NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / 2019 में छाए रहे रोहित शर्मा, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा उनका यह साल
    अगली खबर
    2019 में छाए रहे रोहित शर्मा, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा उनका यह साल

    2019 में छाए रहे रोहित शर्मा, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा उनका यह साल

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 27, 2019
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए साल 2019 काफी शानदार रहा।

    रोहित इस साल सभी फॉर्मेट में मिलाकर दूसरे सबसे ज़्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    इस साल हिटमैन ने (2,442) रन बनाए और सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली (2,455) से मात्र 13 रन पीछे रहे।

    32 वर्षीय खिलाड़ी इस साल अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे और वह इसे लंबे समय तक याद रखेंगे।

    आंकड़ों में रोहित का यह साल।

    शतक

    रोहित ने इस साल लगाए सबसे ज़्यादा शतक

    रोहित ने इस साल 47 पारियों में 2,442 इंटरनेशनल रन बनाए और उन्होंने सबसे ज़्यादा 10 शतक लगाए।

    ओपनर बल्लेबाज ने इस साल 53.08 की औसत के साथ रन बनाए।

    91.28 की उनकी स्ट्राइक रेट इस साल सभी फॉर्मेट में सबसे बेहतरीन रही।

    रोहित ने सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा और एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले ओपनर बने।

    जयसुर्या ने 1997 में (2,387) रन बनाए थे।

    रिकॉर्ड्स

    रोहित ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड्स

    कुल मिलाकर 2019 में रोहित द्वारा बनाए गए कुल रन एक कैलेंडर ईयर में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए 17वें सबसे ज़्यादा रन हैं।

    भारतीय खिलाड़ियों की बात करें तो यह आठवां सबसे ज़्यादा रन है।

    केवल सचिन तेंदुलकर (1998 में 12), रिकी पोंटिंग (2003 में 11) और कोहली (2017 और 2018 में 11) ही एक कैलेंडर ईयर में रोहित से ज़्यादा शतक लगा चुके हैं।

    वनडे

    रोहित ने बनाए वनडे में सबसे ज़्यादा रन

    रोहित ने इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा (1,490) रन बनाए और उन्होंने यह उपलब्धि मात्र 27 पारियों में हासिल की।

    आपको बता दें कि रोहित ने विराट कोहली को पीछे छोड़ा जो 1,377 रन बनाकर दूसरे स्थान पर रहे।

    इस साल रोहित ने वनडे में सबसे ज़्यादा सात शतक लगाए। उन्होंने कुल 13 बार 50 से ज़्यादा का स्कोर बनाया।

    रोहित ने सबसे ज़्यादा (146) चौके और संयुक्त रूप से दूसरे सबसे ज़्यादा (36) छक्के लगाए।

    विश्व कप 2019

    विश्व कप 2019 में रोहित ने बनाए सबसे ज़्यादा रन

    रोहित ने विश्व कप 2019 में सबसे ज़्यादा (648) रन बनाए। उन्होंने डेविड वॉर्नर (647) से मात्र एक रन ज़्यादा बनाया था।

    केवल सचिन तेंदुलकर और मैथ्यू हेडन के नाम एक विश्व कप में इससे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।

    रोहित ने विश्व कप 2019 में 81 की औसत और 98.33 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए।

    इसके अलावा रोहित ने एक विश्व कप में सबसे ज़्यादा (5) शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।

    टेस्ट ओपनर

    टेस्ट ओपनर के रूप में यादगार रहा रोहित का डेब्यू

    दिग्गज बल्लेबाज ने अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के रूप में अपना डेब्यू किया।

    उन्होंने विशाखापट्टनम में दोनों पारियों में शतक लगाया। रांची में उन्होंने दोहरा शतक लगाया और भारत ने दक्षिण अफ्रीका को अपने घर में धूल चटाई।

    रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के रूप में अपनी पहली सीरीज़ में 132.25 की अदभुत औसत के साथ 529 रन बनाए।

    जानकारी

    इस साल टी-20 में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय रहे रोहित

    रोहित ने इस साल 14 पारियों में 28.28 की औसत के साथ 396 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाए। उन्होंने चार बार अर्धशतक लगाया और चारों बार भारत को जीत मिली। उन्होंने साल का अंत संयुक्त रूप से सबसे ज़्यादा टी-20 करियर रन (2,663) बनाकर की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रोहित शर्मा
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    2025 कावासाकी Z900 नेकेड बाइक भारत में लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  कावासाकी
    महिला वनडे विश्व कप 2025: अहम मैचों की तारीखें घोषित, जानिए कब और कहां खेले जाएंगे   भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा

    रोहित शर्मा

    बतौर ओपनर टेस्ट क्रिकेट के ये रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं 'हिटमैन' रोहित शर्मा क्रिकेट समाचार
    कोहली के कोच राजकुमार शर्मा बोले- रोहित शर्मा के रूप में भारत को मिला दूसरा सहवाग क्रिकेट समाचार
    रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद इन क्रिकटरों की वापसी पर लटकी तलवार क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: सीरीज़ जीत पर रहेंगी भारत की नज़रें, जानें संभावित टीमें विराट कोहली

    क्रिकेट समाचार

    एक नजर 2019 में डेब्यू करने वाले पांच प्रतिभावान क्रिकेटर्स पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    बाबर आज़म बोले- कोहली से अभी नहीं हो सकती मेरी तुलना, उनके जैसा बनना मेरा मकसद विराट कोहली
    ICC महिला अवार्ड्स 2019: वनडे टीम ऑफ द ईयर में चार भारतीय खिलाड़ी शामिल ICC अवार्ड्स
    IPL 2020: नीलामी में इन पांच ऑलराउंडर खिलाड़ियों को मिल सकती है मोटी रकम इंडियन प्रीमियर लीग

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पिछले एक दशक से वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का रहा है दबदबा, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    क्या हार्दिक पंड्या को रिप्लेस कर सकते हैं शिवम दुबे? जानिए युवा ऑलराउंडर का जवाब हार्दिक पांड्या
    वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी-20 में रोहित, कोहली और पंत बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: पहले टी-20 की बेस्ट ड्रीम 11, पिच रिपोर्ट और मौसम की जानकारी टी-20 क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025