LOADING...
WPL 2024: गुजरात जॉयंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी 
गुजरात की टीम पिछले साल कुछ खास नहीं कर पाई थी (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2024: गुजरात जॉयंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी 

Feb 19, 2024
03:03 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे संस्करण की शुरुआत 23 फरवरी से हो जाएगी, जिसमें गुजरात जॉयंट्स (GG) अपना पहला मैच 25 फरवरी को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेलेगी। GG की कमान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी बेथ मूनी संभालती हुई नजर आएंगी। मूनी पिछले साल भी टीम की कप्तान बनीं थी, लेकिन चोट के बाद वह लीग से बाहर हो गई थीं। आइए GG की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

शेड्यूल

ऐसा है GG का पूरा शेड्यूल 

25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस 27 फरवरी- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात जायंट्स 1 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स 3 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स 6 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स 11 मार्च- गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स 13 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स

दांव

GG ने नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लगाया था दांव 

फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पहले सबसे ज्यादा 11 खिलाड़ियों को रिलीज करते हुए कुछ कठोर कदम उठाए थे। काश्वी गौतम को GG ने 2 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। वह 10 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ उतरी थी। गौतम WPL के इतिहास में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी भी हैं। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी फीबी लिचफील्ड को नीलामी में GG ने 1 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा था।

Advertisement

दल

ऐसी है GG की पूरी टीम 

टीम के पास एशले गार्डनर, स्नेह राणा और हरलीन देओल जैसी स्टार खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैच का पासा पलट सकती हैं। मूनी को छोड़ दें तो टीम के पास थोड़ी अनुभवी की कमी है। GG का पूरा दल: एशले गार्डनर, बेथ मूनी, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, स्नेह राणा, तनुजा कंवेर, फीबी लिचफील्ड, मेघना सिंह, त्रिशा पूजिता, काश्वी गौतम, लौरा शार्लेट, प्रिया मिश्रा, केथरिन ब्रायन, मन्नत कश्यप, तरन्नुम पठान।

Advertisement

प्रदर्शन

पहले संस्करण में बेहद खराब रहा था GG का प्रदर्शन 

WPL के उद्घाटन संस्करण में GG का प्रदर्शन सभी टीमों में सबसे खराब और निराशाजनक रहा था। टीम लीग दौर से भी आगे नहीं बढ़ पाई थी। टीम 5 टीमों की अंक तालिका में अंतिम पायदान पर रही थी। GG अपने 8 में से केवल 2 मैच ही जीत पाई थी और 6 में उसे बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था। टीम का नेट रन रेट (-2.220) भी सबसे खराब था।

Advertisement