LOADING...
WPL 2024: गुजरात जायंट्स के पर्स में सबसे ज्यादा रकम, जानिए अन्य फ्रेंचाइजी का हाल
मुंबई इंडियंस ने जीता था पहले सीजन का खिताब (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2024: गुजरात जायंट्स के पर्स में सबसे ज्यादा रकम, जानिए अन्य फ्रेंचाइजी का हाल

Dec 02, 2023
04:23 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के दूसरे सीजन के लिए 9 दिसंबर, 2023 को मुंबई में नीलामी होगी। इस नीलामी में 165 खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इनमें 104 भारतीय और 61 विदेशी हैं। सभी 5 फ्रेंचाइजी के पास सिर्फ 30 स्लॉट खाली हैं। इसमें 9 स्लॉट तो विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं। नीलामी से पहले सभी टीमों के पर्स की बात करें तो गुजरात जायंट्स के पास सबसे ज्यादा रकम बकाया है। टीम के पर्स में 5.95 करोड़ रुपये हैं।

आंकड़े

यूपी वारियर्स के पर्स में 4 करोड़ रूपये 

विमेंस प्रीमियर लीग की अन्य फ्रेंचाइजी की बात करें तो यूपी वारियर्स (UPW) के पर्स में 4 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के पर्स में 3.35 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पर्स में 2.25 करोड़ और मुंबई इंडियंस (MI) के पर्स में 2.1 करोड़ रुपये हैं। WPL के पहले संस्करण में भारतीय बल्लेबाज स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये खर्च कर अपने दल में शामिल किया था।

पहला सीजन

पहले संस्करण में मुंबई ने जीता था खिताब

WPL के पहले सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने जीता था। अनुभवी हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में MI ने फाइनल में DC को हराया था। DC की कप्तान मेग लैनिंग ने 9 मैचों में 49.28 की औसत से सबसे अधिक 345 रन बनाए थे। MI की हेली मैथ्यूज और यूपी वारियर्स की सोफी एक्लेस्टोन 16-16 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट अपने नाम करने वाली गेंदबाज रही थीं।