NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / अजब-गजब की खबरें / ये हैं नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी गाड़ियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
    अगली खबर
    ये हैं नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी गाड़ियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
    नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी गाडियां

    ये हैं नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी गाड़ियां, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

    लेखन सयाली
    Feb 07, 2025
    11:56 am

    क्या है खबर?

    गाड़ियां ज्यादातर लोगों के लिए महज यात्रा का साधन होती हैं, लेकिन कुछ लोग इन्हें संग्रहित करने का शौक रखते हैं।

    ऐसे लोगों को पुरानी या दुर्लभ गाड़ियां खरीदना पसंद होता है और वे इनके लिए करोड़ों की कीमत चुकाने से भी पीछे नहीं हटते हैं।

    आइए आज इस लेख में हम नीलामी में बिकने वाली 5 सबसे महंगी गाड़ियों की सूची पर नजर डालते हैं। इन सभी गाड़ियों की कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

    #1

    1955 मर्सिडीज बेंज 300 SLR उहलेनहॉट कूपे

    1955 मर्सिडीज बेंज 300 SLR उहलेनहॉट कूपे नीलामी में बिकने वाली दुनिया की सबसे महंगी गाड़ी है।

    इस गाड़ी के केवल 2 मॉडल बनाए गए थे, जिनका नाम इसके डिजाइनर रुडोल्फ उहलेनहॉट के नाम पर रखा गया था।

    एक को मर्सिडीज के कॉर्पोरेट संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है और दूसरे मॉडल को 2022 में नीलामी किया गया था। इसकी कीमत 12 अरब रुपये से अधिक लगी थी।

    इसके जरिए फैंगियो और मॉस जैसे ड्राइवरों ने 5 रेस जीती थीं।

    #2

    1954 मर्सिडीज W196R स्ट्रीमलाइनर

    अब तक की सबसे महंगी फॉर्मूला 1 कार ही अब तक नीलाम हुई दूसरी सबसे महंगी कार भी है। इस गाड़ी का नाम है मर्सिडीज W196R स्ट्रीमलाइनर, जिसे फरवरी 2025 में बेचा गया था।

    इसे 4.82 अरब रुपये की भारी कीमत पर बेचा गया है। यह स्ट्रीमलाइनर बेचा जाने वाला पहला और बिक्री के लिए जाने वाला दूसरा W196R मॉडल था।

    इस गाड़ी को इंडियानापोलिस मोटर स्पीडवे संग्रहालय में लगभग 60 सालों तक प्रदर्शित किया गया था।

    #3

    स्कैग्लिएटी की 1962 फेरारी 250 GTO

    स्कैग्लिएटी की 1962 फेरारी 250 GTO नीलामी में बिकने वाली तीसरी सबसे महंगी गाड़ी है। यह एकमात्र GTO मॉडल थी, जिसे स्कुडेरिया फेरारी ने अपने स्पोर्ट्स कार प्रयासों के दौरान चलाया था।

    यह गाड़ी फेरारी क्लब ऑफ अमेरिका के अध्यक्ष के स्वामित्व में थी, जिसे 2023 में नीलाम किया गया। नीलामी में इस कार की कीमत 4.52 अरब रुपये लगी थी।

    इस गाड़ी का नंबर 7 है और इसने कई रेसरों को जीत दिलाने में योगदान दिया था।

    #4

    स्कैग्लिएटी की 1962 फेरारी 250 GTO 3413GT

    स्कैग्लिएटी की 1962 फेरारी 250 GTO का 3413GT मॉडल इस सूची में चौथा स्थान रखता है। इस गाड़ी को 2018 में RM सोथबी नामक नीलामी घर ने नीलाम किया था।

    इस गाड़ी का नंबर 23 है और यह फेरारी 250 GTO का तीसरा मॉडल है। नीलामी के दौरान इस गाड़ी को 4.23 अरब रुपये की भारी कीमत पर बेचा गया था।

    इसे स्कैग्लिएटी नामक कोचवर्क कंपनी ने अपग्रेड भी किया था।

    #5

    1962 फेरारी 250 GTO बर्लिनेटा

    इस सूची में आखरी स्थान भी एक फेरारी 250 GTO को ही दिया जाएगा, जिसका मॉडल नंबर 3851GT चेसिस है।

    यह गाड़ी 49 साल तक एक ही व्यक्ति के स्वामित्व में थी और इसे 2014 में नीलाम किया गया था।

    इसकी कीमत 3.33 अरब रुपये लगाई गई थी, जो इसे बेहद कीमती बनाती है।

    स्कैग्लिएटी कंपनी ने इसे अपग्रेड किया था और 1962 में हुई टूर डी फ्रांस ऑटोमोबाइल प्रतियोगिता में इसका प्रयोग किया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फेरारी कार
    मर्सिडीज
    फॉर्मूला 1
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    फेरारी कार

    24 घंटों में बिक गई फेरारी की लिमिटेड एडिशन डायटोना SP3 की सारी यूनिट्स, जानें खासियत ऑटोमोबाइल
    विदेशों से कार और बाइक मंगवाने से पहले जानिए ये जरूरी बातें ऑटोमोबाइल
    लेम्बॉर्गिनी उरुस को टक्कर देने आ रही है फेरारी पुरोसांग SUV, टीजर हुआ जारी ऑटोमोबाइल
    मर्सिडीज-बेंज 300 SLR बनी दुनिया की सबसे महंगी कार, जानिये इसका इतिहास ऑटोमोबाइल

    मर्सिडीज

    मर्सिडीज-AMG EQS बनाम BMW i7 M70, जानिए कौन-सी इलेक्ट्रिक गाड़ी है बेस्ट  कार की तुलना
    भारत में उपलब्ध ये 5 इलेक्ट्रिक गाड़ियां देती है सबसे अधिक रेंज  इलेक्ट्रिक वाहन
    2024 मर्सिडीज E-क्लास से 25 अप्रैल को उठेगा पर्दा  मर्सिडीज-बेंज
    मर्सिडीज-बेंज अगले साल तक भारतीय बाजार में उतार सकती है 4 नई इलेक्ट्रिक कारें मर्सिडीज-बेंज

    फॉर्मूला 1

    पेरिस में इलाज के बाद होश में आए फॉर्मूला 1 लेजेंड माइकल शूमाकर- रिपोर्ट्स खेलकूद
    फॉर्मूला-1: कोरोना के चलते ऑस्ट्रेलियन और चाइनीज ग्रैंड प्रिक्स स्थगित खेलकूद
    होंडा ने 2026 फॉर्मूला वन रेसिंग के लिए एस्टन मार्टिन के साथ की साझेदारी  होंडा
    देश में होने वाली पहली मोटो जीपी बाइक रेस की टिकटों की बुकिंग शुरू  नोएडा

    अजब-गजब खबरें

    ये हैं दुनिया में नए साल के स्वागत के लिए मनाई जाने वाली विचित्र परंपराएं अजब-गजब
    क्रिसमस मनाने पर प्रतिबंध लगाने से लेकर कर्ज माफ करने तक, जानें क्रिसमस के विचित्र कानून  क्रिसमस
    इस रेस्टोरेंट में लोग खाना खाते-खाते देख सकते हैं कुश्ती, मजेदार होता है अनुभव  चीन समाचार
    दुर्लभ मोतियों से बने 17वीं सदी के बर्तनों की हुई नीलामी, लाखों में लगी कीमत लंदन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025