NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / त्योहारों और खास मौकों पर पहनें ये स्टेटमेंट गहने, आप पर ही रहेगी सभी की नजर
    अगली खबर
    त्योहारों और खास मौकों पर पहनें ये स्टेटमेंट गहने, आप पर ही रहेगी सभी की नजर
    त्योहारों पर पहनें ये स्टेटमेंट गहने

    त्योहारों और खास मौकों पर पहनें ये स्टेटमेंट गहने, आप पर ही रहेगी सभी की नजर

    लेखन सयाली
    Apr 05, 2025
    02:24 pm

    क्या है खबर?

    जब भी कोई त्योहार या समारोह होता है तो हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और खूबसूरत दिखे। इसके लिए सही एक्सेसरीज चुनना मददगार साबित हो सकता है।

    पारंपरिक कपड़ों के साथ स्टेटमेंट गहने पहनकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। स्टेटमेंट गहने न केवल पहनावे को पूरा करते हैं, बल्कि उसकी खूबसूरती को भी बढ़ा देते हैं।

    आज के फैशन टिप्स में जानिए हर महिला के पास कौन-कौन से स्टेटमेंट गहने होने चाहिए।

    #1

    चोकर हार

    चोकर हार एक ऐसा गहना है, जो गले में चपका हुआ रहता है और बेहद आकर्षक भी दिखता है। यह खासकर लहंगे या साड़ी के साथ बहुत अच्छा लगता है।

    चोकर हार में कई तरह के डिजाइन होते हैं, जिनमें मोती, रत्न और कढ़ाई का काम शामिल होता है। आप अपने कपड़ों के रंग और डिजाइन के अनुसार चोकर हार चुन सकती हैं, ताकि आपका पूरा लुक एकदम बेहतरीन लगे।

    #2

    बड़े झुमके

    बिना ज्यादा मेहनत किए पारंपरिक कपड़ों की शोभा को बढ़ाने के लिए आप बड़े झुमके पहन सकती हैं। इन्हें पहनने के बाद आपको कोई भी अन्य जेवर नहीं पहनना पड़ेगा।

    आप सोने, चांदी या ऑक्सीडाइज्ड धातु से बने बड़े झुमके चुन सकती हैं, जिनपर रत्न जड़े हों। इन्हें साड़ी, लहंगे, कुर्ती या फिर सलवार-कमीज के साथ स्टाइल किया जा सकता है।

    मॉडर्न या इंडो-वेस्टर्न लुक के लिए आप इन्हें क्रॉप टॉप और श्रग के साथ भी पहन सकती हैं।

    #3

    चूड़ियां

    भारतीय महिलाओं के पारंपरिक गहनों में सबसे अहम होती हैं चूड़ियां या कड़े। ये न केवल हाथों को सजाती हैं, बल्कि कपड़ों में जान झोकने का काम करती हैं।

    आप अलग-अलग रंगों और डिजाइनों वाली चूड़ियां खरीद सकती हैं, जो आपके कपड़ों के साथ मेल खाती हों।

    इसके अलावा, मोती, रत्न और कढ़ाई के काम वाले कड़े भी बेहद सुंदर लगते हैं, जिन्हें चूड़ियों के साथ पहना जा सकता है।

    इनका सही मेल आपके पहनावे को नया-सा बना देगा।

    #4

    मांग टीका

    मांग टीका माथे पर लगाया जाने वाला एक खास गहना है, जो किसी भी पारंपरिक कपड़े के साथ बहुत अच्छा लगता है। यह न केवल चेहरे और माथे को सजाता है, बल्कि एक शाही लुक भी प्रदान करता है।

    ज्यादातर महिलाएं सोने, हीरे या फिर चांदी से बने मांग टीके पहनना पसंद करती हैं। आप इसे शादी या फिर किसी बड़े समारोह पर पहन सकती हैं।

    यह गहना साड़ी, लहंगे और शरारे के साथ बढ़िया लगता है।

    #5

    पायल

    त्योहार जैसे मौकों पर जब तक महिलाएं पैर में पायल न पहनें तब तक उनका श्रृंगार अधूरा माना जाता है। ये गहना पैरों की शोभा तो बढ़ाता ही है, साथ ही अपनी छन-छन की आवाज से सबका मन मोह लेता है।

    सोने या चांदी की पायल को आप साड़ी, सूट, कुर्ती या लहंगे आदि के साथ पेयर कर सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप पश्चिमी कपड़े पहन रही हैं तो उसके साथ ऐंक्लेट स्टाइल किया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फैशन टिप्स

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' रिव्यू: राजकुमार राव की अदाकारी ने जीता दिल, वामिका को देख क्या बोले लोग? राजकुमार राव
    राहुल गांधी ने एस जयशंकर के लिए 'जेजे' नाम का उपयोग किया, पूछे 3 सवाल राहुल गांधी
    साई सुदर्शन और करुण नायर को मिल सकती है टेस्ट टीम में जगह- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    दिल्ली स्थित उच्चायोग के जरिए पाकिस्तान भारत में कैसे तैयार कर रहा जासूसों का जाल? पाकिस्तान समाचार

    फैशन टिप्स

    साड़ी में पतली दिखने के 5 आसान टिप्स, जो आप नहीं जानती होंगी लाइफस्टाइल
    छोटी कद की लड़कियां इस तरह से पहनें साड़ी, मिलेगा आकर्षक लुक लाइफस्टाइल
    इस वैलेंटाइन डे पर पुरुष अपनाएं ये 5 फैशन टिप्स, दिखेंगे स्टाइलिश पुरुषों के लिए टिप्स
    हर महिला की अलमारी में होनी चाहिए ये 5 तरह की साड़ियां महिलाओं के लिए टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025