NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड इवेंट का स्वर्ण
    अगली खबर
    तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड इवेंट का स्वर्ण
    दीपिका और अतानू ने जीता स्वर्ण पदक

    तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड इवेंट का स्वर्ण

    लेखन Neeraj Pandey
    Jun 27, 2021
    07:36 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के मिक्स्ड रिकर्व इवेंट में भारत को बड़ी सफलता मिली है। दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने भारत को स्वर्ण पदक जिताया है।

    नीदरलैंड के खिलाफ चल रहे मुकाबले में 0-2 से पिछड़ने के बाद कुमारी और दास की जोड़ी ने शानदार वापसी की और 5-3 के अंतर से मैच जीतकर स्वर्ण पदक भारत की झोली में डाल दिया।

    प्रतिक्रिया

    पहली बार साथ फाइनल खेलकर जीतने पर अच्छा महसूस कर रहे हैं दास

    जीत के बाद दास ने कहा कि पहली बार वे साथ में फाइनल खेल रहे थे और इसमें जीत हासिल करना उन्हें शानदार लग रहा है।

    उन्होंने आगे कहा, "ऐसा लगता है कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। हालांकि, मैदान में हम कपल की जगह अन्य प्रतियोगियों के जैसे ही हैं। हम एक-दूसरे की मदद करते हैं, प्रेरित करते हैं और एक-दूसरे का साथ देते हैं।"

    महिला टीम

    महिला टीम के साथ भी दीपिका ने जीता है स्वर्ण

    दास के साथ स्वर्ण जीतने से पहले दीपिका ने महिला टीम को स्वर्ण पदक जिताया था। उनकी अगुवाई में महिला टीम ने लगातार दूसरा तीरंदाजी विश्व कप स्वर्ण पदक जीता था।

    हाल ही में भारत की महिला तीरंदाजी टीम ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का मौका गंवाया था और अब इस स्वर्ण से उनका दर्द जरूर कुछ कम हुआ होगा। अंकिता भकत और कोमलिका बारी भी इस टीम का हिस्सा थीं।

    उपलब्धि

    महिला टीम ने जीता इस साल का लगातार दूसरा स्वर्ण

    भारतीय महिला तीरंदाजी टीम विश्व की तीसरे नंबर की जोड़ी है और उन्होंने मैक्सिको को 5-1 से हराया है। इस साल विश्व कप में यह उनका लगातार दूसरा स्वर्ण पदक था। कुल मिलाकर यह उनका छठा स्वर्ण पदक था।

    2011 (संघाई), 2013 (मेडीन), 2013 (रोक्लॉ), 2014 (रोक्लॉ) और 2021 (गुआटेमाला) में भारतीय महिलाओं ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया है। हर बार दीपिका भारतीय टीम का हिस्सा रही हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    निशानेबाजी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    निशानेबाजी

    #SportsHeroesOfIndia: निशाना लगाकर आम तोड़ने से लेकर विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनने का सफर दीपिका कुमारी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025