NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ICC ने उस्मान ख्वाजा को 2023 के लिए चुना 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
    अगली खबर
    ICC ने उस्मान ख्वाजा को 2023 के लिए चुना 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
    बीते साल सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज थे ख्वाजा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ICC ने उस्मान ख्वाजा को 2023 के लिए चुना 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर'

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 25, 2024
    04:34 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के उस्मान ख्वाजा को 2023 के लिए 'टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर' चुना है।

    ख्वाजा ने अपने साथी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और इंग्लैंड के प्रमुख बल्लेबाज जो रूट को पीछे छोड़ते हुए ये पुरस्कार हासिल किया।

    ख्वाजा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र में जोरदार प्रदर्शन किया था और उनकी टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था।

    2023

    बीते साल सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज थे ख्वाजा 

    ख्वाजा के अलावा साल 2023 में किसी भी बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में 1,000 से ज्यादा रन नहीं बनाए थे।

    उन्होंने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 13 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 24 पारियों में उन्होंने 52.60 की औसत से 1,210 रन बनाए थे। उनके बल्ले से पिछले साल 3 शतक और 6 अर्धशतक निकले थे।

    वह 3 बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे थे। ख्वाजा का साल 2023 में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन रहा था।

    अश्विन

    बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद ये सम्मान हासिल करने से चूके अश्विन

    अश्विन को साल 2023 में 7 टेस्ट खेलने का मौका मिला था। उन्होंने 17.02 की उम्दा औसत के साथ 41 विकेट झटके थे। उन्होंने पिछले साल 4 बार 5 विकेट हॉल लिए थे।

    उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 7/71 विकेट की रही थी। उनके बाद साल 2023 में सबसे ज्यादा भारत के लिए विकेट रविंद्र जडेजा ने लिए थे।

    उन्होंने 7 मुकाबलों में 19.39 की औसत से 33 विकेट झटके थे। मोहम्मद सिराज के नाम 7 मैच में 15 विकेट था।

    एशेज

    एशेज 2023 में ख्वाजा ने बनाए थे 496 रन 

    ख्वाजा ने एशेज 2023 में 5 टेस्ट मैच खेले और इसकी 10 पारियों में 49.60 की उम्दा औसत के साथ 496 रन बनाने में कामयाब रहे थे।

    इस दौरान उन्होंने 141 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए थे।

    2023 की एशेज सीरीज में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। उनके बाद दूसरे नंबर पर जैक क्रॉली रहे थे, जिन्होंने 9 पारियों में 480 रन बनाए थे।

    रूट 

    कैसा रहा था रूट का प्रदर्शन? 

    रूट इंग्लैंड की ओर से निरंतर रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले साल 8 टेस्ट में 65.58 की शानदार औसत के साथ 787 रन बनाए थे।

    उन्होंने पिछले साल खेली गई 14 पारियों में 2 शतक के अलावा 7 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

    साल 2023 की एशेज सीरीज में वह 51.50 की उम्दा औसत से 412 रन बनाकर तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

    हेड

    पिछले साल तीसरे सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे हेड 

    हेड का साल 2023 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन रहा था। उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 41.77 की औसत से 919 रन बनाए थे। उन्होंने टेस्ट में 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक भी अपने नाम किए थे।

    उनके द्वारा WTC फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली 163 रन की पारी सर्वश्रेष्ठ रही थी।

    वह पिछले साल टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    उस्मान ख्वाजा
    ICC अवार्ड्स
    रविचंद्रन अश्विन
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025
    गैर-वेतनभोगी भी ले सकते हैं पर्सनल लोन, जानिए क्या-क्या मांग सकती हैं बैंक  लोन
    IPL 2025 में कैसा रहा PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    उस्मान ख्वाजा

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने लगाया करियर का 21वां और भारत में दूसरा टेस्ट अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा ने लगाया सीरीज का तीसरा और करियर का 22वां अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत में पहला टेस्ट शतक भावुक लम्हा, पहले केवल पानी ही पिलाता था- उस्मान ख्वाजा टेस्ट क्रिकेट
    उस्मान ख्वाजा की बड़ी उपलब्धि, 2013 के बाद भारत में ऐसा करने वाले दूसरे विदेशी बल्लेबाज भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    ICC अवार्ड्स

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर के लिए जोस बटलर ने जीता पुरस्कार जोस बटलर
    ICC इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर: अर्शदीप सिंह सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित अर्शदीप सिंह
    ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर: बाबर आजम समेत ये खिलाड़ी नामांकित बाबर आजम
    ICC मेंस प्लेयर ऑफ द ईयर: अब तक किन भारतीयों ने जीता है ये अवार्ड? राहुल द्रविड़

    रविचंद्रन अश्विन

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में लगाया 14वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    दूसरा टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन बने छठे नंबर या उससे नीचे सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय  रविंद्र जडेजा
    रविचंद्रन अश्विन ने इस मामले में की एंडरसन और रबाडा की बराबरी, जानिए उनके आंकड़े  क्रैग ब्रैथवेट
    क्या अश्विन को मिल सकता है विश्व कप में मौका? चयनकर्ता ले सकते हैं बड़ा फैसला अजीत अगरकर

    क्रिकेट समाचार

    पाकिस्तान को आखिरी टी-20 में मिली जीत, न्यूजीलैंड ने 4-1 से अपने नाम की सीरीज टी-20 क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान 5वां टी-20: इफ्तिखार अहमद ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    चेतेश्वर पुजारा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पूरे किए 20,000 रन, जानिए उनके आंकड़े  चेतेश्वर पुजारा
    टेस्ट क्रिकेट: हैदराबाद में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं रविचंद्रन अश्विन, जानिए आंकड़े  रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025