NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: महिला की सगाई की अंगूठी खोई, फेसबुक पोस्ट देखने के बाद अजनबी ने लौटाई 
    अगली खबर
    अमेरिका: महिला की सगाई की अंगूठी खोई, फेसबुक पोस्ट देखने के बाद अजनबी ने लौटाई 
    महिला की खोई रिंग एक अनजान व्यक्ति ने खोजकर लौटाई

    अमेरिका: महिला की सगाई की अंगूठी खोई, फेसबुक पोस्ट देखने के बाद अजनबी ने लौटाई 

    लेखन अंजली
    Dec 20, 2023
    12:48 pm

    क्या है खबर?

    अगर हमारा 100-500 रुपये का नोट खो जाए तो उसका भी मिलना मुश्किल होता है, लेकिन अमेरिका की बेली डेविस के साथ ऐसा कुछ हुआ, जिस पर शायद आप भरोसा न करें।

    दरअसल, बेली की सगाई की अंगूठी एक विश्राम स्थल पर खो गई थी, जो काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिली।

    हैरानी की बात ये रही कि इस अंगूठी को एक अनजान शख्स ने बेली तक पहुंचाया।

    आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    मामला

    क्या है मामला?

    बेली ने बताया कि वह ओहियो में एक कार नीलामी में काम करने के लिए जा रही थीं और इस दौरान वह गैलिया काउंटी विश्राम स्थल पर रुकीं।

    उन्होंने बताया कि जब वह उस विश्राम स्थल से कुछ दूर पहुंचीं तो उन्हें अहसास हुआ कि उनकी अंगूठी वही छूट गई है। वे तुरंत दोबारा से उस जगह पर गईं, लेकिन उन्हें अंगूठी नहीं मिली।

    इसके बाद बेली ने अपनी खोई अंगूठी से जुड़ा एक पोस्ट फेसबुक पर साझा किया।

    जानकारी

    कोटी वॉरेन नामक को मिली बेली की अंगूठी

    USA टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, बेली के कुछ समय बाद कोटी वॉरेन नामक एक व्यक्ति भी उसी विश्राम स्थल पर गए और वहां के बाथरूम में उन्हें एक शेल्फ पर अंगूठी मिली।

    इसके बाद वॉरेन ने अंगूठी के मालिक को खोजने की कोशिश की, लेकिन जब उन्हें वहां पर कोई नहीं मिला तो वह अंगूठी को अपने साथ ले गए।

    वॉरेन ने यह भी बताया कि उन्होंने अंगूठी को पूरे एक दिन तक अपने पास ही रखा।

    फेसबुक पोस्ट

    फेसबुक पोस्ट और वॉरेन की ईमानदारी के कारण बेली को वापस मिली अपनी अंगूठी

    अगले दिन वॉरेन को फेसबुक पर खोई अंगूठी से जुड़ा पोस्ट दिखा, जिसे कई बार साझा किया गया था।

    इसके बाद उन्होंने पोस्ट में दिए गए नंबर पर कॉल किया और बेली को उनकी खोई अंगूठी के मिलने की खुशखबरी दी। उन्होंने बेली तक उनकी अंगूठी पहुंचा दी।

    इसके बदले में बेली ने वॉरेन को इनाम के तौर पर 1,000 डॉलर दिए, लेकिन वॉरेन ने यह कहते हुए इनाम नहीं लिया कि उनके लिए अच्छा काम करना ही इनाम है।

    अन्य मामला

    लग्जरी होटल में गुम हुई हीरे की अंगूठी वैक्यूम क्लीनर में मिली

    कुछ दिन पहले भी ऐसा ही मामला सामने आया था। दरअसल, पेरिस के एक होटल में रुकी एक महिला की हीरे की अंगूठी खो गई थी।

    इसके बाद महिला ने होटल के कर्मचारियों पर उसकी लगभग 6.68 करोड़ रुपये की हीरे की अंगूठी चुराने का शक जताया। उसका दावा था कि उसने अंगूठी को बिस्तर के स्टैंड पर रखा था, जहां से वह गायब हो गई।

    हालांकि, बाद में हीरे की अंगूठी एक वैक्यूम क्लीनर बैग में मिली।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता
    ट्रैफिक में फंसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम, इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हुई देरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    अमेरिका

    पन्नू की हत्या की साजिश मामले पर अमेरिका ने कहा- भारत रणनीतिक साझेदार, पर आरोप गंभीर खालिस्तान
    अमेरिका: भारतीय छात्र के साथ क्रूरता; महीनों तक बंधक बनाकर मारपीट, चचेरे भाई समेत 3 गिरफ्तार देश
    #NewsBytesExplainer: पन्नू की हत्या की कथित साजिश का भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या असर हो सकता है? खालिस्तान
    ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित तिड़वा भाई, मनाया अपना 93वां जन्मदिन गिनीज बुक

    अजब-गजब खबरें

    अमेरिका: व्यक्ति ने 1 मिनट में किए 26 बर्पी पुल-अप्स, रिकॉर्ड बनाकर जीते लाखों रुपये अमेरिका
    ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की ये आदतें हैं बेहद अजीब, करते हैं फीतों को प्रेस किंग चार्ल्स तृतीय
    तुर्की: सफाईकर्मी ने डॉक्टर बनकर निकाल दिए मरीज के दांत, अब भुगतेगा सजा तुर्की
    इंग्लैंड: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट में 59 बार फेल हुआ व्यक्ति, बनाया यह अनचाहा रिकॉर्ड इंग्लैंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025