LOADING...
पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा संबंधी योजनाओं वाला बैग हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला 
पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से शुरू होने वाला है (तस्वीर: एक्स/@Paris2024)

पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा संबंधी योजनाओं वाला बैग हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला 

Feb 28, 2024
11:38 am

क्या है खबर?

पेरिस में इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होने वाले ओलंपिक 2024 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ओलंपिक खेलों के लिए पुलिस सुरक्षा योजनाओं से जुड़ा एक कंप्यूटर और 2 USB मेमोरी स्टिक वाला बैग एक ट्रेन से चोरी हो गया। बैग पेरिस सिटी हॉल के एक इंजीनियर का था। इस खबर के बाद काफी अफरा-तफरी मची हुई है। आइए पूरी खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान

कैसे चोरी हुआ बैग?

पेरिस सिटी हॉल के इंजिनियर के अनुसार, उन्होंने अपना बैग सीट के ऊपर रखा था। इंजीनियर की ट्रेन लेट हो गई थी, ऐसे में उन्होंने ट्रेन बदलने का फैसला किया। बाद में उन्हें पता चला कि उनका बैग उनके साथ में नहीं था। ओलंपिक 2024 के दौरान 2,000 नगरपालिका पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाना और ओलंपिक के लिए प्रत्येक दिन कुल लगभग 35,000 सुरक्षा बलों के रहने की उम्मीद है।

पदक

हाल ही में हुआ था पदक का अनावरण

पेरिस ओलंपिक के लिए हाल ही में पदकों का अनावरण किया गया था। इसका निर्माण कंपनी LVMH ने किया है। इसमें पदक के एक हिस्से में एफिल टावर के असली लोहे को एक हैक्सागन शेप में काटकर जालीदार मेटल से जोड़ा है। इसका जियोमेट्रिक शेप टावर के आर्च और सलोप्स को भी श्रद्धांजलि देता है। पदक के दूसरी तरफ जीत की ग्रीक देवी एथेना नाइके की छवि उकेरी गई है।

Advertisement

खतरा

प्राकृतिक खतरे की भी संभावना 

जब पेरिस 2024 ओलंपिक की शुरुआत होगी तो वहां गर्मियां शुरू हो चुकी होंगी और तापमान बहुत ज्यादा होगा। ऐसा माना जा रहा है कि खेल के दौरान भयानक हीटवेव हो सकती है। ये हिटवेव 2 हफ्ते तक चल सकती है। इससे पहले ऐसा साल 2003 में हुआ था। पिछले 5 साल में पेरिस का तापमान काफी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में मैराथन, टेनिस और वॉलीबॉल खेलने वाले खिलाड़ियों को काफी परेशानी हो सकती है।

Advertisement

आयोजन

100 साल बाद पेरिस में ओलंपिक 

पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन 100 साल बाद किया जा रहा है। इससे पहले फ्रांस की राजधानी ने साल 1924 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी की थी। लंदन के बाद ओलंपिक खेलों की 3 बार मेजबानी करने वाला पेरिस सिर्फ दूसरा शहर है। पेरिस में ओलंपिक खेलों का आयोजन साल 1900, 1924 में हुआ था और अब 2024 में किया जा रहा है। लंदन में साल 1908, 1948 और 2012 में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया था।

Advertisement