ने खींचा ध्यान  अजब-गजब खबरें
    2023 में गिनीज बुक में दर्ज हुए मानव शरीर से संबंधित ये 5 अनोखे रिकॉर्ड अजब-गजब खबरें

    अजब-गजब खबरें

    जापान के इस शहर में लोगों को दिनभर में एक बार हसना है अनिवार्य जापान
    दुनिया के सबसे बड़े स्टेगोसॉरस डायनासोर के कंकाल की होगी नीलामी, करोड़ों में बिकने की आशंका अमेरिका
    अमेरिका: दोबारा जिंदा होने की चाहत, -196 डिग्री पर जमाए जा रहे हैं मृत शरीर  अमेरिका
    वॉटर-स्लाइड परीक्षण से लेकर बिस्तरों के परीक्षण तक, ये हैं दुनिया की 5 सबसे विचित्र नौकरियां अजब-गजब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025