Page Loader
ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की ये आदतें हैं बेहद अजीब, करते हैं फीतों को प्रेस
किंग चार्ल्स की शाही आदतें

ब्रिटेन के किंग चार्ल्स तृतीय की ये आदतें हैं बेहद अजीब, करते हैं फीतों को प्रेस

लेखन गौसिया
Dec 02, 2023
05:44 pm

क्या है खबर?

शाही परिवार के लोगों का जीवन आम लोगों के जीवन से अलग होता है। यही कारण है कि लोगों को ये जानने की ख्वाहिश होती है कि शाही परिवार के लोग कैसे रहते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक शाही परिवार के एक व्यक्ति की कुछ आदतों के बारे में बताएंगे। हम बात कर रहे हैं कि किंग चार्ल्स तृतीय की आदतों की, जो मौजूद वक्त में ब्रिटेन की राजगद्दी संभाले हुए हैं।

#1

किंग चार्ल्स नाश्ते में खाते हैं केवल इस तरहे के अंडे

जानकारी के मुताबिक, किंग चार्ल्स लगभग हर दिन सुबह के समय एक ही नाश्ता करना पसंद करते हैं और उसमें उबले अंडे जरूर शामिल होते हैं। वे नाश्ते में वही अंडे खाते हैं जो उबलने के बाद एकदम ठोस हो जाते हैं। इस वजह से सुबह कई अंडे उबाले जाते हैं, जिनमें से किंग चार्ल्स के लिए उनके मुताबिक पसंद किए जाने वाले अंडों को अलग छांट लिया जाता है।

#2

जूते के फीतों को प्रेस कराने की आदत

आम लोग अपने कपड़ों को प्रेस करते हैं, लेकिन किंग चार्ल्स अलग हैं। वह अपने कपड़ों के अलावा रोजाना सुबह जूते के फीतों को भी प्रेस करना पसंद करते हैं। इस बात का खुलासा उनके पूर्व नौकर पॉल ब्यूरेल ने 'सर्विंग द रॉयल्स: इनसाइड द फर्म' नामक डॉक्यूमेंट्री में भी किया था। किंग चार्ल्स की यह आदत वाकई अनोखी और असामान्य है। यहां जानिए किंग चार्ल्स के चाय पीने का शाही तरीका

#3

किंग चार्ल्स को ब्रश पर चाहिए सिर्फ एक इंच टूथपेस्ट

किंग चार्ल्स की टूथपेस्ट से जुड़ी भी एक आदत है, जो बहुत ही अजीब है। उन्हें चाहिए कि रोजाना उनके नौकर उनके टूथब्रश पर केवल एक इंच टूथपेस्ट ही उन्हें दें। इतना ही नहीं, उनके पास यह टूथपेस्ट क्रिस्टेड सिल्वर डिस्पेंसर में ही आना चाहिए। इसके अलावा उनके नहाने के लिए सिर्फ आधा बाथटब ही पानी से भरा होना चाहिए और उसमें पानी का तापमान हल्का गुनगुना होना चाहिए।

#4

यात्रा के समय इन सामानों को भी ले जाते हैं साथ

किंग चार्ल्स की यात्रा से जुड़ी भी एक ऐसी आदत है, जिसे जानने के बाद शायद ही आपको इस पर यकीन हो। दरअसल, वह जब भी यात्रा करते हैं तो वह अपने साथ अपना बिस्तर, फर्नीचर और यहां तक की दीवारों पर लगी तस्वीरें भी ले जाना पसंद करते हैं। ये सभी सामान एक वैन में रखकर उस जगह भेज दिया जाता है, जहां वे जाते हैं और उनके पहुंचने से पहले ही सभी सामान व्यवस्थित कर दिया जाता है।