NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नज़र आएंगे एमएस धोनी
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नज़र आएंगे एमएस धोनी

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में नज़र आएंगे एमएस धोनी

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Oct 18, 2019
    04:16 pm

    क्या है खबर?

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ का अंतिम टेस्ट मैच 19 अक्टूबर से धोनी के शहर रांची में खेला जाएगा।

    इस टेस्ट मैच में पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी नज़र आएंगे। इस खबर की जानकारी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन और उनके कोच ने दी है।

    दरअसल, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने धोनी को भारत और अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में आने का आमंत्रण भेजा था, जिसे धोनी ने स्वीकार किया है।

    संभावना

    टिकटों की ब्रिक्री बढ़ाने के लिए झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने धोनी को भेजा है आमंत्रण

    रिपोर्ट के मुताबिक, रांची टेस्ट में सिर्फ 1,500 टिकट ही बिके हैं। जबिक इस मैदान पर लगभग 39 हजार दर्शक एकसाथ मैच देख सकते हैं।

    हालांकि, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन ने मैच के 5,000 टिकट सेना और सीआरपीएफ के जवानों को फ्री में बांटे हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, धोनी को आमंत्रण इसलिए भेजा गया है कि जिससे उनके आने से मैदान में दर्शकों की संख्या में इज़ाफा हो सके।

    हालांकि, धोनी सिर्फ पहले दिन ही मैदान में उपस्थित रहेंगे।

    बातचीत

    तीसरे टेस्ट के सिर्फ पहले दिन ही मैदान में मौजूद रहेंगे धोनी- केशव

    धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, "धोनी कल रांची आएंगे और मैच में ज़रूर उपस्थित होंगे। जहां तक उन्हें पता है, वह तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही मैदान में मौजूद रहेंगे।"

    गौरतलब है कि धोनी पिछले तीन महीने से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। वहीं टेस्ट क्रिकेट से तो वह 2014 में ही संन्यास ले चुके हैं।

    धोनी के नाम टेस्ट में 4,876 रन हैं।

    टिकट का मूल्य

    200 रुपये का है रांची में एक दिन का टिकट

    हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के अनुसार रांची में एक दिन का टिकट 200 रुपये से 2,000 रुपये तक का है।

    इसके बावजूद टिकट की बिक्री न होने पर JSCA के सेक्रेटरी संजय सहाय ने कहा, "इससे पहले भी जब यहाँ पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2017 में टेस्ट मैच हुआ था, तो यही हाल था। लेकिन जब पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां वनडे मैच हुआ था और धोनी खेल रहे थे तो मैदान खचा-खच भरा हुआ था।"

    भारतीय क्रिकेट टीम

    2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    गौरतलब है कि विश्व कप के बाद धोनी ने BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस बीच वह सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए जम्मू कश्मीर भी गए थे, जहां उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन बिताए थे।

    इस कारण ही धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    इसके बाद धोनी पिछले महीने संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ भी नहीं खेले थे।

    वापसी

    इसी साल नवंबर में हो सकती है धोनी की वापसी

    हाल ही में खबर आई थी कि धोनी इसी साल नवंबर में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज़ से भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले कुछ BCCI अधिकारियों ने कहा था कि धोनी युवा पंत को मौका देने के लिए टीम से बाहर हैं।

    बांग्लादेश अगले महीने टी-20 और टेस्ट सीरीज़ खेलने भारत आएगा।

    टी-20 सीरीज़ के मैचों का शेड्यूल

    पहला टी-20- 3 नवंबर (दिल्ली)

    दूसरा टी-20- 7 नवंबर (राजकोट)

    तीसरा टी-20- 10 नवंबर (नागपुर)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    टेस्ट क्रिकेट
    रांची

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    क्रिकेट समाचार

    शास्त्री बोले- विश्व कप के बाद से धोनी से नहीं मिला, वापसी पर खुद फैसला लें भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, दूसरा टेस्ट: सीरीज़ जीत पर रहेंगी भारत की नज़रें, जानें संभावित टीमें विराट कोहली
    क्या अब ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी नहीं करना चाहते हैं स्टीव स्मिथ? कही ये बड़ी बात स्टीव स्मिथ
    इस अभिनेत्री से शादी करने जा रहे हैं क्रिकेटर मनीष पांडे, डेट भी आई सामने बॉलीवुड समाचार

    महेंद्र सिंह धोनी

    1975 से 2019: जानें क्रिकेट विश्व कप के 44 साल के सफर में क्या-क्या बदलाव आए भारतीय क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019 में अब तक हो चुकी हैं ये अजीब घटनाएं भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम पाकिस्तान: इन खिलाड़ियों के आपसी बैटल पर रहेंगी सभी की नज़रे विराट कोहली
    एकतरफा मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रनों से हराया, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स विराट कोहली

    टेस्ट क्रिकेट

    क्या टेस्ट क्रिकेट में भी रोहित शर्मा को करनी चाहिए ओपनिंग? पढ़े विश्लेषण रोहित शर्मा
    वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कई रिकॉर्ड्स किए अपने नाम क्रिकेट समाचार
    दिग्गजों को पीछे छोड़ न्यूजीलैंड के टिम साउथी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    जसप्रीत बुमराह ने लगाई ICC टेस्ट रैंकिंग में लंबी छलांग, अश्विन-जडेजा को हुआ भारी नुकसान विराट कोहली

    रांची

    जानें क्या है महेंद्र सिंह धोनी और आम्रपाली समूह के बीच चल रहा विवाद महेंद्र सिंह धोनी
    रांची: सांप्रदायिक पोस्ट के लिए गिरफ्तार छात्रा को जमानत, कुरान की 5 प्रतियां बांटने का आदेश मुस्लिम
    रिचा भारती को नहीं बांटनी होगीं कुरान की प्रतियां, रांची कोर्ट ने बदला अपना फैसला भारतीय जनता पार्टी
    प्रधानमंत्री मोदी का इशारों में चिदंबरम पर निशाना, कहा- देश को लूटने वाले आज जेल में झारखंड
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025