NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / इस व्यक्ति ने लगातार 3 दिन तक खेला वीडियो गेम, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    अगली खबर
    इस व्यक्ति ने लगातार 3 दिन तक खेला वीडियो गेम, बनाया विश्व रिकॉर्ड
    इस व्यक्ति ने 3 दिन लगातार वीडियो गेम खेल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    इस व्यक्ति ने लगातार 3 दिन तक खेला वीडियो गेम, बनाया विश्व रिकॉर्ड

    लेखन सयाली
    Jul 17, 2024
    11:11 am

    क्या है खबर?

    वीडियो गेम खेलना लगभग हर किसी को पसंद होता है, जिसके जरिए अच्छा मनोरंजन हो जाता है। हालांकि, आप लगातार कितनी देर तक गेम खेल सकते हैं?

    अफ्रीका के देश नाइजीरिया में एक युवक ने लगातार 3 दिन तक वीडियो गेम खेलकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

    उन्होंने 3 दिनों तक बिना रुके एक फुटबॉल वीडियो गेम खेला है। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के डेविड व्हाइटफुट द्वारा बनाए गए 50 घंटे के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

    रिपोर्ट

    गेम खेलने वाला पेशे से हैं एक कार डीलर

    नाइजीरिया के रहने वाले इस 24 वर्षीय व्यक्ति का नाम ओसाइड ओलुवोले है, जिन्हें लोग 'खोडेड (Khoded)' भी कहते हैं। वह एक बायोकेमिस्ट हैं, जो वर्तमान में कार डीलर के रूप में काम करते हैं।

    उन्होंने लगातार 75 घंटों तक वीडियो गेम खेलकर लगातार सबसे लंबे समय तक वीडियो गेम खेलने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया है।

    उनका घर इजेबू ओडे में स्थित है, जहां के स्थानीय अस्पताल के लिए धन जुटाने के लिए ओसाइड ने रिकॉर्ड का प्रयास किया था।

    गेम

    रिकॉर्ड बनाने के लिए ओसाइड ने खेला था ड्रीम लीग सॉकर गेम

    पिछले सभी 7 रिकॉर्ड धारकों ने अपने प्रयासों के दौरान फीफा या प्रो इवोल्यूशन सॉकर गेम ही खेला था।

    हालांकि, ओसाइड ने अपने आईफोन पर मोबाइल गेम 'ड्रीम लीग सॉकर 2023' खेला, जिसे उन्होंने एक टीवी स्क्रीन से कनेक्ट किया था।

    ओसाइड ने इस गेम को साल 2016 में डाउनलोड किया था और वह तब से ही इसे बेहद पसंद करते हैं।

    अपने रिकॉर्ड प्रयास के दौरान उन्होंने करीब 500 मैच खेले थे।

    ब्रेक और नियम

    हर घंटे के बाद मिलता था 5 मिनट का ब्रेक

    गिनीज बुक के नियमों के अनुसार, इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए गेमिंग के प्रत्येक घंटे के बाद 5 मिनट के लिए आराम करने का समय दिया जाता है।

    केवल इन ब्रेक के दौरान ही ओसाइड खा सकते थे, झपकी ले सकते थे या शौचालय का उपयोग कर सकते थे।

    ओसाइड ने कहा, "मैंने केवल कुछ घंटों के आराम के साथ लगातार 75 घंटे तक खेलने का आनंद लिया। यह कोई आसान काम नहीं था।"

    चाहत

    ओसाइड बनाना चाहते हैं और भी रिकार्ड्स

    रिकॉर्ड प्रयास पूरा करने के बाद ओगुन स्टेट हाउस ऑफ असेंबली के एक सदस्य सेन अदेसान्या ने ओसाइड को बधाई दी।

    सेन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ओसाइड के समर्पण, दृढ़ संकल्प और खेल में महारत हासिल करने के लिए उनके द्वारा किए गए अनगिनत घंटों के अभ्यास का एक प्रमाण है।'

    ओसाइड अब फुटबॉल वीडियो गेम खेलकर और भी विश्व रिकॉर्ड स्थापित करने की इच्छा रखते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नाइजीरिया
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार
    तापसी पन्नू बनीं मुंबई में नए अपार्टमेंट की मालकिन, बहन के साथ मिलकर चुकाए इतने करोड़  तापसी पन्नू
    डोनाल्ड ट्रंप अपने बयान से फिर पलटे, कहा- भारत और पाकिस्तान का परमाणु युद्ध मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान तनाव

    नाइजीरिया

    यहाँ के अमीरों के शौक अजब-गजब, लंदन से मँगाते हैं पिज्जा, फ़्लाइट से होती है डिलीवरी लंदन
    नोएडा: देश के सबसे बड़े छापे में 1,000 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ जब्त भारत की खबरें
    संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट- अगले आठ सालों में चीन से ज्यादा होगी भारत की जनसंख्या चीन समाचार
    स्टर्लिंग बायोटेक बैंक घोटाला: 8,100 करोड़ के घोटाले में डिनो मोरिया-DJ अकील तलब, जानें मामला भारत की खबरें

    गिनीज बुक

    ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित तिड़वा भाई, मनाया अपना 93वां जन्मदिन अमेरिका
    अमेरिका: व्यक्ति ने 1 मिनट में किए 26 बर्पी पुल-अप्स, रिकॉर्ड बनाकर जीते लाखों रुपये अमेरिका
    जापान की सबसे उम्रदराज महिला का 116 साल की उम्र में निधन जापान
    दक्षिण कोरिया: रोबोट ने 19.87 सेकंड में 100 मीटर तक दौड़कर बनाया विश्व रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया

    अजब-गजब खबरें

    पुरुषों के मुकाबले ज्यादा जीती हैं महिलाएं, अध्ययन में वजह का हुआ खुलासा जापान
    अमेरिका: ये है दुनिया का सबसे महंगा अनानास, जानिए इसकी कीमत और खासियत अमेरिका
    ये हैं नीलामी के दौरान बिकने वाली 5 सबसे विचित्र चीजें, जानकर चौंक जाएंगे आप ब्रिटनी स्पीयर्स
    बेंगलुरु: दंपति के ऑनलाइन ऑर्डर किया सामान, पैकेज से निकला जहरीला सांप बेंगलुरु
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025