Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
इंडियन प्रीमियर लीग
विराट कोहली
क्रिकेट समाचार
फुटबॉल समाचार
बैडमिंटन
मोहम्मद सिराज
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एमएस धोनी के माता-पिता, अस्पताल में भर्ती
खेलकूद

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एमएस धोनी के माता-पिता, अस्पताल में भर्ती

कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एमएस धोनी के माता-पिता, अस्पताल में भर्ती
लेखन प्रमोद कुमार
Apr 21, 2021, 01:11 pm 3 मिनट में पढ़ें
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए एमएस धोनी के माता-पिता, अस्पताल में भर्ती

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के माता-पिता में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और अस्पताल की तरफ से जानकारी दी गई है कि उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक स्तर पर बना हुआ है।

जानकारी
CSK की कप्तानी कर रहे हैं धोनी

धोनी फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की कप्तानी कर रही हैं। टीम अभी अपने मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेल रही है। अगले दो मैचों के बाद टीम टूर्नामेंट के अगले चरण के लिए दिल्ली जाएगी।

कोरोना महामारी
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा भारत

गौरतलब है कि देश इन दिनों कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और लगभग सभी राज्यों में दैनिक मामलों में उछाल देखा जा रहा है। कोरोना की पाबंदियों के चलते ही IPL के मैचों में दर्शक नहीं आ रहे। क्रिकेट से लेकर बॉलीवुड और साहित्य से लेकर राजनीति तक की कई बड़ी हस्तियां कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं। हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।

कोरोना वायरस
झारखंड में संक्रमण की क्या स्थिति?

धोनी के गृहराज्य झारखंड में बीते दिन 4,969 नए मामले सामने आए और 45 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1,72,315 हो गई है। इनमें से 33,178 सक्रिय मामले हैं और 1,547 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना वायरस के कारण बिगड़ते हालातों को नियंत्रित करने के लिए झारखंड सरकार ने राज्य में 22 अप्रैल से एक हफ्ते का लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है।

लॉकडाउन
मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन को दिया 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' का नाम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में संक्रमण को रोकने के लिए इसकी चेन तोड़ना आवश्यक है। झारखंड एक गरीब राज्य है और सरकार की शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाए। ऐसे में राज्य में 22 अप्रैल सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। इसे 'स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह' के रूप में मनाया जाएगा। इससे जरिए संक्रमण की चेन को तोड़कर नियंत्रण किया जा सकेगा।

कोरोना वायरस
देश में बीते दिन मिले रिकॉर्ड मरीज

भारत में बीते दिन कोरोना के 2,95,041 नए मामले सामने आए और 2,023 मरीजों की मौत हुई। ये देश में एक दिन में सामने आए सबसे ज्यादा मामले और मौतें हैं। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है। इनमें से 21,57,538 सक्रिय मामले हैं और 1,82,553 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
रांची
एमएस धोनी
कोरोना वायरस
ताज़ा खबरें
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान
मानसून में बाइक राइडिंग का मजा लेना चाहते हैं? इन बातों का रखें विशेष ध्यान ऑटो
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े
इंग्लैंड बनाम भारत: ब्रॉड के खिलाफ कैसा रहा है कोहली का प्रदर्शन? जानें आंकड़े खेलकूद
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां
दुनियाभर में गलत कारणों से सुर्खियों में रहीं ये गाड़ियां ऑटो
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स
अपने पालतू कुत्ते को साफ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनाएं ये ग्रूमिंग टिप्स लाइफस्टाइल
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह?
क्या भारत की बेस्ट टी-20 प्लेइंग इलेवन में बन पाएगी ऋषभ पंत की जगह? खेलकूद
रांची
शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में एक की मौत
शुक्रवार को देश के कई इलाकों में हुए हिंसक प्रदर्शन, रांची में एक की मौत देश
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा,  फिर की पीट-पीटकर हत्या
झारखंड: ग्रामीणों ने महिला को डायन बताकर सुनाई मौत की सजा, फिर की पीट-पीटकर हत्या देश
अब डॉक्टरों की सलाह लिए बिना दिव्यांगों को विमान में बैठने से नहीं रोक सकेंगी एयरलाइंस
अब डॉक्टरों की सलाह लिए बिना दिव्यांगों को विमान में बैठने से नहीं रोक सकेंगी एयरलाइंस देश
दिव्यांग बच्चे के साथ भेदभाव मामले में इंडिगो पर लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना
दिव्यांग बच्चे के साथ भेदभाव मामले में इंडिगो पर लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना देश
39 महीनों की न्यायिक हिरासत में से लालू यादव ने जेल में गुजारे महज 8 महीने
39 महीनों की न्यायिक हिरासत में से लालू यादव ने जेल में गुजारे महज 8 महीने देश
और खबरें
एमएस धोनी
फिल्म 'एमएस धोनी' में काम कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने की आत्महत्या
फिल्म 'एमएस धोनी' में काम कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने की आत्महत्या मनोरंजन
महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं ये पांच बेहतरीन सुपर बाइक्स
महेंद्र सिंह धोनी के पास हैं ये पांच बेहतरीन सुपर बाइक्स ऑटो
ये मशहूर हस्तियां कपिल शर्मा के शो पर आने से कर चुकी हैं इनकार
ये मशहूर हस्तियां कपिल शर्मा के शो पर आने से कर चुकी हैं इनकार मनोरंजन
धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया नाबालिग
धोनी की बेटी को रेप की धमकी देने के आरोप में हिरासत में लिया गया नाबालिग देश
पत्नी साक्षी के साथ साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं धोनी
पत्नी साक्षी के साथ साइंस फिक्शन वेब सीरीज का निर्माण करने जा रहे हैं धोनी मनोरंजन
और खबरें
कोरोना वायरस
मंकीपॉक्स: 42 देशों में दर्ज हुए 2,103 मामले, 23 जून को WHO की अहम बैठक
मंकीपॉक्स: 42 देशों में दर्ज हुए 2,103 मामले, 23 जून को WHO की अहम बैठक दुनिया
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,781 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 75,000 पार
कोरोना वायरस: देश में बीते दिन मिले 12,781 नए संक्रमित, सक्रिय मामले 75,000 पार देश
यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC
यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को देश में प्रैक्टिस की अनुमति दे सकता है NMC करियर
कोरोना वायरस: देश में फिर 12,000 से अधिक नए मामले, बीते दिन मिले 12,899 नए संक्रमित
कोरोना वायरस: देश में फिर 12,000 से अधिक नए मामले, बीते दिन मिले 12,899 नए संक्रमित देश
कोरोना वायरस: मामले बढ़ने के साथ-साथ बढ़ी तीसरी खुराक की मांग
कोरोना वायरस: मामले बढ़ने के साथ-साथ बढ़ी तीसरी खुराक की मांग देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Sports Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022