NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: एशिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: एशिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 
    रविचंद्रन अश्विन ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    टेस्ट क्रिकेट: एशिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 27, 2024
    03:47 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। वह एशिया महाद्वीप पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

    अश्विन ने अनिल कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा है। कुंबले ने एशिया महाद्वीप पर 419 विकेट लिए थे। अश्विन के अब 420 विकेट हो गए हैं।

    इस बीच आइए एशिया में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    मुथैया मुरलीधरन (612 विकेट) 

    पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन हैं। उन्होंने पहली बार साल 1997 में एशिया महाद्वीप पर मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह साल 2010 में यहां खेलता हुए नजर आए थे।

    97 टेस्ट की 171 पारियों में मुरलीधरन ने 21.69 की औसत के साथ 612 विकेट झटके थे।

    उन्होंने 52 बार यहां 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/51 का रहा था। उनके अलावा कोई खिलाड़ी 500 विकेट नहीं ले पाया है।

    #2

    रविचंद्रन अश्विन (420 विकेट) 

    इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी अश्विन हैं। उन्होंने एशिया में अपना पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था।

    71 टेस्ट की 138 पारियों में अश्विन ने 21.38 की उम्दा औसत के साथ 420 विकेट झटके हैं। उन्होंने 33 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

    दोनों पारियों को मिलाकर उनके नाम 7 बार 10 विकेट भी है। अश्विन का एशिया में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/59 का रहा है।

    #3

    अनिल कुंबले (419 विकेट) 

    कुंबले इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने साल 1993 में इस महाद्वीप पर पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार साल 2008 में वह यहां खेले थे।

    83 टेस्ट की 144 पारियों में कुंबले ने 27 की औसत से 419 विकेट झटके थे। उन्होंने 27 बार 5 विकेट हॉल लिए थे।

    दोनों पारियों को मिलाकर कुंबले ने 7 बार 10 विकेट झटके थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 10/74 विकेट का रहा था।

    #4

    रंगना हेराथ (354 विकेट) 

    श्रीलंका के एक और पूर्व दिग्गज गेंदबाज रंगना हेराथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने एशिया महाद्वीप पर पहला मुकाबला साल 1999 में खेला था।

    आखिरी बार वह 2018 में यहां खेले थे। 68 मैच की 127 पारियों में इस खिलाड़ी ने 26.03 की औसत से 354 विकेट लिए हैं। उन्होंने 30 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं।

    दोनों पारियों को मिलाकर उनके नाम 8 बार 10 विकेट है। हेराथ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9/127 का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रविचंद्रन अश्विन
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    रविचंद्रन अश्विन

    अश्विन-जडेजा की जोड़ी ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए झटके सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रविचंद्रन अश्विन WTC में 150 विकेट पूरे करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड, पहला टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC ने उस्मान ख्वाजा को 2023 के लिए चुना 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' उस्मान ख्वाजा

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम बांग्लादेश: जीत के करीब पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: शुभनम गिल का भारत की दूसरी पारी में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े शुभमन गिल
    भारत बनाम बांग्लादेश: रविचंद्रन अश्विन ने 37वीं बार लिया 5 विकेट हॉल, बनाए कई रिकॉर्ड्स  रविचंद्रन अश्विन
    भारत ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    केन विलियमसन न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    दलीप ट्रॉफी 2024: अर्शदीप सिंह ने इंडिया-B के खिलाफ झटके 6 विकेट, जानिए उनके शानदार आंकड़े  दलीप ट्रॉफी
    इंडिया-A ने दलीप ट्रॉफी का खिताब किया अपने नाम, इंडिया-C को 132 रन से हराया दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी 2024: साई सुदर्शन ने जड़ा प्रथम श्रेणी करियर का 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  दलीप ट्रॉफी

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम बांग्लादेश: शुरुआती झटकों से उबरी भारतीय टीम, ऐसा रहा पहले दिन का खेल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: भारतीय सरजमीं पर 5 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी गेंदबाज बने हसन महमूद बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: जसप्रीत बुमराह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 400 विकेट पूरे, जानिए आंकड़े जसप्रीत बुमराह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025