NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / रोजर फेडरर बनाम राफेल नडाल: आंकड़ों में जानिए दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन
    अगली खबर
    रोजर फेडरर बनाम राफेल नडाल: आंकड़ों में जानिए दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन
    फेडरर ने संन्यास की घोषणा कर दी है (तस्वीर: ट्विटर/@Wimbledon)

    रोजर फेडरर बनाम राफेल नडाल: आंकड़ों में जानिए दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 16, 2022
    02:48 pm

    क्या है खबर?

    स्विटजरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने संन्यास की घोषणा कर दी है। वह आगामी लेवर कप के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे।

    41 वर्षीय फेडरर ने बीते गुरुवार (15 सितंबर) को ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी है।

    फेडरर को टेनिस कोर्ट में स्पेन के महान खिलाड़ी राफेल नडाल से कड़ी चुनौती मिलती रही है।

    आज हम इन दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धियों और आंकड़ों की तुलना करते हैं।

    फेडरर

    फेडरर ने जीते हैं 20 ग्रैंड स्लैम

    फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं और वह नडाल (22) और सर्बिया के नोवाक जोकोविच (21) के बाद तीसरे सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं।

    फेडरर ने इतिहास में सबसे अधिक आठ विंबलडन खिताब जीते हैं।

    इसके अलावा उनके नाम छह ऑस्ट्रेलियन ओपन और पांच US ओपन खिताब भी हैं।

    फेडरर ने केवल एक बार फ्रेंच ओपन जीता है।

    ग्रैंड स्लैम में उनका जीत-हार का रिकॉर्ड 369-60 का है।

    नडाल

    नडाल ने जीते हैं 22 ग्रैंड स्लैम

    ग्रैंड स्लैम में राफेल नडाल का जीत-हार का रिकॉर्ड 313-42 का है।

    वह 30 ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे है, जिसमें से उन्होंने 22 जीते हैं और आठ हारे हैं।

    नडाल का रोलां गैरा फाइनल में 14-0 से जीत-हार का रिकॉर्ड भी है।

    लाल मिट्टी के बादशाह नडाल ने सबसे ज्यादा 14 फ्रेंच ओपन जीते हैं।

    इसके अलावा उन्होंने दो ऑस्ट्रेलियन ओपन, दो विंबलडन और चार US ओपन खिताब जीते हैं।

    जानकारी

    मास्टर्स 1000 खिताब में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन

    फेडरर ने जोकोविच के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक इंडियन वेल्स खिताब (5) जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने सर्वाधिक सात सिनसिनाटी ओपन जीते हैं। नडाल ने सर्वाधिक 11 मोंटे-कार्लो मास्टर्स जीते हैं। इसके अलावा उन्होंने पांच मैड्रिड ओपन खिताब अपने नाम किए हैं।

    आंकड़े

    ATP फाइनल, बिग टाइटल और ATP 500 सीरीज

    फेडरर ने अब तक छह ईयर एंड चैंपियनशिप (ATP फाइनल) जीती है। पीट संप्रास और जोकोविच ने पांच-पांच जीते हैं। नडाल को अभी कोई जीत नहीं मिली है।

    जीते गए बिग टाइटल के मामले में फेडरर (54) सिर्फ जोकोविच (64) और नडाल (59) के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

    फेडरर ने सबसे ज्यादा ATP 500 टूर्नामेंट (24) भी जीते हैं। नडाल (23) और जोकोविच (14) भी इसी क्रम में हैं।

    आंकड़े

    ATP मैचों और खिताबों के संदर्भ में महत्वपूर्ण तुलना

    फेडरर ने जिमी कोनर्स के बाद दूसरे सबसे अधिक ATP मैच (1,251-275) जीते हैं।

    वह 100 से अधिक खिताब (103) जीतने वाले दो खिलाड़ियों में से एक हैं, दूसरे कॉनर्स (109) हैं।

    नडाल ने 92 खिताब जीते हैं, जो कि तीसरे सबसे ज्यादा हैं। वह फेडरर (157) के बाद दूसरे सबसे ज्यादा फाइनल (130) में पहुंचने वाले खिलाड़ी हैं।

    ATP मैचों के मामले में नडाल का जीत-हार का रिकॉर्ड 1,066-214 है।

    मुकाम

    नडाल ने ATP मास्टर्स में हासिल किया है ये मुकाम

    नडाल ATP मास्टर्स 1000 स्प्रिंग स्वीप (क्ले) वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2010 में मोंटे-कार्लो, रोम और मैड्रिड में खिताब जीतकर ऐसी उपलब्धि हासिल की थी।

    वह मॉन्ट्रियल और सिनसिनाटी (2013) में खिताब जीतकर ATP मास्टर्स 1000 समर स्वीप को सील करने वाले चार खिलाड़ियों में से एक हैं।

    एंडी रोडिक, पैट्रिक राफ्टर और आंद्रे अगासी यह कारनामा कर चुके हैं।

    फेडरर

    तीन ATP मास्टर्स जीत चुके हैं फेडरर

    फेडरर ने अपने करियर में तीन बार (2017, 2006, 2005) ATP मास्टर्स 1000 सनशाइन डबल (इंडियन वेल्स, मियामी) जीता है।

    जोकोविच चार ATP मास्टर्स 1000 सनशाइन डबल (2016, 2015, 2014, 2011) के साथ सूची में शीर्ष पर हैं।

    जिम कूरियर (1991), माइकल चांग (1992), पीट सम्प्रास (1994), मार्सेलो रियोस (1998) और आंद्रे अगासी (2001) इस उपलब्धि का दावा करने वाले अन्य दिग्गज खिलाड़ी हैं।

    ओलंपिक

    फेडरर और नडाल ने जीते हैं दो-दो ओलंपिक पदक

    नडाल ने 2008 में बीजिंग ओलंपिक में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने 2016 के रियो खेलों में युगल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।

    दूसरी तरफ फेडरर ने 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। फाइनल में उन्हें एंडी मरे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। मरे ने यह मैच 6-2, 6-1, 6-4 से जीता था।

    उन्होंने 2008 बीजिंग खेलों में युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

    जानकारी

    आपसी भिड़ंत में नडाल ने जीते हैं ज्यादा मैच

    दोनों खिलाड़ी अपने करियर में 40 बार आमने-सामने हो चुके हैं, जिसमें से नडाल ने 24 मैच जीते हैं जबकि फेडरर ने 16 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं ग्रैंड स्लैम में नडाल ने फेडरर के खिलाफ 10 मैच जीते हैं जबकि चार हारे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टेनिस
    रोजर फेडरर
    राफेल नडाल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: दिग्वेश राठी को अभिषेक से भिड़ना पड़ा महंगा, एक मैच के लिए हुए निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग
    भीषण गर्मी में तप रही है कार? इन बेहतरीन तरीकों से रखें ठंडा  कार
    'रेड 2' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार, 19वें दिन जुटाए इतने करोड़ रुपये अजय देवगन
    गूगल I/O 2025 इवेंट आज से होगा शुरू, जानिए कब और कैसे देखें लाइव गूगल

    टेनिस

    ऑस्ट्रेलियन ओपन: टूर्नामेंट खेलने के लिए जोकोविच को देना होगा कोविड वैक्सीन लगे होने का प्रमाण नोवाक जोकोविच
    ऑस्ट्रेलियन ओपन: मेन ड्रॉ में शामिल किया गया जोकोविच का नाम, सेरेना नहीं खेलेंगी टूर्नामेंट सेरेना विलियम्स
    दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद दी जानकारी राफेल नडाल
    2021 में टेनिस जगत में क्या हुआ? एक नजर साल की सबसे चर्चित चीजों पर नोवाक जोकोविच

    रोजर फेडरर

    सात साल में ग्रैंड स्लैम मेन ड्रॉ मैच जीतने वाले पहले भारतीय बने सुमित नागल टेनिस
    रोजर फेडरर ने लगाया संन्यास की अटकलों पर विराम, कहा- खेल से दूर नहीं जाउंगा टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2021: साल के पहले ग्रैंड स्लैम में रोजर फेडरर के खेलने पर संशय टेनिस
    ATP अवार्ड्स: फेडरर, नडाल और जोकोविच ने हासिल किए बड़े अवार्ड्स टेनिस

    राफेल नडाल

    फ्रेंच ओपन 2021: आसान जीत के साथ क्वार्टरफाइनल में पहुंचे राफेल नडाल फ्रेंच ओपन
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: फाइनल में पहुंचे राफेल नडाल, सेमीफाइनल में बेरेटिनी को हराया टेनिस
    ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022: मेदवेदेव को हराकर नडाल बने चैंपियन, जीता 21वां ग्रैंड स्लैम टेनिस
    फ्रेंच ओपन 2022: नडाल ने जोकोविच को हराया, 15वीं बार सेमीफाइनल में किया प्रवेश फ्रेंच ओपन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025