NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024: कल होगा दूसरे संस्करण का आगाज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें 
    अगली खबर
    WPL 2024: कल होगा दूसरे संस्करण का आगाज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें 
    विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण का आगाज 23 फरवरी से होगा (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2024: कल होगा दूसरे संस्करण का आगाज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 22, 2024
    11:55 am

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण का आगाज 23 फरवरी से होने जा रहा है।

    पहले मुकाबले में पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा।

    पहले सीजन की ही तरह इस बार भी 5 टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हैं जो 22 मैच खेलते हुए नजर आएंगी।

    ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट से जुड़ी सभी अहम बातों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    शेड्यूल

    ये है पूरा शेड्यूल-1 

    23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    24 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम यूपी वॉरियर्स

    25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

    26 फरवरी- यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    27 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स

    28 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

    29 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    1 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स

    2 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई

    3 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    मैच

    ये है पूरा शेड्यूल-2 

    4 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    5 मार्च- दिल्ली बनाम मुंबई

    6 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    7 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई

    8 मार्च- दिल्ली बनाम यूपी वॉरियर्स

    9 मार्च- मुंबई बनाम गुजरात जायंट्स

    10 मार्च- दिल्ली बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    11 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स

    12 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम RCB

    13 मार्च- दिल्ली बनाम गुजरात जायंट्स

    15 मार्च- एलिमिनेटर

    17 मार्च- फाइनल

    ये सभी मैच शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे।

    मुकाबले

    टूर्नामेंट के फॉर्मेट पर एक नजर 

    टूर्नामेंट के शुरुआती 11 मैच बेंगलुरु में खेले जाएंगे। इसके बाद सभी टीमें दिल्ली जाएंगी, जहां और सभी मैच खेले जाएंगे।

    ग्रुप स्टेज में 20 मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में खेलेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा।

    24 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में एक भी डबल हेडर नहीं है। हर दिन 1 ही मैच होगा।

    जानकारी

    कहां देख सकते हैं मैच?

    टूर्नामेंट के सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे शुरू होंगे। स्पोर्ट्स 18, स्पोर्ट्स खेल, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स तमिल और कलर्स कन्नड़ सिनेमा पर मैचों का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। जियो सिनेमा ऐप पर भी आप मुकाबलों का आनंद उठा सकते हैं।

    विदेशी

    प्रत्येक दल में 6 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं 

    प्रत्येक टीम में 15 से 18 खिलाड़ी हिस्सा बन सकते हैं। इन खिलाड़ियों में फ्रेंचाइजी 6 विदेशी खिलाड़ियों को रख सकती है।

    WPL के नियमों के अनुसार प्लेइंग इलेवन में अधिकतम 4 विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति है। हालांकि, अगर किसी टीम में एक एसोसिएट खिलाड़ी है तो वह पांचवीं विदेशी खिलाड़ी के रूप में खेल सकती है।

    नीलामी में पांचों टीम ने 15 एसोसिएट खिलाड़ियों को खरीदा है।

    प्रदर्शन

    पिछले सीजन इन खिलाड़ियों ने किया था कमाल 

    हेले मैथ्यूज का प्रदर्शन पिछले सीजन कमाल का रहा था। वह 271 रन बनाने के अलावा सबसे अधिक विकेट (16) लेने वाली खिलाड़ी भी थीं।

    मेग लैनिंग ने पिछले सीजन (345) सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

    हरमनप्रीत कौर ने कैच ऑफ द सीजन का पुरस्कार जीता था। यास्तिका भाटिया ने इमर्जिंग-प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार हासिल किया था।

    उन्होंने 214 रन बनाए थे। शफाली वर्मा (13) और सोफी डिवाइन (13) ने संयुक्त रूप से सर्वाधिक छक्के लगाए थे।

    कप्तान

    सभी टीमों की कप्तान और कोच पर एक नजर 

    स्मृति मंधाना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का नेतृत्व करेंगी फ्रेंचाइजी के मुख्य कोच ल्यूक विलियम्स होंगे।

    MI का नेतृत्व हरमनप्रीत करेंगी और टीम की मुख्य कोच चार्लोट एडवर्ड्स हैं।

    मेग लैनिंग DC की बागडोर संभालेंगी। उनके मुख्य कोच जोनाथन बैटी हैं।

    एलिसा हीली यूपी वारियर्स का नेतृत्व करेंगी। जॉन लुईस मुख्य कोच के रूप में टीम को सेवा देंगे।

    बेथ मूनी गुजरात जायंट्स का नेतृत्व करेंगी जिसके मुख्य कोच माइकल क्लिंगर हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    मुंबई इंडियंस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024 के लिए फ्रेंचाइजियों ने 60 खिलाड़ियों को किया रिटेन, 29 को किया रिलीज  महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी 9 दिसंबर को मुंबई में होगी, जानिए इससे जुड़ी जानकारी  क्रिकेट समाचार
    WPL 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी सूची की घोषणा, 165 क्रिकेटरों पर लगेगी बोली  महिला क्रिकेट
    WPL 2024: गुजरात जायंट्स के पर्स में सबसे ज्यादा रकम, जानिए अन्य फ्रेंचाइजी का हाल गुजरात जायंट्स

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी 2023-24: रेलवे ने त्रिपुरा को हराते हुए रचा इतिहास, हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य रणजी ट्रॉफी
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: प्रियम गर्ग ने इस सीजन में लगाया अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े प्रियम गर्ग
    WPL 2024: गुजरात जॉयंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी  गुजरात जायंट्स

    टी-20 क्रिकेट

    WPL 2024: बेथ मूनी को फिर मिली गुजरात जॉयंट्स की कप्तानी, स्नेह राणा होंगी उपकप्तान WPL 2024
    IPL 2024: मुंबई इंडियंस के स्पिन आक्रमण और उसके आंकड़ों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024: रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: पहले टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023
    GT ने रचा इतिहास, पहले 2 साल में 2 बार फाइनल में पहुंचने वाली इकलौती टीम इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2018 के बाद से कुछ खास नहीं रहा रोहित शर्मा का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    अर्जुन के लिए वही माहौल बना रहा हूं जो मुझे बचपन में मिला- सचिन तेंदुलकर इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025