NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / कनाडा: बेहद खतरनाक मानी जाती है अब्राहम झील, फिर भी घूमने जाते हैं लोग; जानें कारण
    अगली खबर
    कनाडा: बेहद खतरनाक मानी जाती है अब्राहम झील, फिर भी घूमने जाते हैं लोग; जानें कारण
    कनाडा की अब्राहम झील को माना जाता है खतरनाक

    कनाडा: बेहद खतरनाक मानी जाती है अब्राहम झील, फिर भी घूमने जाते हैं लोग; जानें कारण

    लेखन अंजली
    Dec 20, 2023
    07:38 pm

    क्या है खबर?

    कनाडा के अल्बर्टा में स्थित अब्राहम झील एक कृत्रिम झील है, जो लगभग 53.7 वर्ग किलोमीटर तक फैली हुई है और समुद्र तल से 1,340 मीटर ऊंचाई पर है।

    माउंटेन व्हाइटफिश, रेनबो ट्राउट और बुल ट्राउट जैसी प्रजातियों की मछलियों का घर इस झील का नजारा बहुत खूबसूरत है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इस झील की सुंदरता के बीच एक खतरा भी मंडरा रहा है।

    आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    कारण

    झील को खतरनाक क्यों माना जाता है?

    अब्राहम झील सालभर मीथेन गैस उत्सर्जित करती है और इसी कारण इसे खतरा माना जाता है।

    दरअसल, मीथेन अत्यधिक ज्वलनशील और एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस के रूप में कार्य करती है। इसमें कार्बन डाईऑक्साइड की तुलना में 25 गुना अधिक गर्मी रोकने की क्षमता होती है और ये ग्लोबल वॉर्मिंग को बढ़ा सकती है।

    इसी कारण इसे पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक माना जाता है। हालांकि, मीथेन गैस की वजह से ही यह झील खूबसूरत भी लगती है।

    गैस

    झील में मीथेन गैस कैसे बनती है?

    जब इस झील के तल पर मौजूद पौधे और पेड़ों की शाखाएं सड़ने लगती हैं तो इस प्रक्रिया के दौरान मीथेन गैस निकलती है, जिससे पानी में बुलबुले बनते हैं।

    ठंड के दौरान झील के जमने के साथ-साथ गैस के बुलबुले भी जम जाते हैं और दूधिया रंग के इन बुलबुलों की एक लड़ी सी बन जाती है, जिससे झील की सुंदरता और बढ़ जाती है।

    इस वजह से काफी संख्या में पर्यटक इसकी ओर आकर्षित होते हैं।

    पोस्ट

    एक्स पर साझा की गई अब्राहम झील की तस्वीरें और वीडियो

    इसी साल जनवरी महीने में एक एक्स यूजर ने अब्राहम झील की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा की थी, जिसमें मीथेन गैस के जमे हुए बुलबुले आसानी से देखे जा सकते हैं।

    इस पोस्ट के साथ यूजर ने कैप्शन में लिखा, 'ऐसे अनुभवों का दस्तावेज बनाने के लिए यह थ्रेड शुरू कर रही हूं, जिन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल है। जैसा कि कहा जाता है कि एक तस्वीर 1,000 शब्दों के बराबर होती है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए अब्राहम झील की तस्वीरें और वीडियो

    Starting this thread 🧵 to document experiences that are hard to put in words. As they say, a picture is worth a thousand words.

    Frozen methane bubbles in Abraham lake, AB 🇨🇦 pic.twitter.com/IZDo5iMmiU

    — Preetika Sharma (@preetikasharma) January 8, 2023

    न्यूजबाइट प्लस

    अब्राहम झील से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

    अब्राहम झील का निर्माण साल 1972 में कैलगरी पावर कंपनी (अब ट्रांस अल्टा) ने बिघोर्न बांध के निर्माण के साथ किया था।

    यह लगभग 4,335 फीट गहरी और 20 मील लंबी है। साथ ही इस झील के आस-पास जंगल और पहाड़ है, जिस वजह से आपको यहां वन्यजीवन देखने का भी मौका मिल सकता है।

    बता दें कि यह मानव निर्मित झील न सिर्फ सर्दियों, बल्कि गर्मियों में घूमने के लिए भी एक लोकप्रिय स्थान है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कनाडा
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    धनुष ने इन फिल्मों से जीते दिल, किसी की भी IMDb रेटिंग 8 से कम नहीं धनुष
    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025

    कनाडा

    भारत ने कनाडा से 40 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा, वर्ना होगी कार्रवाई- रिपोर्ट खालिस्तान
    कनाडा के तेवर फिर नरम पड़े, बोला- भारत के साथ निजी बातचीत की जरूरत जस्टिन ट्रूडो
    कनाडा: मंदिरों पर खालिस्तान समर्थक और भारत विरोधी नारे लिखने के मामले में पहली गिरफ्तारी खालिस्तान
    अमेरिकी राजदूत ने कहा, कनाडा के कारण खराब हो सकते हैं भारत के साथ संबंध- रिपोर्ट  अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: व्यक्ति ने 1 मिनट में किए 26 बर्पी पुल-अप्स, रिकॉर्ड बनाकर जीते लाखों रुपये अमेरिका
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की ये आदतें हैं बेहद अजीब, करते हैं फीतों को प्रेस किंग चार्ल्स तृतीय
    तुर्की: सफाईकर्मी ने डॉक्टर बनकर निकाल दिए मरीज के दांत, अब भुगतेगा सजा तुर्की
    इंग्लैंड: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 59 बार फेल हुआ व्यक्ति, बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025