Page Loader
अर्जुन के लिए वही माहौल बना रहा हूं जो मुझे बचपन में मिला- सचिन तेंदुलकर
IPL 2023 में अर्जुन ने 3 विकेट चटकाए (तस्वीर: ट्विटर/@sachin_rt)

अर्जुन के लिए वही माहौल बना रहा हूं जो मुझे बचपन में मिला- सचिन तेंदुलकर

Jun 03, 2023
04:33 pm

क्या है खबर?

सचिन तेंदुलकर ने कहा कि बेटे अर्जुन के लिए उन्होंने वही माहौल बनाने का फैसला लिया जो उन्हें बचपन में मिला था। सचिन ने कहा, "मुझे अपने परिवार से समर्थन मिला। भाई अजीत ने इसका समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाई नितिन ने मेरे जन्मदिन पर मेरे लिए पेंटिंग बनाई। मेरी मां LIC में कार्यरत थीं, जबकि पिता प्रोफेसर थे। उन्होंने मुझे आजादी दी। मैं सभी माता-पिता से आग्रह करता हूं कि वे अपने बच्चों को भी आजादी दें।"

सलाह

अर्जुन को खेल पर ध्याद देने के लिए कहते हैं

सचिन ने कहा, "जब आप खुद की सराहना करेंगे तो लोग आपकी सराहना करेंगे। मेरे पिता खेल पर ध्यान देने के लिए कहते थे, अब मैं अर्जुन को बता रहा हूं।" उन्होंने कहा, "जब मैंने संन्यास लिया तो मैंने मीडिया से अनुरोध किया था कि वह अर्जुन को आवश्यक स्थान दें और उसे क्रिकेट से प्यार हो जाए।" ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर ने इस साल मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पदार्पण किया था।

जानकारी

IPL 2023 में अर्जुन का प्रदर्शन

IPL 2023 में अर्जुन ने 4 मुकाबले खेले और 9.5 ओवर गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 30.66 की औसत और 9.35 की इकॉनमी से 3 विकेट अपने नाम किए थे। इसके अलावा उन्होंने 1 पारी में 144.44 की स्ट्राइक रेट से 13 रन भी बनाए।