NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली धाविका पारुल चौधरी कौन हैं?
    अगली खबर
    स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली धाविका पारुल चौधरी कौन हैं?
    पारुल चौधरी ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है (तस्वीर: X/@WesternRly)

    स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली धाविका पारुल चौधरी कौन हैं?

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 28, 2023
    10:47 am

    क्या है खबर?

    भारत की पारुल चौधरी ने रविवार, 27 अगस्त को इतिहास रच दिया है। बुडापेस्ट में खेले जा रहे विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा के फाइनल में वह 11वें स्थान रहीं।

    इसी के साथ उन्होंने 9:15.31 के राष्ट्रीय रिकॉर्ड रन के साथ अपनी दौड़ पूरी की। इस खिलाड़ी ने 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक में भी जगह बना ली है।

    आइए उनके बारे में दिलचस्प बातें जानते हैं।

    खेल

    पहले जान लेते हैं क्या होता है स्टीपलचेज

    स्टीपलचेज एक चुनौतीपूर्ण ट्रैक-एंड-फिल्ड खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को तरह-तरह की चुनौतियां दी जाती हैं। इस खेल में धावक को निश्चित बाधाएं और पानी की छलांग को पार करते हुए दौड़ पूरी करनी होती है।

    पारुल विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय महिला हैं। वे फाइनल में पहुंचने के लिए सर्वश्रेष्ठ एथलीटों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए पांचवें स्थान पर रहीं थी।

    उनसे पहले सिर्फ ललिता बाबर भारत के लिए चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुकी हैं।

    रिकॉर्ड

    पारुल ने तोड़ा ललिता बाबर का रिकॉर्ड 

    इस मुकाबले से पहले पारुल का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 9:24.29 का था।

    उन्होंने फाइनल में अपना समय सुधारकर 9:15.31 किया और एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया।

    उन्होंने भारत की ललिता को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने रियो 2016 ओलंपिक में 9:19.76 के समय के साथ दौड़ पूरी की थी।

    पारुल ने भी अब पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अब वह अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक होंगी।

    बेटी

    किसान की बेटी हैं पारुल 

    पारुल का जन्म 15 अप्रैल, 1995 को हुआ था। वह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला की रहने वाली हैं। उनके पिता किशनपाल सिंह जिले के दौराला क्षेत्र के इकलौता गांव में किसान हैं।

    पारुल के 4 भाई बहन हैं और वह अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर पर हैं। उनकी माता राजेश देवी गृहणी हैं।

    पारुल की बड़ी बहन भी अब स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरी पर हैं और पारुल का एक भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में है।

    उपलब्धि

    ये हैं पारुल की अन्य उपलब्धियां

    स्टीपलचेज के अलावा पारुल के नाम महिलाओं की 3,000 मीटर की दौड़ में 7:50.31 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है।

    उन्होंने साल 2022 में अमेरिका के लॉस एंजिल्स एथलेटिक्स मीट में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    पारुल ने लॉस एंजेलिस में ही आयोजित साउंड रनिंग ऑन ट्रैक फेस्ट 2023 में 15:10.35 का समय लेकर महिलाओं की 5,000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

    वह इस समय भारत की सर्वश्रेष्ठ धाविका में से एक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप

    2022 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: इवेंट से जुड़ी अहम बातें जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे एथलेटिक्स
    वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप: लांग जम्पर मुरली श्रीशंकर ने रचा इतिहास, फाइनल में बनाई जगह भारतीय सेना
    विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पहली बार किसी भारतीय ने जीता स्वर्ण पदक  नीरज चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025