NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 15 महिलाएं उठाती हैं इस जापानी व्यक्ति का खर्च, 5.97 लाख रुपये है महीने की कमाई 
    अगली खबर
    15 महिलाएं उठाती हैं इस जापानी व्यक्ति का खर्च, 5.97 लाख रुपये है महीने की कमाई 
    15 महिलाएं उठाती हैं जापान के इस व्यक्ति का खर्चा

    15 महिलाएं उठाती हैं इस जापानी व्यक्ति का खर्च, 5.97 लाख रुपये है महीने की कमाई 

    लेखन सयाली
    Apr 25, 2025
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    आम तौर पर महिलाओं को ही घर संभालने की जिम्मेदारी दी जाती है। दिनभर काम करने के बाद भी वे पैसे तो क्या, इज्जत भी कमाने में संघर्ष करती हैं।

    हालांकि, जापान के एक आदमी ने घर के काम करके पैसे कमाने की ऐसी तरकीब खोज निकाली, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

    दरअसल, यह व्यक्ति एक 'केप्ट मैन' यानि 'रखैल आदमी' के रूप में काम करता है और कुल 15 महिलाएं उसका खर्चा उठाती हैं।

    मामला

    महीने की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

    31 साल के ताकुया इकोमा एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जिसके जरिए वह अपनी शाही जीवनशैली की झलक दिखाते रहते हैं।

    हालांकि, केप्ट मैन के विचित्र पेशे के कारण 15 अमीर महिलाएं उन्हें एक महीने में 5.97 लाख रुपये से भी ज्यादा की पगार दे देती हैं।

    इकोमा ने कहा, "एक साथ 15 अमीर महिलाओं को संभालना मजेदार होने के साथ-साथ थका देने वाला भी होता है। लोग इसे बेहद आसान समझते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है"

    काम

    इकोमा महिलाओं के घर पर करते हैं ये काम

    इकोमा ने बताया कि इन अमीर महिलाओं से मिलने से पहले वह खुद को तैयार करते हैं। वह मेकअप लगाते हैं, अच्छे कपड़े पहनते हैं और अपने बालों को भी सेट करते हैं।

    ग्राहकों के घरों में वह कई गतिविधियां करते हैं। वह उनके साथ खाते-पीते हैं, बात-चीत करते हैं, भावनात्मक समर्थन प्रदान करते हैं और उनके घर को संभालते हैं।

    वह पोछा लगाने, बर्तन धोने, बाथरूम साफ करने और कुत्तों को टहलाने जैसे घर के काम भी करते हैं।

    शुरुआत

    कैसे हुई थी इस अजीब पेशे की शुरुआत?

    इकोमा इन महिलाओं को डेट भी करते हैं और उनकी शारीरिक जरूरतों का भी ख्याल रखते हैं।

    उन्होंने इसकी शुरुआत 18 साल की उम्र में की थी, जब उन्हें एहसास हुआ कि वह अपने व्यक्तित्व के जरिए उम्रदराज महिलाओं को रिझा लेते हैं।

    उस समय वह केवल इन महिलाओं के साथ शॉपिंग पर जाया करते थे। हालांकि, जल्द ही उन्होंने इसे अपना करियर बना लिया।

    वह अपने करियर के चरम के दौरान 3 घंटे में 93,970 रुपये कमा लेते थे।

    कठिनाई

    कोविड ने बढ़ा दी थीं इकोमा की मुश्किलें

    इकोमा बताते हैं कि कोविड-19 के दौरान उनकी ग्राहक 15 से घटकर 7 रह गईं थीं। इसके चलते उनकी आमदनी कम हो गई थी, जिस वजह से उन्होंने यूट्यूब चैनल बनाया।

    अपने चैनल पर वह अपनी दिनचर्या दिखाते हैं और केप्ट मैन बनने के टिप्स बताते हैं। इकोमा जल्द ही केप्ट मैन बनने का कोर्स भी शुरू करेंगे।

    कई लोग उनके पेशे की निंदा करते हैं। हालांकि, वह कहते हैं कि यह उनका सपना था और वह इसे जारी रखेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जापान
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    अरबाज खान ने दी खुशखबरी, 22 साल छोटी पत्नी शूरा खान की प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी अरबाज खान
    स्नैप 2026 में अपना AR चश्मा करेगी लॉन्च, मेटा और गूगल को मिलेगी टक्कर  स्नैपचैट
    जितेंद्र कुमार की 'पंचायत 4' का ट्रेलर जारी, नई रिलीज तारीख का भी हुआ ऐलान  नीना गुप्ता
    एलन मस्क को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट पर हुआ पछतावा, जानिए क्या कहा एलन मस्क

    जापान

    जापान में कंजर्वेटिव पार्टी के नेता का विवादित बयान, कहा- लड़कियों की शादी रोकें, गर्भाशय निकालें जापान राजनीति
    जापान: माउंट फूजी की यात्रा को यादगार बना सकती हैं ये गतिविधियां लाइफस्टाइल
    जापानी लड़कियां पिघले हुए गर्म गोंद से कर रहीं मेकअप, कैसे शुरू हुआ यह विचित्र ट्रेंड? अजब-गजब खबरें
    जापान: आग लगने से रोकना पड़ा एप्सिलॉन S रॉकेट का परीक्षण, सामने आया वीडियो  अंतरिक्ष अभियान

    अजब-गजब खबरें

    ऐपल का पहला कंप्यूटर होने वाला है नीलाम, अनुमानित कीमत 2 करोड़ रुपये से भी अधिक ऐपल
    जापान में मौजूद है दुनिया का सबसे छोटा पार्क, आकार एक मीटर से भी कम जापान
    मार्क जुकरबर्ग की फेसबुक के लोगो वाली हुडी हुई नीलाम, 13 लाख से अधिक लगी कीमत  मार्क जुकरबर्ग
    व्यक्ति ने खोज निकाला 10 करोड़ साल पुराने प्राचीन डायनासोर का पदचिह्न, अहम है खोज इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025