दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल कोरोना संक्रमित पाए गए, खुद दी जानकारी
क्या है खबर?
स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी है।
नडाल हाल ही में अबुधाबी में मुबाडाला विश्व टेनिस चैम्पियनशिप (प्रदर्शनी मैच) में खेलते हुए नजर आए थे। इस प्रतियोगिता से वापसी के दौरान वह कोरोना की चपेट में आए हैं।
टेनिस चैम्पियनशिप में नडाल को एंडी मरे और डेनिस शापोवालोव से हार का सामना करना पड़ा था।
आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट
मैंने उन लोगों को परिणाम की सूचना दी है जो मेरे संपर्क में रहे हैं- नडाल
नडाल इस समय अपने घर पर क्वारंटाइन हैं।
उन्होंने एक बयान में कहा, 'अबुधाबी से आने के बाद मैंने आपना RT-PCR टेस्ट कराया जिसमें मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं। मेरा यह समय खराब चल रहा है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मैं थोड़ा-थोड़ा सुधार करूंगा। मैं इस समय घर पर हूं और उन लोगों को परिणाम की सूचना दी है जो मेरे संपर्क में रहे हैं।'
ट्विटर पोस्ट
नडाल ने ट्वीट कर दी जानकारी
Hola a todos. Quería anunciaros que en mi regreso a casa tras disputar el torneo de Abu Dhabi, he dado positivo por COVID en la prueba PCR que se me ha realizado al llegar a España.
— Rafa Nadal (@RafaelNadal) December 20, 2021
2021
इस साल कोई ग्रैंड स्लैम नहीं जीत सके नडाल
नडाल आखिरी बार वाशिंगटन में खेले थे, जिसमें उन्हें लॉयड हैरिस से हार का सामना करना पड़ा था।
फ्रेंच ओपन के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी।
क्ले-कोर्ट सीजन के बाद आराम करने के लिए नडाल ने विंबलडन और टोक्यो खेलों से भी बाहर होने का विकल्प चुना था।
उन्होंने अपने टेनिस करियर को और लंबा करने की कोशिश में ये निर्णय लिया था। हालांकि, वह ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 की प्रवेश सूची में थे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन
ऑस्ट्रेलियन ओपन में भागीदारी में पहले ही संदेह जता चुके हैं नडाल
हाल ही में नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी भागीदारी पर संदेह जताया था।
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार नडाल ने कहा कि वह इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि वह अगले साल का पहला ग्रैंड स्लैम खेलेंगे या नहीं।
उन्होंने कहा, "मेरा विचार ऑस्ट्रेलिया में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का है मगर ईमानदारी से कहूं तो मैं इसमें भाग लेने की गारंटी नहीं दे सकता।"
नडाल ने आखिरी बार 2020 (फ्रेंच ओपन) में ग्रैंड स्लैम जीता था।
मुबाडाला विश्व टेनिस चैम्पियनशिप
मरे और शापोवालोव से हारे नडाल
नडाल ने अगस्त के बाद अबू धाबी में मुबाडाला विश्व टेनिस चैम्पियनशिप में अपना पहला मैच खेला।
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे ने स्पेन को 6-3, 7-5 से हराया।
इसके बाद नडाल तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ में डेनिस शापोवालोव से 7-6 (4), 3-6 (10-6) से हार गए।
नडाल इस समय सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं है। उनके नाम रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच के साथ संयुक्त रूप से सबसे अधिक ग्रैंड स्लैम खिताब (20) हैं।