NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो पैरालंपिक: निशानेबाज अवनि लेखारा ने जीता दूसरा पदक, अब कांस्य पदक अपने नाम किया
    खेलकूद

    टोक्यो पैरालंपिक: निशानेबाज अवनि लेखारा ने जीता दूसरा पदक, अब कांस्य पदक अपने नाम किया

    टोक्यो पैरालंपिक: निशानेबाज अवनि लेखारा ने जीता दूसरा पदक, अब कांस्य पदक अपने नाम किया
    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 03, 2021, 11:06 am 1 मिनट में पढ़ें
    टोक्यो पैरालंपिक: निशानेबाज अवनि लेखारा ने जीता दूसरा पदक, अब कांस्य पदक अपने नाम किया
    टोक्यो पैरालंपिक में अवनि ने दूसरा पदक जीता

    भारतीय पैरा निशानेबाज अवनि लेखारा ने शुक्रवार को महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। वह 445.9 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। 19 वर्षीय अवनि का यह टोक्यो खेलों में दूसरा पदक है। इससे पहले वह 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा में इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक जीत चुकी है। यह भारत का कुल 12वां पदक हो गया है।

    ऐसा रहा अवनि का मुकाबला

    अवनी ने घुटने टेकने की स्थिति में शुरुआत करते हुए तीन राउंड में क्रमश: 50.8, 50.3 और 48.4 के साथ कुल 149.5 अंक अर्जित किए। प्रोन की स्थिति में उन्होंने तीन राउंड में 51.5, 51.4, 51.0 के स्कोर किए, जिससे उसका कुल स्कोर 303.4 हो गया। स्टैंडिंग एलिमिनेशन राउंड में अवनी ने तीन राउंड में 50.5, 50.8 और 41.2 का स्कोर किया, जिससे कुल स्कोर 445.9 रहा।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

    More glory at the Tokyo #Paralympics. Elated by the stupendous performance of @AvaniLekhara. Congratulations to her on bringing home the Bronze medal. Wishing her the very best for her future endeavours. #Praise4Para

    — Narendra Modi (@narendramodi) September 3, 2021

    इससे पहले अवनि ने स्वर्ण जीतकर रचा था इतिहास

    19 वर्षीय लेखारा पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनी थी। लेखारा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्पर्धा के फाइनल में 249.6 के कुल स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पर निशाना साधा था। उन्होंने क्वालीफिकेशन राउंड में 621.7 के कुल स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

    पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी अवनि

    अवनि पैरालंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं। इसके अलावा वह (ओलंपिक या पैरालंपिक दोनों में) निशानेबाजी में दो पदक हासिल करने वाली इकलौती भारतीय हैं।

    आज सुबह प्रवीण ने जीता था रजत

    अवनि से पहले आज सुबह भारत के प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की ऊंची कूद T64 स्पर्धा में रजत पदक जीता है। 18 वर्षी प्रवीण पैरालंपिक में पदक जीतने वाले सबसे युवा भारतीय बन गए हैं। इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद में भारत के लिए यह चौथा पदक है। प्रवीण से पहले निषाद कुमार, मरियप्पन थंगावेलु और शरद कुमार, ऊंची कूद स्पर्धा में पदक जीत चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    निशानेबाजी
    पैरालंपिक खेल
    अवनि लेखारा

    ताज़ा खबरें

    सेना दिवस: पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित हुई परेड, सेना प्रमुख ने की समीक्षा बेंगलुरू
    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कांटे का मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम
    नितिन गडकरी को धमकी देने वाले शख्स का पता चला, जेल से किया गया था फोन नितिन गडकरी

    निशानेबाजी

    26 साल की निशानेबाज ने की आत्महत्या, चार महीनों में आत्महत्या करने वाली चौथी भारतीय निशानेबाज आत्महत्या
    टोक्यो पैरालंपिक: मनीष ने जीता निशानेबाजी में स्वर्ण, सिंहराज को मिला रजत पदक पैरालंपिक खेल
    टोक्यो पैरालंपिक: सिंहराज अधाना ने निशानेबाजी में जीता कांस्य पदक पैरालंपिक खेल
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें एथलेटिक्स

    पैरालंपिक खेल

    यूरोपीय स्पेस एजेंसी के पहले दिव्यांग एस्ट्रोनॉट के तौर पर चुने गए पैरालंपिक खिलाड़ी जॉन मैक्फॉल अंतरिक्ष
    #NewsBytesExclusive: जब फाइनल से पहले चोटिल हुए पैरालंपिक पदक विजेता शरद, भगवत गीता ने की मदद शरद कुमार
    पैरालंपिक में एक से ज्यादा पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर अवनि लेखारा
    टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने जीते कुल 19 पदक, ऐसा रहा प्रदर्शन खेलकूद

    अवनि लेखारा

    दिव्यांगों के लिए SUV बनाएगी महिंद्रा, गोल्ड मेडलिस्ट अवनि को गिफ्ट में मिलेगी पहली गाड़ी ऑटोमोबाइल
    टोक्यो पैरालंपिक: अवनि लेखारा ने स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास, योगेश ने जीता रजत पैरालंपिक खेल

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023