NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कोरोना वायरस: मदद के लिए आगे आए रोहित शर्मा, दिया इतने लाख रूपये का दान
    अगली खबर
    कोरोना वायरस: मदद के लिए आगे आए रोहित शर्मा, दिया इतने लाख रूपये का दान

    कोरोना वायरस: मदद के लिए आगे आए रोहित शर्मा, दिया इतने लाख रूपये का दान

    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 31, 2020
    01:34 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस से लड़ाई में दान देने वाले भारतीय क्रिकेटर्स में अब रोहित शर्मा का नाम भी जुड़ गया है।

    भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज ने प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में यह दान दिया है।

    कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में 37,000 से ज़्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो वहीं इससे संक्रमित होने वालों की संख्या आठ लाख के करीब पहुंच चुकी है।

    दान की राशि

    रोहित ने दान किए 80 लाख रूपये

    रोहित ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 45 लाख और महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में 25 लाख रूपये का दान दिया है।

    इसके अलावा हिटमैन ने जोमैटो फीडिंग इंडिया और आवारा कुत्तों को खाना उपलब्ध कराने के लिए भी 5-5 लाख रूपये का दान किया है।

    उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'हमें अपने देश को दोबारा पैरों पर खड़ा करना होगा। मैंने प्रधानमंत्री राहत कोष में 45 लाख और महाराष्ट्र सरकार राहत कोष में 25 लाख रूपये का योगदान दिया है।'

    सचिन और रैना

    सचिन और रैना ने दान किए थे 50 और 52 लाख

    पूर्व महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर क्रिकेट जगत से सबसे पहले दान करने वाले व्यक्ति बने थे।

    उन्होंने प्रधानमंत्री और महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष में 25-25 लाख रूपये का दान दिया था।

    इसके बाद स्टार भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना ने भी 52 लाख रूपये दान किए थे।

    रैना ने प्रधानमंत्री राहत कोष को 31 लाख और यूपी सरकार के राहत कोष को 21 लाख रूपये का दान किया था।

    भारतीय क्रिकेटर्स

    अन्य भारतीय क्रिकेटर्स का योगदान

    अन्य भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो अजिंक्या रहाणे ने महाराष्ट्र सरकार के राहत कोष को दस लाख रूपये का दान किया है।

    16 वर्षीय भारतीय महिला क्रिकेटर रिचा घोष ने बंगाल सरकार को एक लाख रूपये का दान दिया है।

    इरफान और युसुफ पठान ने बड़ौदा में 4,000 मास्क बांटे हैं।

    BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गरीबों को 50 लाख रूपये के चावल बांटने का ऐलान किया है।

    कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी मदद की घोषणा की है।

    एथलीट्स

    भारतीय एथलीट्स भी कर रहे हैं मदद

    कोरोना से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष बनने से पहले ही भारतीय एथलीट्स ने अपनी-अपनी सरकारों को दान कर दिया था।

    भारतीय एथलीट्स की बात करें तो पहलवान बजरंग पुनिया ने अपनी छह महीने और धाविका हिमा दास ने अपनी एक महीने की सैलरी दान करने का निर्णय लिया है।

    युवा निशानेबाज मनु भाकर ने एक लाख रूपये का दान किया है। बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने भी दस लाख रूपये दान किए हैं।

    जानकारी

    भारत में क्या है कोरोना की स्थिति

    भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 1,251 हो चुकी है। इस वायरस से अब तक 101 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तो वहीं 32 लोगों की जान जा चुकी है। केरला (202) और महाराष्ट्र (198) सबसे ज़्यादा प्रभावित राज्य हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    रोहित शर्मा

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने घोषित की दशक की बेस्ट वनडे इलेवन, धोनी को बनाया कप्तान विराट कोहली
    किंग कोहली के नाम रहा यह दशक, जानिए उनके अदभुत आंकड़े विराट कोहली
    2019 में छाए रहे रोहित शर्मा, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा उनका यह साल क्रिकेट समाचार
    अलविदा 2019: इस साल की बेस्ट वनडे इलेवन, जिसे हराना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    कपिल देव बोले- 30 की उम्र पार कर चुके हैं कोहली, अब ज़्यादा प्रैक्टिस करनी चाहिए विराट कोहली
    2018 से विदेश में खराब रहा है भारतीय बल्लेबाजों का टेस्ट प्रदर्शन, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    पूर्व भारतीय मुख्य चयनकर्ता बोले- साहा के करियर के साथ खेल रही है टीम मैनेजमेंट रिद्धिमान साहा
    ये हैं भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए पाचों उम्मीदवार BCCI

    कोरोना वायरस

    कोरोना वायरस का पहला शिकार बनी महिला की हुई पहचान चीन समाचार
    'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी ने की लॉकडाउन का पालन करने की मांग लॉकडाउन
    14 दिनों तक क्वारंटाइन कैंपों में रखे जाएंगे उत्तर प्रदेश और बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर बिहार
    कोरोना वायरस से जुड़े ऐसे सवाल, जिनका जवाब मिलना अभी बाकी है चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025