NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / 50 सालों से छिपा 15,000 सिक्कों का संग्रह होगा नीलाम, कीमत 800 करोड़ से अधिक
    अगली खबर
    50 सालों से छिपा 15,000 सिक्कों का संग्रह होगा नीलाम, कीमत 800 करोड़ से अधिक
    15,000 नायाब सिक्कों का संग्रह होने वाला है नीलाम

    50 सालों से छिपा 15,000 सिक्कों का संग्रह होगा नीलाम, कीमत 800 करोड़ से अधिक

    लेखन सयाली
    Mar 29, 2025
    11:14 am

    क्या है खबर?

    50 सालों तक जमीन के नीचे दबा रहने वाला सिक्कों का एक संग्रह जल्द ही नीलाम होने वाला है। यह अब तक नीलामी में लाया गया सबसे महंगा सिक्कों का संग्रह होने वाला है।

    इस संग्रह में दुनियाभर से जमा किए गए 15,000 सिक्के शामिल हैं, जिन्हें 100 से ज्यादा प्रदेशों से जमा किया गया था।

    बताया जा रहा है कि इस संग्रह को हिटलर के डर से जमीन के नीचे गाड़ दिया गया था।

    नीलामी

    800 करोड़ से अधिक है इस संग्रह का मूल्य

    इस नायाब संग्रह का नाम 'ट्रैवेलर्स कलेक्शन' रखा गया है और इसकी कहानी भी बेहद दिलचस्प है। इसमें पुराने समय से लेकर आधुनिक समय तक, सभी के सिक्के मौजूद हैं।

    इस पूरे संग्रह का मूल्य 800 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है और इसे 4 साल के अंतराल में नीलाम किया जाएगा। पहली नीलामी ज्यूरिख स्थित न्यूमिजमैटिका आर्स क्लासिका द्वारा 20 मई को आयोजित की जाएगी।

    इसके बाद 14 और नीलामियां आयोजित की जाएंगी।

    कलेक्टर

    यूरोप और अमेरिका घूम-घूमकर जमा किए थे ये सिक्के

    इस संग्रह को बनाने के लिए 1929 के वॉल स्ट्रीट क्रैश के बाद सिक्कों को जमा करना शुरू किया था।

    1930 के दशक के अंत तक उन्होंने अपनी पत्नी के साथ यूरोप और अमेरिका की यात्रा की और ढेरों सिक्के इखट्टा किए। उन्होंने हर एक सिक्के की उत्पत्ति के दस्तावेज भी बनवाए थे।

    नाजी आक्रमण से डरकर उन्होंने सभी सिक्कों को सिगार के डिब्बों में रखकर अल्युमीनियम के डिब्बों में पैक किया और जमीन के नीचे दफना दिया।

    दफनाना

    केवल पत्नी को ही पता था सिक्कों का स्थान 

    नाजियों द्वारा यूरोप के कुछ हिस्सों पर कब्जा करने के थोड़े समय बाद ही कलेक्टर की स्ट्रोक के कारण मौत हो गई। उनके छिपे हुए संग्रह का स्थान केवल उनकी पत्नी को ही पता था।

    1990 के दशक के मध्य तक उन्होंने इस खजाने को गुप्त रखना ही ठीक समझा। उन्होंने न्यूमिजमैटिका आर्ज क्लासिका (NAC) की विशेषज्ञता हासिल की, जो अब इसकी बिक्री की देखरेख करेगा।

    2022 के बाद ही NAC पूरे संग्रह को खोजने में सफल हुआ।

    सिक्के

    ये सिक्के हैं इस संग्रह के मुख्य आकर्षण

    इस संग्रह में कई खास ब्रिटिश सिक्के शामिल हैं, जिनमें से कुछ को मुद्राशास्त्र विशेषज्ञ डेविड गेस्ट ने पूरी तरह से अप्रमाणित बताया है।

    हैब्सबर्ग के फर्डिनेंड तृतीय का 100 ड्यूकैट सोने का सिक्का इस संग्रह का मुख्य आकर्षण है। इसे 1629 में बनाया गया था, जब वह ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक, हंगरी, क्रोएशिया और बोहेमिया के राजा थे।

    इसके अलावा, 19वीं सदी की शुरुआत में तेहरान और इस्फहान में बनाए गए 5 तोमन भी खास माने जा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अजब-गजब खबरें
    विश्व युद्ध 2

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं साई धनशिका, जो तमिल अभिनेता विशाल कृष्णा से जल्द रचाएंगी शादी?  तमिल सिनेमा
    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर

    अजब-गजब खबरें

    110 साल पुरानी मोटरसाइकिल लगभग 11 करोड़ रुपये में बिकी, अब तक की सबसे महंगी नीलामी अमेरिका
    ये हैं नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी गाड़ियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान फेरारी कार
    विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनल मेसी की जर्सी पेरिस में होगी नीलाम, जानिए कितनी है कीमत लियोनल मेसी
    यह शिक्षिका अपने आपको समझती है बिल्ली, पढ़ाते समय करती है जानवर जैसी हरकतें ऑस्ट्रेलिया

    विश्व युद्ध 2

    UK: 9 साल के बच्चे को बगीचे में मिला दूसरे विश्व युद्ध का बिना फटा ग्रेनेड यूनाइटेड किंगडम (UK)
    अमेरिका: द्वितीय विश्व युद्ध के वीर सैनिक की हत्या की गुत्थी 50 साल बाद सुलझी अमेरिका
    द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्व सैनिक ने 100 साल की उम्र में रचाई शादी फ्रांस
    द्वितीय विश्व युद्ध की सैकड़ों सैन्य वस्तुओं की होगी नीलामी, सूची में शामिल हैं ये चीजें  अजब-गजब खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025