NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम बांग्लादेश: जीत के करीब पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
    अगली खबर
    भारत बनाम बांग्लादेश: जीत के करीब पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल
    भारतीय टीम जीत के करीब पहुंच गई है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत बनाम बांग्लादेश: जीत के करीब पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 21, 2024
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच जारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन रोहित शर्मा की टीम का दबदबा रहा।

    515 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने अपने 4 विकेट 158 रन पर खो दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो (51*) और शाकिब अल हसन (5*) नाबाद रहे।

    अभी बांग्लादेश को जीत के लिए 357 रन की जरूरत है। खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी खत्म कर दिया गया।

    लेखा-जोखा

    तीसरे दिन का लेखा-जोखा 

    तीसरे दिन 81 रन से आगे खेलने उतरी भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 287/4 के स्कोर पर घोषित की। शुभमन गिल (119) और ऋषभ पंत (109) ने दूसरी पारी में शानदार शतकीय पारी खेली।

    बांग्लादेश के लिए मेंहदी हसन मिराज ने 2 विकेट झटके।

    जवाब में रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट लेकर बांग्लादेश को शुरुआती झटके दिए। हालांकि, कप्तान शान्तो ने अर्धशतकीय पारी खेल बांग्लादेश की टीम को संभाला। भारत को जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है।

    शतक

    गिल ने जड़ा 5वां टेस्ट शतक 

    गिल ने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 176 गेंदों का सामना किया। पंत के साथ इस खिलाड़ी ने 167 रन की साझेदारी निभाई।

    यह बांग्लादेश के खिलाफ उनका दूसरा शतक रहा। गिल पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए थे। उन्होंने अब तक 26 टेस्ट मुकाबले खेले हैं और इसकी 48 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए 1,611 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 5 शतक के अलावा 7 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    जानकारी

    2022 के बाद सबसे ज्यादा शतक 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2022 से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में गिल पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम (11) और जो रूट (11) को पीछे छोड़ दिया है। तीसरे स्थान पर 10 शतकों के साथ कोहली हैं।

    बराबरी

    पंत ने की महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी 

    पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की पारी खेली। यह उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का छठा और बांग्लादेश के खिलाफ पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने 124 गेंदों में पूरा किया।

    इसके साथ उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के 6 टेस्ट शतक की बराबरी भी कर ली। अब वह भारत के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

    तीसरे स्थान पर 3 शतक के साथ रिद्धिमान साहा हैं।

    पारी 

    ऐसी रही पंत की पारी 

    भारतीय टीम को दूसरी पारी में 67 रन के कुल स्कोर पर विराट कोहली (17) के रूप में तीसरा झटका लगा था। उसके बाद पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान उतरे।

    पंत ने अपनी शानदार शतकीय पारी में 13 चौके और 4 कमाल के छक्के लगाए। उनकी स्ट्राइक रेट 85.16 की रही।

    पंत ने दिसंबर 2022 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच भी बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था।

    जानकारी

    चेन्नई में दिया गया सबसे बड़ा लक्ष्य

    515 रन चेन्नई के मैदान पर किसी भी टीम द्वारा टेस्ट में दिया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। इससे पहले साल 2021 में भारत को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 482 रनों का लक्ष्य दिया था। उस मुकाबले में इंग्लैंड की जीत हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम बांग्लादेश: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकता है कड़ा मुकाबला  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    ईशान किशन की वापसी को लेकर सोशल मीडिया पर उठी मांग, जमकर मिला रहा समर्थन  ईशान किशन
    बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं केएल राहुल   केएल राहुल
    टेस्ट सीरीज: भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं मुशफिकुर रहीम, जानिए उनके आंकड़े बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट इतिहास में समय के हिसाब से खेली गई सबसे लम्बी पारियों पर एक नजर  क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट सीरीज में बन सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    क्या रविचंद्रन अश्विन 40 साल तक खेलना जारी रखेंगे? जानिए संन्यास पर क्या बोले दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन
    टेस्ट क्रिकेट: एक पारी में सबसे ज्यादा रन देने वाले भारतीय गेंदबाज  अनिल कुंबले

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    रविचंद्रन अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स रविचंद्रन अश्विन
    बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये रिकॉर्ड्स बना सकते हैं रविंद्र जडेजा  टेस्ट क्रिकेट
    टेस्ट क्रिकेट: बांग्लादेश के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    सरफराज खान बनाम केएल राहुल: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में किसे मिलना चाहिए मौका? जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी महिला क्रिकेट विश्व कप
    टेस्ट क्रिकेट: जानिए कब-कब बल्लेबाज 299 और 199 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद रहे टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली और गौतम गंभीर एक साथ इंटरव्यू में आए नजर, BCCI ने साझा किया वीडियो  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025