NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंकाई पिचों पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    श्रीलंकाई पिचों पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े 
    रोहित शर्मा वनडे में 10,000 रन पूरे करने से सिर्फ 163 रन दूर हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    श्रीलंकाई पिचों पर रन बनाने के लिए संघर्ष करते हैं रोहित शर्मा, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 19, 2023
    10:29 am

    क्या है खबर?

    एशिया कप 2023 शुरू होने में केवल 11 दिन का समय शेष बचा है। टूर्नामेंट के अधिकांश मैच श्रीलंका (9) ही खेले जाएंगे, जबकि पाकिस्तान (4) में भी कुछ मैच खेले जाएंगे।

    भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक बड़े दावेदार के रूप में मैदान में उतरेगी। हालांकि, भारत के लिए चिंता की बात यह है कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा का श्रीलंका में वनडे रिकॉर्ड काफी खराब है।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    रोहित का दूसरा सबसे कम वनडे औसत श्रीलंका में 

    भारत के नियमित कप्तान ने साल 2008 से 2017 तक श्रीलंका की सरजमीं पर खेले 26 वनडे मैचों में 25.34 की साधारण औसत से 583 रन बनाए हैं।

    उनका इससे कम वनडे औसत सिर्फ दक्षिण अफ्रीका (19.69) में ही है। (न्यूनतम 10 पारियां)

    इतना ही नहीं रोहित श्रीलंका में 5 वनडे पारियों में शून्य पर आउट हुए हैं। अन्य किसी भी देश में वह इतनी बार शून्य पर आउट नहीं हुए हैं।

    रिपोर्ट

    श्रीलंका में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में उनका प्रदर्शन 

    रोहित अब तक श्रीलंका में खेली गई किसी भी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं।

    2008 की पहली सीरीज में वह 5 मैचों में 14.40 की औसत से 72 रन बना सके थे।

    2009 के दौरे में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और 2 मैचों में वह केवल 44 रन बना पाए थे।

    2012 के दौरे पर तो रोहित का प्रदर्शन और भी खराब रहा था और वह 5 मैचों में 13 रन बना पाए थे।

    रिपोर्ट

    2010 एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन 

    रोहित ने 2010 के एशिया कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

    रोहित ने 4 मैचों में 33 की औसत से 132 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक भी जमाया था। फाइनल में उन्होंने मेजबान श्रीलंका के खिलाफ 41 रन की मैच विजयी पारी खेली थी।

    2010 में ही भारत ने त्रिकोणीय सीरीज (भारत, श्रीलंका और न्यूजीलैंड) के लिए श्रीलंका का दौरा किया था। रोहित ने 4 मैचों में केवल 20 रन बनाए थे।

    रिपोर्ट

    2017 सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन 

    उपरोक्त सभी दौरों में रोहित मध्यक्रम में खेले थे। 2013 में ओपनर बनने के बाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सामने आया था।

    इसके बाद से रोहित ने 2017 में श्रीलंका में सिर्फ 1 वनडे सीरीज खेली है। उस सीरीज में 75.00 की औसत से 302 रन बनाए थे। भारत ने उस सीरीज को 5-0 से जीता था।

    रोहित ने दौरे पर 2 शतक और 1 अर्धशतक जमाया था। इस दौरे से पहले श्रीलंका में रोहित का वनडे औसत 14.78 का था।

    रिपोर्ट

    एशिया कप में रोहित के आंकड़े 

    रोहित ने एशिया कप के 22 मैचों में 46.56 की औसत से 745 रन बनाए हैं।

    वह एशिया कप के वनडे संस्करणों में भारत के दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस मामले में वह केवल सचिन तेंदुलकर (971) से पीछे हैं।

    महाद्वीपीय प्रतियोगिता में रोहित के नाम 6 अर्द्धशतक और 1 शतक है। विशेष रूप से, रोहित ने 2018 एशिया कप में भारत की जीत के हीरो थे। तब उन्होंने 105.66 की औसत से 317 रन बनाए थे।

    रिपोर्ट

    रोहित वनडे में 10,000 रन पूरे करने के करीब 

    रोहित के नाम वर्तमान में 244 वनडे मैचों में 48.69 की औसत और 89.97 की स्ट्राइक रेट से 9,837 रन दर्ज हैं। इस प्रारूप में उन्होंने 30 शतक और 48 अर्द्धशतक जमाए हैं। उनके नाम वनडे में 3 दोहरे शतक भी हैं। वनडे में सबसे तेज 10,000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी बनने के लिए उन्हें अगली 21 पारियों में सिर्फ 163 रनों की जरूरत है। रोहित यह उपलब्धि हासिल करने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बन सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    रोहित शर्मा

    ICC रैंकिंग: जो रूट को एशेज में दमदार प्रदर्शन का मिला ईनाम, दूसरे स्थान पर पहुंचे  ICC रैंकिंग
    वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक से चूके हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हुए हार्दिक पांड्या
    वनडे क्रिकेट के ऐसे अटूट रिकॉर्ड्स जिन्हें तोड़ पाना होगा काफी मुश्किल  वनडे विश्व कप 2023
    एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए रोचक आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    संजू सैमसन टी-20 क्रिकेट में औसतन हर तीसरी पारी में हुए हैं लेग स्पिनर का शिकार भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप से पहले बांग्लादेश का दौरा करेगा न्यूजीलैंड, खेली जाएगी 3 वनडे मैचों की सीरीज न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    UAE बनाम न्यूजीलैंड: साउथी तोड़ सकते हैं ब्रेट ली के विकेटों का यह रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े टिम साउथी
    वनडे विश्व कप 2023: बेन स्टोक्स के खेलने से इंग्लैंड की ताकत में कैसे होगा इजाफा?  बेन स्टोक्स

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विश्व कप 2023 की ट्रॉफी ताजमहल पहुंची, पर्यटकों में लगी सेल्फी लेने की होड़ वनडे विश्व कप 2023
    दीपक हुड्डा ने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 में बनाए सर्वाधिक रन, जानिए अन्य खिलाड़ियों का हाल आयरलैंड क्रिकेट टीम
    सड़क हादसे के बाद अब मैदान पर उतरे ऋषभ पंत ने लगाए चौके-छक्के, देखिए वीडियो ऋषभ पंत
    एशिया कप 2023: भारत का पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में कैसा रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    एशिया कप क्रिकेट

    एशिया कप के वनडे प्रारूप में 56.25 की औसत से रन बनाते हैं इमाम-उल-हक, जानिए आंकड़े  इमाम उल हक
    एशिया कप 2023: श्रीलंका के लिए कितने उपयोगी साबित हो सकते हैं वनिंदु हसरंगा, जानिए आंकड़े  वनिंदु हसरंगा
    एशिया कप 2023: घरेलू परिस्थितियों में घातक साबित हो सकते हैं एंजेलो मैथ्यूज, जानिए उनके आंकड़े  एंजेलो मैथ्यूज
    एशिया कप 2023: विश्व क्रिकेट के इन 5 स्टार ऑलराउंडरों पर टिकी होगी नजरें  वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025