NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / अमेरिका: व्यक्ति ने 1 मिनट में किए 26 बर्पी पुल-अप्स, रिकॉर्ड बनाकर जीते लाखों रुपये
    अगली खबर
    अमेरिका: व्यक्ति ने 1 मिनट में किए 26 बर्पी पुल-अप्स, रिकॉर्ड बनाकर जीते लाखों रुपये
    अमेरिकी व्यक्ति ने 1 मिनट में किए सबसे ज्यादा बर्पी पुल-अप्स (तस्वीर: फ्रीपिक)

    अमेरिका: व्यक्ति ने 1 मिनट में किए 26 बर्पी पुल-अप्स, रिकॉर्ड बनाकर जीते लाखों रुपये

    लेखन गौसिया
    Dec 02, 2023
    12:30 pm

    क्या है खबर?

    बर्पी पुल-अप एक बॉडीवेट एक्सरसाइज है, जिसमें स्क्वाट, प्लैंक, पुश-अप, जंप और पुल-अप सभी शामिल होते हैं। यह एक्सरसाइज करना हर किसी के बस की बात नहीं है।

    ऐसे में अमेरिका के रहने वाले एक व्यक्ति ने 1 मिनट में सबसे ज्यादा बर्पी पुल-अप करके गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया है।

    उसने 1 मिनट में 26 बर्पी पुल-अप किए, जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

    आइए इस रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    रिकॉर्ड

    लाइव शो में टॉमी ने बनाया रिकॉर्ड

    जानकारी के मुताबिक, यह रिकॉर्ड ओरेगन के सलेम निवासी टॉमी वू ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' के लाइव शो के दौरान बनाया। वे स्पोर्ट्स मेडिसिन फिजिशियन असिस्टेंट हैं।

    उन्होंने ये रिकॉर्ड दान के लिए पैसे इकट्ठे करने के लिए बनाया। इसमें टॉमी 1 मिनट में कुल 26 बर्पी पुल-अप करने में कामयाब हुए।

    ऐसा करके उन्होंने 2020 में भारत के रणवीर देसाई द्वारा बनाया गया 1 मिनट में 25 बर्पी पुल-अप करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    जानकारी

    टॉमी को मिले लाखों रुपये

    रिकॉर्ड बनाने के बाद 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' ने टॉमी को 12.48 लाख रुपये का पुरस्कार दिया। टॉमी इस पुरस्कार राशि को 'टीम रेड, व्हाइट एंड ब्लू' नामक गैर-लाभकारी संस्था को देंगे। यह संस्था लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार करने में मददगार है।

    बयान

    टॉमी ने क्या कहा?

    टॉमी ने गिनीज अधिकारियों को बताया कि दान के अलावा उनके लिए रिकॉर्ड प्रयास करना व्यक्तिगत फिटनेस लक्ष्य का भी एक हिस्सा है।

    उन्होंने कहा, "दान देना और अपनी शारीरिक फिटनेस को ठीक रखना, ये मेरे 2 जुनून है। मैं कई छोटे बच्चों का पिता हूं और मैं चाहता हूं कि मेरी उम्र बढ़ने के साथ-साथ भी मैं उनके साथ खेल सकूं. इसलिए मैं फिटनेस पर पूरा ध्यान देता हूं।"

    पहले के रिकॉर्ड

    टॉमी पहले भी बना चुके हैं ये रिकॉर्ड

    गिनीज बुक में टॉमी का नाम सिर्फ यही एक रिकॉर्ड के लिए शामिल नहीं है और वह इससे पहले भी विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं।

    इस साल 27 मार्च को उन्होंने 1 घंटे में 1,002 बर्पीस करके सबसे अधिक छाती से जमीन तक बर्पीस करने का रिकॉर्ड बनाया था।

    उस वक्त उन्होंने कहा था, "मैं अपने बेटे को प्रेरित करने के लिए ऐसा करता हूं। मैं चाहता हूं कि वह जाने कि वह भी बहुत कुछ हासिल कर सकता है।"

    अन्य मामला

    चीनी युवक ने 2 उंगलियों से किए थे 22 पुश अप्स 

    इससे पहले चीन के 21 वर्षीय झांग युक्सुआन ने 1 मिनट में ताली के साथ 2 उंगलियों पर 22 पुश अप्स करके गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था।

    झांग ने ऑनलाइन वीडियो देखकर खुद को प्रशिक्षित किया था और वह उंगलियों के जरिए 10 लगातार पुश अप्स करने में सफल हुए थे।

    आपको बता दें कि झांग ने छोटी उम्र में ही विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य बना लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अमेरिका
    गिनीज बुक
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    अमेरिका

    बड़ी SUV दुर्घटना में करती हैं ज्यादा नुकसान, 18,000 मामलों की जांच से खुलासा  पिकअप ट्रक
    इस ट्रैवल कंपनी ने बनाई विशेष योजना, बिना फोन सैर-सपाटा करेंगे यात्री ट्रैवल टिप्स
    अमेरिका: व्यक्ति ने आखिरी मिनट में खरीदा लॉटरी टिकट, जीते लगभग 41 करोड़ रुपये अजब-गजब खबरें
    शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बाइडन ने चीनी राष्ट्रपति को कहा 'तानाशाह' जो बाइडन

    गिनीज बुक

    बिहार: युवक ने लकड़ी की सबसे छोटी चम्मच बनाकर बनाया रिकॉर्ड; जानिए इसका आकार बिहार
    अमेरिका: व्यक्ति ने बिना रुके 13 घंटे से ज्यादा समय तक करतब दिखाकर बनाया रिकॉर्ड अमेरिका
    जानिए कैसे दुनिया की सबसे अमीर बिल्ली बनी ब्लैकी, करोड़ों रुपये की मालकिन यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: ये हैं दुनिया के सबसे अधिक वजन वाले जुड़वां बच्चे, भार जानकर रह जाएंगे हैरान अमेरिका

    अजब-गजब खबरें

    बेंगलुरू: रेस्टोरेंट कर्मचारी डोसा बनाने से पहले तवे पर फेरता है झाड़ू, वीडियो देखकर भड़के यूजर्स   बेंगलुरु
    आयरलैंड: यहां रात के समय आ रही हैं रहस्यमयी आवाजें, लोग डरे आयरलैंड
    महिला ने 13 लाख रुपये खर्च करके करवाए बड़े होंठ, अब खाना खाना हुआ मुश्किल    ऑस्ट्रिया
    कर्ट कोबेन के सिगरेट पैकेट की हो रही नीलाम, अनुमान से अधिक पहुंची कीमत अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025