NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / धोनी के संन्यास को लेकर इस दिन चयनकर्ताओं से बात करेंगे सौरव गांगुली
    अगली खबर
    धोनी के संन्यास को लेकर इस दिन चयनकर्ताओं से बात करेंगे सौरव गांगुली

    धोनी के संन्यास को लेकर इस दिन चयनकर्ताओं से बात करेंगे सौरव गांगुली

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Oct 17, 2019
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी टीम से बाहर चल रहे हैं। इस बीच धोनी के संन्यास को लेकर चर्चा ज़ोरो पर रही।

    कई दिग्गजों ने जहां ये कहा कि अब धोनी का वक्त पूरा हो गया है, वहीं कुछ का मानना है कि धोनी में अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।

    इसी कड़ी में अब BCCI के भावी अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एमएस धोनी के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है।

    भविष्य

    धोनी के भविष्य पर चयनकर्ताओं से बात करेंगे सौरव गांगुली

    सौरव गांगुली ने कहा कि वह 24 अक्टूबर को चयनकर्ताओं से एमएस धोनी के भविष्य को लेकर बात करेंगे।

    गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा, तो मैं उनसे धोनी के भविष्य के बारे में बात करूंगा कि वे लोग इस बारे में क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार भी रखूंगा।"

    बता दें कि 23 अक्टूबर से गांगुली BCCI अध्यक्ष पद संभालेंगे।

    बैठक

    एमएस धोनी से भी बात करेंगे सौरव गांगुली

    गांगुली से जब पूछा गया कि क्या कोई क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है? इसके पर उन्होंने कहा, "जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था। चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 अक्टूबर को होनी है।"

    धोनी के संन्यास के सवाल पर गांगुली ने कहा कि वह पहले धोनी से पूछना चाहते हैं कि वह क्या चाहते हैं। उन्होंने कहा, "देखते हैं कि धोनी क्या चाहते हैं।"

    गांगुली 24 अक्टूबर को ही कप्तान कोहली से भी मुलाकात करेंगे।

    सेलेक्शन

    24 अक्टूबर को ही बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ के लिए चुनी जाएगी भारतीय टीम

    गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के बाद भारत को घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ और दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलनी है।

    इस सीरीज़ के लिए पहले 21 अक्टूबर को भारतीय टीम का चयन होना था, लेकिन अब गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय टीम का चयन होगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज़ के लिए धोनी की भारतीय टीम में वापसी हो सकती है।

    भारतीय क्रिकेट टीम

    2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं धोनी

    बता दें कि विश्व कप के बाद धोनी ने BCCI से दो महीने की छुट्टी ली थी। इस बीच वह सेना में ट्रेनिंग लेने के लिए जम्मू कश्मीर भी गए थे, जहां उन्होंने टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ 15 दिन बिताए थे।

    इस कारण ही धोनी वेस्टइंडीज दौरे पर सीमित ओवर की सीरीज़ में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे।

    इसके बाद धोनी पिछले महीने संपन्न हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ भी नहीं खेले थे।

    शेड्यूल

    बांग्लादेश का भारत दौरा

    बता दें कि अगले महीने 3 नवंबर से बांग्लादेश और भारत के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ और दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जाएगी।

    टी-20 सीरीज़ के मैच

    पहला टी-20- 3 नवंबर (दिल्ली)

    दूसरा टी-20- 7 नवंबर (राजकोट)

    तीसरा टी-20- 10 नवंबर (नागपुर)

    टेस्ट सीरीज़ के मैच

    पहला टेस्ट- 14-18 नवंबर (इंदौर)

    दूसरा टेस्ट- 22-26 नवंबर (कोलकाता)

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    धोनी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 क्रिकेट में एशिया के बादशाह बने शोएब मलिक, हासिल किया ये मुकाम क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद इन क्रिकटरों की वापसी पर लटकी तलवार रोहित शर्मा
    लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट होकर उमर अकमल ने अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका-पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम का ऐलान, तीन साल बाद हुई स्मिथ की वापसी क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    सौरव गांगुली

    पंड्या-राहुल के समर्थन में आए सौरव गांगुली, कहा- हम सब इंसान हैं गलतियां हो जाती हैं कॉफी विद करण
    अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे भारत के पूर्व क्रिकेटर की BCCI ने की मदद वडोदरा
    IPL 2019: दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान, सौरव गांगुली को जोड़ा अपने साथ IPL 12
    सौरव गांगुली ने किया प्रेडिक्शन, इन टीमों को बताया वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    मिडिल ऑर्डर में फेल रहे थे ये दिग्गज खिलाड़ी, ओपनिंग में मिली सफलता रोहित शर्मा
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले दिन सिर्फ 59.1 ओवर का हुआ खेल, रोहित का शानदार शतक रोहित शर्मा
    श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज़ के लिए पाकिस्तान टीम घोषित, अहमद शहज़ाद की हुई वापसी पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    शफाली वर्मा: लड़की होने के कारण अकादमी में नहीं मिली एंट्री, फिर लड़का बनकर लिया दाखिला क्रिकेट समाचार

    धोनी

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर बोले- 2023 विश्व कप में फिट नहीं बैठते धोनी, कोहली को दिखानी चाहिए हिम्मत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सदी का सर्वश्रेष्ठ कप्तान क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025