NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट क्रिकेट: भारतीय सरजमीं पर सबसे सफल विदेशी स्पिन गेंदबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टेस्ट क्रिकेट: भारतीय सरजमीं पर सबसे सफल विदेशी स्पिन गेंदबाजों पर एक नजर 
    नाथन लियोन इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टेस्ट क्रिकेट: भारतीय सरजमीं पर सबसे सफल विदेशी स्पिन गेंदबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 18, 2024
    07:28 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम का आगामी घरेलू सत्र बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से शुरू होने वाला है।

    पहला मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 19 सितंबर से खेला जाएगा। यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद प्रदान करती है।पिछले कुछ सालों में कई विदेशी स्पिनरों ने भारत में सफलता हासिल की है।

    ऐसे में भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले स्पिनरों पर एक नजर डालते हैं।

    #1

    नाथन लियोन (56 विकेट) 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज नाथन लियोन इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने भारत में पहला टेस्ट मैच साल 2013 में खेला था।

    अब तक इस खिलाड़ी ने 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 19 पारियों में 27.35 की औसत से 56 विकेट झटके हैं। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर 5 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/50 का रहा है। वह दोनों पारियों को मिलाकर 1 बार 10 विकेट भी ले चुके हैं।

    #2

    डेरेक अंडरवुड (54 विकेट)

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज डेरेक अंडरवुड सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर पहला टेस्ट मैच साल 1972 में खेला था।

    आखिरी बार वह 1982 में यहां क्रिकेट का सबसे लंबा प्रारूप खेलते नजर आए थे।

    भारतीय सरजमीं पर उन्होंने 26.51 की औसत से 54 विकेट अपने नाम किए थे। अंडरवुड ने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/84 का रहा था।

    #3

    रिची बेनाउड (52 विकेट)

    सूची में ऑस्ट्रेलिया के एक और स्पिन गेंदबाज रिची बेनाउड हैं। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट साल 1956 में खेला था।

    उन्होंने 18.38 की औसत से 52 विकेट अपने नाम किए थे। इस पूर्व खिलाड़ी ने 5 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/72 का रहा था। उन्होंने भारत में अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 1960 में खेला था। वह 1 बार दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट लेने में सफल रहे थे।

    #4

    मुथैया मुरलीधरन 

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत में पहला टेस्ट मैच सा 1994 में खेला था। आखिरी बार वह 2009 में भारतीय सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट खेले थे।

    उन्होंने 11 मुकाबलों की 14 पारियों में 45.45 की औसत से 40 विकेट लिए थे। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/100 का रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    नाथन लियोन

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    टेस्ट क्रिकेट

    टेस्ट क्रिकेट: बांग्लादेश के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट  भारतीय क्रिकेट टीम
    सरफराज खान बनाम केएल राहुल: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में किसे मिलना चाहिए मौका? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश, टेस्ट सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    रविंद्र जडेजा बनाम शाकिब अल हसन: टेस्ट में कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?  शाकिब अल हसन

    क्रिकेट समाचार

    दलीप ट्रॉफी 2024: प्रथम सिंह ने इंडिया-D के खिलाफ खेली शानदार शतकीय पारी, जानिए उनके आंकड़े  दलीप ट्रॉफी
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: वनडे सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दलीप ट्रॉफी 2024: अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रथम श्रेणी करियर का 24वां शतक जड़ा, जानिए उनके आंकड़े  दलीप ट्रॉफी
    दलीप ट्रॉफी 2024: तिलक वर्मा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जड़ा 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  दलीप ट्रॉफी

    नाथन लियोन

    WTC फाइनल: रोहित शर्मा को 8 बार अपना शिकार बना चुके हैं नाथन लियोन, जानिए आंकड़े  विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: चेतेश्वर पुजारा क्या इस बार तोड़ पाएंगे नाथन लियोन का तिलिस्म, जानिए रोचक आंकड़े  चेतेश्वर पुजारा
    WTC फाइनल: नाथन लियोन विराट कोहली को 7 बार कर चुके हैं आउट, जानिए आंकड़े  विराट कोहली
    WTC फाइनल: नाथन लियोन 500 विकेट लेने के बेहद करीब, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025